जुआरियों के खिलाफ SP के आदेश पर कांग्रेस का ट्वीट- सरकार का दिवाली ऑफर

Ravi Singh | Nov 02, 2024, 23:46 IST
Share
SP Sampat Upadhyay
SP Sampat Upadhyay

जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय के वायरल पत्र पर सियासत शुरू हो गई है। एमपी कांग्रेस ने पत्र के जरिए सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि यह जबलपुर के जुआरियों को राज्य सरकार का दिवाली ऑफर है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय की वायरल चिट्ठी पर सियासत शुरू हो गई है। एमपी कांग्रेस ने चिट्ठी के जरिए सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि जबलपुर के जुआरियों को राज्य सरकार का दिवाली ऑफर। कांग्रेस ने इसे एमपी को बेरोजगार, नशेड़ी और अब जुआरियों का प्रदेश बनाने वाली शर्मनाक हरकत बताया है।

एमपी कांग्रेस ने किया विरोध

एमपी कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जबलपुर के जुआरियों को मोहन सरकार का दिवाली ऑफर है। कार्रवाई करने की बजाय उन्हें भागने दिया जा रहा है! पुलिस अधीक्षक ने पत्र जारी कर आदेश दिया है! पुलिस को बिल्डिंग की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल पर कार्रवाई करते हुए जुआरियों को भागने देना चाहिए!

4a47a950-c08
4a47a950-c08

छापेमारी को लेकर अजीबोगरीब आदेश

दिवाली से ग्यारस तक जुआ के अड्डों पर पुलिस की छापेमारी को लेकर एक अजीबोगरीब आदेश जारी हुआ था। जिसमें नदी, कुएं, तालाब और ऊंची इमारतों में चल रहे जुआ के अड्डों पर कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया गया था। इस पत्र के वायरल होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे थे। इसके बाद संशोधित आदेश जारी किया गया। पुराना आदेश 29 अक्टूबर को और नया आदेश 30 अक्टूबर को जारी किया गया था। संशोधित आदेश में कार्रवाई के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। वहीं नए और पुराने आदेशों को लेकर पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। बता दें कि धनतेरस से ग्यारस तक बड़े-बड़े जुआ के अड्डे जोरों पर सजते हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले जुआ के अड्डों पर लाखों रुपए का दांव लगाया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर पुलिस
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • जुआ
  • जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा