ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 15 मिनट तक अटकी रही लिफ्ट

Sourabh Bhatnagar | Oct 13, 2026, 11:26 IST
Share
ग्वालियर में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कोचिंग सेंटर के उद्घाटन के दौरान लिफ्ट में फंस गए
ग्वालियर में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कोचिंग सेंटर के उद्घाटन के दौरान लिफ्ट में फंस गए

मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सोमवार शाम ग्वालियर में एक लिफ्ट में फंस गए। वे शहर में एक इंग्लिश कोचिंग सेंटर की नई ब्रांच का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पहली मंजिल से तीसरी मंजिल पर जाते समय लिफ्ट अचानक दूसरी मंजिल पर रुक गई। तकनीकी खराबी के कारण करीब 10 से 15 मिनट तक वे लिफ्ट में फंसे रहे। इसके बाद कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंग्लिश कोचिंग सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा

यह घटना ग्वालियर के लश्कर क्षेत्र में जयेंद्रगंज की है। यहां संजय कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित एक बिल्डिंग में 'ग्वालियर नंबर 01 स्पोकन इंग्लिश क्लासेस' की नई ब्रांच खोली गई है।

इस नई ब्रांच के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को मुख्य अतिथि बनाया गया था। सोमवार शाम वे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। कोचिंग सेंटर बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित है। वहां जाने के लिए नरोत्तम मिश्रा पहली मंजिल से लिफ्ट में सवार हुए।

दूसरी मंजिल पर पहुंचते ही अचानक बंद हुई लिफ्ट

नरोत्तम मिश्रा लिफ्ट से तीसरी मंजिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट झटके के साथ रुक गई। बताया जा रहा है कि Technical Fault के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई।

लिफ्ट रुकने से उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग में मौजूद कर्मचारियों और कार्यक्रम के आयोजकों में हलचल मच गई। सभी लोग लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए।

10 से 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे पूर्व गृहमंत्री

लिफ्ट बंद होने के बाद कर्मचारियों ने उसका दरवाजा खोलने की कोशिश शुरू की। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा करीब 10 से 15 मिनट तक अंदर फंसे रहे। मौके पर मौजूद आयोजक और उनके सुरक्षाकर्मी भी परेशान हो गए। पुलिसकर्मी भी स्थिति को लेकर चिंतित रहे। कर्मचारियों ने काफी कोशिश के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोल दिया।

इसके बाद पूर्व गृहमंत्री और अंदर मौजूद अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस पूरी घटना में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। नरोत्तम मिश्रा के सुरक्षित बाहर आने के बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत महसूस की।

'ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें | 'Brahmins never ruled, so how can they exploit?', Narottam Mishra says don't mistake silence for weakness
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
28 Sept 2026 ,
By Sanjay Dhiman
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शिवपुरी में ब्राह्मण सम्मान समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की खामोशी को कमजोरी समझना भूल होगी। मिश्रा ने सवाल उठाया कि ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण का आरोप कैसे लगता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ब्राह्मण एकता की अपील भी की। उन्होंने संयम के साथ तैयारी भी जरूरी बताई।

लिफ्ट से निकलने के बाद किया कोचिंग सेंटर का उद्घाटन

लिफ्ट में फंसने की घटना के बाद भी नरोत्तम मिश्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। वे कोचिंग सेंटर पहुंचे और रिबन काटकर नई ब्रांच का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कोचिंग संस्थान की शुरुआत पर खुशी जताई।

कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने Social Media अकाउंट पर उद्घाटन की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए। उन्होंने इस कोचिंग संस्थान को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प बताया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लिफ्ट में फंसने का वीडियो

घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो में लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश दिखाई गई है। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

नरोत्तम मिश्रा के साथ हुई इस घटना की चर्चा भी शुरू हो गई। हालांकि, करीब 10 से 15 मिनट बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। इस घटना के बाद पूर्व गृहमंत्री ने तय कार्यक्रम के मुताबिक कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया।

राहुल गांधी और अमित शाह का मध्यप्रदेश दौरा: आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा एमपी? | Rahul Gandhi and Amit Shah's Madhya Pradesh Visit: Why is MP attracting big leaders?
फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?
30 Sept 2026 ,
By CHAKRESH
वैसे तो चौमासे में मध्यप्रदेश का मौसम खुशनुमा ही रहता है, लेकिन इस बार दिग्गज नेताओं के दौरों की झड़ी लगी है। करीब-करीब 15 दिन में ही राहुल दूसरी बार एमपी आ रहे हैं तो बीजेपी भी पीछे नहीं है। सितंबर में नितिन नबीन, मोहन भागवत और राहुल गांधी आए। अब बिप्लब देब, राहुल गांधी का बालाघाट दौरा और अमित शाह का गोपालक सम्मेलन है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
  • ग्वालियर
  • Narottam Mishra
  • Narottam Mishra Lift Incident
  • BJP Leader Narottam Mishra
  • Spoken English Coaching
  • नरोत्तम मिश्रा वायरल वीडियो
  • लिफ्ट में फंसे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
  • मध्यप्रदेश
राजनांदगांव दोहरे हत्याकांड में खुलासा: जादू-टोने के शक में की गई थी मां-बेटे की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Harrison Masih

राजनांदगांव दोहरे हत्याकांड में खुलासा: जादू-टोने के शक में की गई थी मां-बेटे की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
भड़ाना को 14 दिन पहले जान से मारने की धमकी , हत्या से पहले दर्ज हुई थी FIR, फिर भी भौंडा गांव में हुआ जानलेवा हमला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

भड़ाना को 14 दिन पहले जान से मारने की धमकी , हत्या से पहले दर्ज हुई थी FIR, फिर भी भौंडा गांव में हुआ जानलेवा हमला
एमपी में दो साल में 32 पटवारी रिश्वत लेते पकड़ाए, इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा, अब मुफ्त रजिस्ट्री से भी बना रहे दूरी!

By Aman Vaishnav

एमपी में दो साल में 32 पटवारी रिश्वत लेते पकड़ाए, इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा, अब मुफ्त रजिस्ट्री से भी बना रहे दूरी!
News Strike | शिवराज के गुस्से का असली निशाना कौन? अफसर या CM मोहन यादव, बुधनी से उठे कई सियासी सवाल

By Harish Divekar

News Strike | शिवराज के गुस्से का असली निशाना कौन? अफसर या CM मोहन यादव, बुधनी से उठे कई सियासी सवाल
Kishore Kumar Special: दूध-जलेबी और खंडवा का प्यार, जानें क्यों हर महफिल में रंग जमाते थे किशोर कुमार

By Kaushiki

Kishore Kumar Special: दूध-जलेबी और खंडवा का प्यार, जानें क्यों हर महफिल में रंग जमाते थे किशोर कुमार
सीएम विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम: दिनभर मंत्रालय में बैठकें, शाम को कांदेल फेस्टिवल में होंगे शामिल

By Harrison Masih

सीएम विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम: दिनभर मंत्रालय में बैठकें, शाम को कांदेल फेस्टिवल में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना: 25 दिन बाद मकानों की रजिस्ट्री फिर शुरू, पटवारियों के अधिकार से लेकर दस्तावेजों तक बदले नियम

By Aman Vaishnav

मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना: 25 दिन बाद मकानों की रजिस्ट्री फिर शुरू, पटवारियों के अधिकार से लेकर दस्तावेजों तक बदले नियम