सिंधिया राजघराने में संपत्ति की जंग: प्रतिमा राणा को चाहिए 10% हिस्सा, एग्रीमेंट पर क्यों फंसा पेंच?

Arohi Raj | Oct 13, 2026, 11:48 IST
Share
ग्वालियर के सिंधिया राजघराना एक बार फिर कानूनी उलझन में घिर गया है।
ग्वालियर के सिंधिया राजघराना एक बार फिर कानूनी उलझन में घिर गया है।

ग्वालियर के सिंधिया संपत्ति विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की फुफेरी बहन प्रतिमा राणा अदालत पहुंची हैं। उन्होंने ग्वालियर जिला न्यायालय में आवेदन दिया है। उनका आरोप है कि दिल्ली के होटल में दबाव में सिग्नेचर कराए गए। बता दें उन्होंने परिवार की संपत्ति में 10% हिस्से की मांग की हैं। उन्होंने आपत्तियों के निपटारे तक फाइनल डिक्री रोकने की मांग की है।

कौन हैं प्रतिमा राणा

ये सिंधिया राजपरिवार की सबसे बड़ी बेटी पद्मा राजे की बेटी हैं। वे महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की नातिन हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके ममेरे भाई लगते हैं। बता दें वे परिवार के ही समझौते के खिलाफ कोर्ट पहुंची हैं।

खबरों के मुताबिक, उन्होंने एप्लिकेशन में परिवार के अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनका हिस्सा हड़पने की कोशिश हो रही है। इसके अलावा उन्होंने समझौते की शर्तें छिपाने का भी आरोप लगाया है। ये सभी आरोप अभी कोर्ट में साबित होने बाकी हैं।

राजनीति से पहले खेल के मैदान में नेताओं के बेटे: सिंधिया के बेटे क्रिकेट के बॉस, अब शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने संभाली वॉलीबॉल की कमान | Sons of Leaders in the Sports Field Before Politics: Scindia's Son is Cricket Boss, Now Shivraj's Son Kartikeya Takes Charge of Volleyball
राजनीति से पहले खेल के मैदान में नेताओं के बेटे: सिंधिया के बेटे क्रिकेट के बॉस, अब शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने संभाली वॉलीबॉल की कमान
12 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
MP Politics: मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं के बेटे चुनावी राजनीति में आने से पहले खेल प्रशासन में अपनी जगह बना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया पहले ही मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष बन चुके हैं। अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी इसी राह पर कदम बढ़ाया है।

होटल में साइन कराने का आरोप

लेकिन असली कहानी 24 जून से शुरू होती है। प्रतिमा राणा के एप्लिकेशन के मुताबिक, उन्हें उस दिन नेपाल से खास तौर पर दिल्ली बुलाया गया।

इसके बाद अगले दिन यानी 25 जून को उन्हें दिल्ली के ताज मानसिंह होटल ले जाया गया। उनका दावा है कि वहां उन्हें एग्रीमेंट डॉक्यूमेंट पढ़ने तक का मौका नहीं मिला। आरोप है कि उन पर दबाव बनाया गया। इसके बाद गलत जानकारी देकर कागजों पर साइन लिए गए।

संविदा कानून की धारा 17 में धोखाधड़ी का दावा

प्रतिमा राणा ने इसे भारतीय संविदा अधिनियम (अनुबंध से जुड़ा कानून) की धारा 17 के तहत धोखाधड़ी बताया है। उनके मुताबिक, उनकी सहमति धोखे से ली गई। कोर्ट को अब इस दावे की जांच करनी होगी। सवाल सिर्फ सिग्नेचर का नहीं, हिस्से का भी है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट पर उज्जैन प्रॉपर्टी केस में उठे सवाल: ट्रस्टी कौन, चुनाव कैसे? | Questions raised on Jyotiraditya Scindia's Trust in Ujjain Property Case: Who are the Trustees, How are Elections Held?
ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्रस्ट पर उज्जैन की प्रॉपर्टी केस में उठे सवाल, कौन है ट्रस्टी, कैसे होते हैं चुनाव
06 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े सिंधिया देवस्थान ट्रस्ट को लेकर उज्जैन में सवाल खड़े हो गए हैं। मामला ट्रस्ट की बेशकीमती प्रॉपर्टी में रह रहे किराएदारों को बेदखली के नोटिस से जुड़ा है। नोटिस जारी होने के बाद विवाद बढ़ा और अब ट्रस्ट के कामकाज को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है।

10% हिस्से पर प्रतिमा राणा का दावा

एप्लिकेशन के मुताबिक, प्रतिमा राणा को डर है कि उन्हें छोटा सा अंश ही मिलेगा। उनका कहना है कि संपत्ति में उनका और उनके पारिवारिक समूह का 10% हिस्सा बनता है। वे इसे अपना वैध हक बताती हैं।

उन्होंने एक और गंभीर बात कही है। उनके मुताबिक, बार-बार मांगने पर भी उन्हें एग्रीमेंट की कॉपी नहीं दी गई।

कोर्ट से फाइनल डिक्री रोकने की अपील

प्रतिमा राणा ने कोर्ट से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी सभी आपत्तियों का निपटारा न हो, तब तक कोई फाइनल डिक्री जारी नहीं होना चाहिए। यह डिक्री इसी फैमिली एग्रीमेंट के आधार पर जारी होनी है।

उन्होंने बातचीत का रास्ता भी बंद नहीं किया है। वे किसी भी फेयर एग्रीमेंट पर विचार को तैयार हैं। शर्त बस इतनी है कि उन्हें उनका 10% हिस्सा मिले।

सिंधिया फैमिली एग्रीमेंट क्या है

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला न्यायालय में एप्लिकेशन दिया था। उनकी बुआ ऊषा राजे और वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी एप्लिकेशन दिए थे। परिवार के दूसरे सदस्य भी इसमें शामिल हैं।

इन एप्लिकेशन का मकसद पुराने मुकदमे खत्म करना था। इसका आधार सिंधिया फैमिली एग्रीमेंट था, जो सदस्यों ने आपस में किया था। इसी एग्रीमेंट पर अब परिवार की एक सदस्य ने सवाल उठाया है। इसी वजह से यह सिंधिया प्रोपर्टी डिस्प्यूट फिर सूर्खियों में है।

ग्वालियर: पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट में फंसे, 15 मिनट तक अटकी रही गाड़ी | Gwalior: Former Home Minister Narottam Mishra trapped in lift, vehicle stuck for 15 minutes
ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट
13 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सोमवार शाम ग्वालियर में एक लिफ्ट में फंस गए। वे शहर में एक इंग्लिश कोचिंग सेंटर की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पहली मंजिल से तीसरी मंजिल पर जाते समय लिफ्ट अचानक दूसरी मंजिल पर रुक गई। तकनीकी खराबी के कारण करीब 10 से 15 मिनट तक वे लिफ्ट में फंसे रहे। इसके बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

FAQs

  1. प्रतिमा राणा कौन हैं और उनका परिवार का क्या संबंध है?
    प्रतिमा राणा सिंधिया राजपरिवार की सबसे बड़ी बेटी पद्मा राजे की बेटी हैं और महाराजा जीवाजीराव सिंधिया की नातिन हैं। उनका ममेरे भाई ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
  2. प्रतिमा राणा ने कोर्ट में क्या आरोप लगाए हैं?
    प्रतिमा राणा ने आरोप लगाया है कि परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके हिस्से को हड़पने की कोशिश की है और समझौते की शर्तें छिपाई हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि उन पर गलत जानकारी देकर कागजों पर साइन कराने का दबाव डाला गया।
  3. प्रतिमा राणा ने कोर्ट से क्या मांग की है?
    प्रतिमा राणा ने कोर्ट से आग्रह किया है कि जब तक उनकी सभी आपत्तियों का निपटारा न हो, तब तक कोई फाइनल डिक्री जारी नहीं की जानी चाहिए, और इसके साथ ही वे अपने 10% हिस्से पर वैध हक की भी मांग कर रही हैं।
Tags:
  • सिंधिया संपत्ति विवाद
  • प्रतिमा राणा
  • सिंधिया राजघराना
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ग्वालियर जिला न्यायालय
  • सिंधिया परिवार समझौता
  • वसुंधरा राजे सिंधिया
  • Scindia property dispute
  • Jyotiraditya Scindia
  • Pratima Rana
कोर्ट में पेशी का आदेश, पर यात्रा का इंतजाम नहीं, छात्रा बोली-कहां से लाऊं 16 हजार

By Neel Tiwari

कोर्ट में पेशी का आदेश, पर यात्रा का इंतजाम नहीं, छात्रा बोली-कहां से लाऊं 16 हजार
जयपुर नगर निगम चुनाव: किसी ने 4 हजार रुपए में लड़ा चुनाव, तो कोई कर गया 3 लाख पार

By Ashish Bhardwaj

जयपुर नगर निगम चुनाव: किसी ने 4 हजार रुपए में लड़ा चुनाव, तो कोई कर गया 3 लाख पार
14 साल से स्थायी कोच भर्ती नहीं, SMS स्टेडियम में बाहरी कोचों की एंट्री बंद; 6 महीने से बच्चों को दे रहे थे ट्रेनिंग

By Jyoti Mahender Bhardwaj

14 साल से स्थायी कोच भर्ती नहीं, SMS स्टेडियम में बाहरी कोचों की एंट्री बंद; 6 महीने से बच्चों को दे रहे थे ट्रेनिंग
ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

By Sourabh Bhatnagar

ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट
राजनांदगांव दोहरे हत्याकांड में खुलासा: जादू-टोने के शक में की गई थी मां-बेटे की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Harrison Masih

राजनांदगांव दोहरे हत्याकांड में खुलासा: जादू-टोने के शक में की गई थी मां-बेटे की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
भड़ाना को 14 दिन पहले जान से मारने की धमकी, हत्या से पहले दर्ज हुई थी FIR, फिर भी भौंडा गांव में हुआ जानलेवा हमला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भड़ाना को 14 दिन पहले जान से मारने की धमकी, हत्या से पहले दर्ज हुई थी FIR, फिर भी भौंडा गांव में हुआ जानलेवा हमला
एमपी में दो साल में 32 पटवारी रिश्वत लेते पकड़ाए, इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा, अब मुफ्त रजिस्ट्री से भी बना रहे दूरी!

By Aman Vaishnav

एमपी में दो साल में 32 पटवारी रिश्वत लेते पकड़ाए, इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा, अब मुफ्त रजिस्ट्री से भी बना रहे दूरी!