बार अध्यक्ष के व्हाट्सऐप बैन मामले से मेटा ने झाड़ा पल्ला, कहा- अधिवक्ता और व्हाट्सएप के बीच का मामला

Neel Tiwari | Oct 13, 2026, 13:06 IST
Share
जस्टिस विशाल मिश्रा की बेंच ने कंपनी को जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है। अब अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।
जस्टिस विशाल मिश्रा की बेंच ने कंपनी को जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया है। अब अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट बैन हो गया है। इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस विशाल मिश्रा की बेंच ने सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने व्हाट्सऐप कंपनी को नोटिस जारी किया है। साथ ही, कंपनी को जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

Meta ने कहा- विवाद WhatsApp और याचिकाकर्ता के बीच

सुनवाई के दौरान मेटा की ओर से एडवोकेट मयंक उपाध्याय पेश हुए थे। वहीं, वरुण पाठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में जुड़े। इस दौरान मेटा ने कहा कि इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है। कंपनी के मुताबिक, मुख्य विवाद व्हाट्सएप और याचिकाकर्ता के बीच है।

भारत संघ की ओर से एडवोकेट सचिन जैन कोर्ट में मौजूद रहे। वहीं, याचिकाकर्ता की तरफ से सीनियर एडवोकेट संजय अग्रवाल और एडवोकेट गुंचा रसूल ने पक्ष रखा।

एमपी बार काउंसिल में 2 महिला सदस्य मनोनीत: जस्टिस अंजुली पालो और सुधा श्रीवास्तव शामिल, कुल 25 सदस्यों की सूची जारी | 2 Women Members Nominated to MP Bar Council: Justice Anjuli Palo and Sudha Srivastava Included, List of 25 Members Released
एमपी बार काउंसिल में जस्टिस अंजुली पालो समेत 2 महिला सदस्य मनोनीत, 25 सदस्यों की सूची जारी
13 Oct 2026 ,
By Neel Tiwari
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने अपने 25 सदस्यों की सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्व जज जस्टिस अंजुली पालो और सुधा श्रीवास्तव को चुना गया है। दोनों को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने सदस्य के तौर पर चुना है। यह कदम महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उठाया गया है। इसके पीछे सुप्रीम कोर्ट के महिला प्रतिनिधित्व से जुड़े आदेश हैं।

मेटा और व्हाट्सएप के बीच क्या है कनेक्शन?

Meta Platforms Inc. वही कंपनी है, जिसे पहले फेसबुक के नाम से जाना जाता था। मेटा ने 2014 में व्हाट्सएप को खरीदने का ऐलान किया था। इसी साल यह अधिग्रहण (Acquisition) पूरा हो गया था। मेटा के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट के मुताबिक, व्हाट्सएप एल एल सी (WhatsApp LLC) उसकी पूरी तरह से अपनी कंपनी है। यानी मेटा और व्हाट्सएप आपस में जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस मामले में मेटा के वकील ने कोर्ट में कहा कि विवाद से उसका सीधा संबंध नहीं है।

सिंधिया राजपरिवार में मचा घमासान: प्रतिमा राणा ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, 10% हिस्सेदारी पर दावा | Scuffle in Scindia Royal Family: Pratima Rana Alleges Fraud, Claims 10% Share
सिंधिया राजघराने में संपत्ति की जंग: प्रतिमा राणा को चाहिए 10% हिस्सा, एग्रीमेंट पर क्यों फंसा पेंच?
13 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
ग्वालियर के सिंधिया संपत्ति विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की फुफेरी बहन प्रतिमा राणा अदालत पहुंची हैं। उन्होंने ग्वालियर जिला न्यायालय में आवेदन दिया है। उनका आरोप है कि दिल्ली के होटल में दबाव में सिग्नेचर कराए गए। बता दें उन्होंने परिवार की संपत्ति में 10% हिस्से की मांग की हैं। उन्होंने आपत्तियों के निपटारे तक फाइनल डिक्री रोकने की मांग की है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का व्हाट्सएप अकाउंट बंद

याचिका के मुताबिक, मृगेंद्र सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट 23 अगस्त 2026 को बंद हो गया था। उनका कहना है कि अकाउंट बंद करने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही इसकी वजह बताई गई।

मृगेंद्र सिंह के अनुसार, वे कई सालों से इस नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके जरिए वे लीगल वर्क, केस मैनेजमेंट, क्लाइंट से बातचीत और केस से जुड़े डॉक्यूमेंट का लेन-देन करते थे। उनके अनुसार, अकाउंट बंद होने वाले दिन ही उन्होंने ऐप के जरिए इसकी समीक्षा करने की अपील की थी। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

एमपी में 2 साल में 32 पटवारी रिश्वत लेते पकड़े गए, इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा मामले | 32 Patwaris Caught Taking Bribes in MP in 2 Years, Indore-Ujjain See Most Cases
एमपी में दो साल में 32 पटवारी रिश्वत लेते पकड़ाए, इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा, अब मुफ्त रजिस्ट्री से भी बना रहे दूरी!
13 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
मध्य प्रदेश की स्वामित्व योजना के तहत शिविर लगाकर मुफ्त रजिस्ट्री कराने से पटवारी बच रहे हैं। उनका कहना है कि अगर रजिस्ट्री में कोई गड़बड़ी हुई तो उनकी नौकरी तक जा सकती है। वहीं लोकायुक्त के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 2 साल में इंदौर-उज्जैन संभाग के 16 जिलों में 32 पटवारी रिश्वत लेते पकड़े गए हैं।

संविधान और आईटी नियमों का उल्लंघन

याचिकाकर्ता का कहना है कि व्हाट्सएप ने बिना किसी वजह के उनका अकाउंट बमद कर दिया था। उन्होंने इसे

संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(g) और 21 का उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि डिजिटल कम्यूनिकेशन बंद होने से उनके कामकाज पर असर पड़ता है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि व्हाट्सएप ने आईटी नियम 2021 का उल्लंघन किया है। इस नियम के तहत शिकायतों के निपटारे के लिए तय समय-सीमा का पालन नहीं किया गया। हालांकि, ये याचिकाकर्ता के आरोप हैं और इस मामले में कोर्ट का अंतिम फैसला अभी नहीं आया है।

रजिस्ट्री की रफ्तार पर दबाव: पटवारी रात में कर रहे काम, पुराने नियमों में बड़े बदलाव | Registry Speed Pressure: Patwaris Working at Night, Major Changes in Old Rules
मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना: 25 दिन बाद मकानों की रजिस्ट्री फिर शुरू, पटवारियों के अधिकार से लेकर दस्तावेजों तक बदले नियम
13 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
अगर आप भी जमीन खरीदने की सोच रहे हैं या अपने मकान की रजिस्ट्री कराना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत मकानों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया 25 दिन बाद फिर से शुरू कर दी है। साथ ही, नियमों में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। इनका सीधा असर आम लोगों और जमीन मालिकों पर पड़ेगा।

अगली सुनवाई में व्हाट्सएप अपना पक्ष रखेगा

हाईकोर्ट ने फिलहाल व्हाट्सएप को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया है। अगली सुनवाई में कंपनी की ओर से जवाब दिए जाएंगे। मृगेंद्र सिंह ने याचिका में दोनों अकाउंट बहाल करने, राहत देने और भारत संघ को कथित नियम उल्लंघन पर उचित कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।

FAQs

  1. मृगेंद्र सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट क्यों बंद हुआ था?
    मृगेंद्र सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट 23 अगस्त 2026 को बिना किसी नोटिस के बंद कर दिया गया था, जबकि उन्होंने इस नंबर का कई सालों से इस्तेमाल किया था।
  2. क्या मेटा का इस विवाद में कोई संबंध है?
    मेटा ने कोर्ट में कहा है कि इस विवाद का उससे कोई सीधा संबंध नहीं है, जबकि यह विवाद व्हाट्सएप और याचिकाकर्ता के बीच है।
  3. याचिकाकर्ता ने व्हाट्सएप के खिलाफ क्या आरोप लगाए हैं?
    याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि व्हाट्सएप ने बिना कारण उनके अकाउंट को बंद किया, जो संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(g) और 21 का उल्लंघन है, और आईटी नियम 2021 का पालन नहीं किया।
Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह
  • WhatsApp Account Ban
  • जस्टिस विशाल मिश्रा
  • WhatsApp Notice
  • Madhya Pradesh
  • जबलपुर हाईकोर्ट न्यूज
  • मृगेंद्र सिंह व्हाट्सएप अकाउंट बैन
  • आईटी नियम
  • WhatsApp LLC
  • सीनियर एडवोकेट संजय अग्रवाल
400 कमरों का जय विलास पैलेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं जहां, एक बत्ती कनेक्शन जैसा बिल आता है वहां

By Ratan Kumar Mishra

400 कमरों का जय विलास पैलेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं जहां, एक बत्ती कनेक्शन जैसा बिल आता है वहां
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे

By Harrison Masih

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे
OBC आरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव हुए सक्रिय, दिल्ली में सालिसिटर जनरल से मुलाकात

By Sanjay Gupta

OBC आरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव हुए सक्रिय, दिल्ली में सालिसिटर जनरल से मुलाकात
अलवर में अधिकारी की करतूत आई सामने, परिवार के लोगों को ही मजदूर बना कर दिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर

By Ashish Bhardwaj

अलवर में अधिकारी की करतूत आई सामने, परिवार के लोगों को ही मजदूर बना कर दिए 95 हजार रुपए ट्रांसफर
जयपुर में PWD इंजीनियर की मौत, पूर्व सांसद रतन सिंह का आरोप, बेटे को जहर देकर मारा; बहू-पोते समेत 5 पर FIR

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में PWD इंजीनियर की मौत, पूर्व सांसद रतन सिंह का आरोप, बेटे को जहर देकर मारा; बहू-पोते समेत 5 पर FIR
एमपी में 9 हजार 850 करोड़ से बनेगा सागर-सतना एक्सप्रेस-वे! 104 किमी घट जाएगी भोपाल से सतना की दूरी

By Aman Vaishnav

एमपी में 9 हजार 850 करोड़ से बनेगा सागर-सतना एक्सप्रेस-वे! 104 किमी घट जाएगी भोपाल से सतना की दूरी
बिलासा एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट फिर शुरू, रविवार को अब दोपहर में मिलेगी दिल्ली की उड़ान

By Harrison Masih

बिलासा एयरपोर्ट से कोलकाता की फ्लाइट फिर शुरू, रविवार को अब दोपहर में मिलेगी दिल्ली की उड़ान