BJP विधायक की बहन को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, SI पति, सास-ससुर और देवर पर केस
Vikram Jain | Published:
Jabalpur Dowry harassment case against SI husband and inlaws
जबलपुर पुलिस ने एक रिटायर्ड थाना प्रभारी ससुर, एसआई पति सहित सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला बहोरीबंद से बीजेपी विधायक की बहन है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के जबलपुर में बहोरीबंद से बीजेपी विधायक प्रणव पांडे की बहन के साथ दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाला साधारण नहीं, बल्कि पुलिस विभाग से रिटायर्ड टीआई के परिवार का है। रिटायर्ड टीआई और उसके एसआई बेटे समेत परिवार ने बहू से दहेज में कार मांगी, इतना ही नहीं उससे मारपीट कर जाने से मारने की धमकी दी। साथ ही घर से निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत ससुराल के लोगों की दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।
पीड़ित महिला प्राची पांडे बहोरीबंद से बीजेपी विधायक प्रणव पांडे की रिश्ते में बहन है। प्राची पांडे (28) रविवार की रात थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पीड़ित बहू ने बताया कि 2016 में मेरा विवाह जबलपुर के अधारताल में निवासी नितिन पांडे (35) से हुआ था। पिता के निधन के बाद मामा ने शादी का खर्च उठाया था। पति नितिन पांडे पुलिस विभाग में हैं, वह जबलपुर बस स्टैंड चौकी प्रभारी हैं। ससुर नंदकिशोर पांडे रिटायर्ड थाना प्रभारी हैं। सास सीमा पांडे हाउस वाइफ हैं।
प्राची पांडे ने बताया कि शादी में सोने-चांदी की ज्वेलरी समेत सभी सामान दहेज में दिया गया था। शादी के बाद उससे दहेज की मांग की गई। नहीं देने पर ससुराल वाले मारपीट करने लगे। साथ ही दहेज में पैसे नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद मायके वालों ने कैश और सोना-चांदी दे दिया। परिवार के लोग ससुराल वालों को अब तक लाखों रुपए दे चुके हैं। इसके बाद ससुराल वाले लग्जरी कार की मांग करने लगे। कार डिमांड पूरी नहीं करने पर उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मामा के घर ही रह रही है।
पति नितिन ने 2023 के आखिर में जिला अदालत में यह केस दायर किया कि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती है। जिस पर प्राची ने कोर्ट को बताया था कि वह पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन उसे ससुराल में परेशान किया जा रहा है। इसके बाद पति ने 23 मार्च 2024 को कोर्ट से केस वापस ले लिया।
एक बार फिर NDA से अलग स्टैंड लेते दिखे चिराग पासवान, राहुल गांधी और अखिलेश की इस मांग का किया समर्थन
दहेज प्रताड़ना की शिकार पीड़ित महिला ने बताया कि वह स्वर्गीय बीजेपी नेता और पूर्व विधायक प्रताप पांडे की भांजी है, मामा के बेटे प्रणय पांडे वर्तमान में बहोरीबंद विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। बचपन से उसकी परवरिश मामा के घर सिहोरा में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने महिला की शिकायत पर SI पति, पुलिस विभाग से रिटायर्ड ससुर, सास और देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जानें क्या है पूरा मामला
दहेज में मांगी लग्जरी कार, दी गई प्रताड़ना
मामले में पति पहुंचा था कोर्ट
एक बार फिर NDA से अलग स्टैंड लेते दिखे चिराग पासवान, राहुल गांधी और अखिलेश की इस मांग का किया समर्थन
मामा के बेटे हैं विधायक प्रणय पांडे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav