PPG सिग्नल तकनीक
भोपाल की लक्ष्मी छिब्बर ने न्यूजीलैंड में रोशन किया MP का नाम, अब पासवर्ड की जगह शरीर के संकेत बनेंगे सुरक्षा की चाबी
Kaushiki | Updated:
भोपाल की लक्ष्मी छिब्बर के रिसर्च से बदल सकता है डिजिटल पहचान का तरीका, जानें क्या है ये नई टेक्नोलॉजी
सोचिए, अगर मोबाइल, स्मार्ट डिवाइस और डिजिटल सिस्टम में अपनी पहचान साबित करने के लिए आपको बार-बार पासवर्ड डालने की जरूरत ही न पड़े। आपका शरीर ही आपकी डिजिटल पहचान बन जाए तो कैसा होगा? सुनने में यह किसी साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी जैसा लग सकता है। लेकिन MP के भोपाल की लक्ष्मी छिब्बर ने अपने रिसर्च के जरिए इस दिशा में एक नई पॉसिबिलिटी दिखाई है।
उन्होंने न्यूजीलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन AINA 2026 में डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी एक नई तकनीक पेश की है। इसमें शरीर में ब्लड फ्लो से मिलने वाले संकेतों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से व्यक्ति की पहचान करने का तरीका बताया गया है। फ्यूचर में ये टेक्नोलॉजी स्मार्ट डिवाइस और मेडिकल गैजेट्स की सुरक्षा में मददगार साबित हो सकती है।
आज के डिजिटल दौर में मोबाइल से लेकर बैंकिंग और कई ऑनलाइन सेवाओं तक पासवर्ड का इस्तेमाल होता है। हालांकि, पासवर्ड चोरी होना और किसी दूसरे व्यक्ति की डिजिटल पहचान की नकल करना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भोपाल की लक्ष्मी छिब्बर ने डिजिटल पहचान की सुरक्षा से जुड़ा शोध किया है। उन्होंने न्यूजीलैंड में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांस्ड इन्फॉर्मेशन नेटवर्किंग एंड एप्लिकेशंस (AINA 2026) में अपना रिसर्च प्रेजेंट किया।
उनके रिसर्च का टॉपिक 'CNN-Based Biometric Authentication from Image-Transformed PPG Signals for IoT Environments' है। आसान भाषा में समझें तो इस रिसर्च में इंसान के शरीर से मिलने वाले खास संकेतों की मदद से उसकी डिजिटल पहचान का कन्फर्मेशन करने का तरीका बताया गया है।
हमारे शरीर में दिल के धड़कने के साथ ब्लड फ्लो लगातार होता रहता है। इस दौरान ब्लड की मात्रा में होने वाले बदलावों को खास तकनीक की मदद से रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसी से जुड़े संकेतों को PPG यानी फोटोप्लीथिस्मोग्राम सिग्नल (Photoplethysmogram signal) कहा जाता है।
इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल कई स्मार्टवॉच और फिटनेस डिवाइस में भी किया जाता है। इनके जरिए दिल की धड़कन जैसी जानकारियां हासिल की जाती हैं। लक्ष्मी छिब्बर ने अपने रिसर्च में इन्हीं संकेतों का इस्तेमाल डिजिटल पहचान के लिए करने की संभावना पर काम किया है। खास बात यह है कि इसमें शरीर से मिलने वाले संकेतों को सीधे इस्तेमाल करने के बजाय तस्वीरों यानी इमेज में बदला जाता है।
लक्ष्मी छिब्बर के रिसर्च में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की एक खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसे CNN यानी कन्वोल्यूशनल न्यूरल नेटवर्क कहा जाता है। यह तकनीक इमेज में मौजूद अलग-अलग पैटर्न को पहचानने और उनका एनालिसिस करने में मदद करती है। रिसर्च में सबसे पहले शरीर से मिल रहे PPG सिग्नलों को रिकॉर्ड किया जाता है। इसके बाद इन सिग्नलों को इमेज में बदला जाता है।
CNN मॉडल इन इमेज का एनालिसिस करके उनमें मौजूद खास पैटर्न की पहचान करता है। इसी जानकारी के आधार पर व्यक्ति की डिजिटल पहचान की वेरिफिकेशन करने का तरीका डेवेलप किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (Biometric Authentication) कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो किसी व्यक्ति की शारीरिक विशेषताओं या बायोलॉजिकल सिग्नल्स की मदद से उसकी पहचान की जांच करना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कहलाता है।
आज हममें से कई लोग मोबाइल अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट या फेस लॉक का इस्तेमाल करते हैं। इनमें उंगलियों के निशान या चेहरे की बनावट के आधार पर पहचान की जाती है। वहीं, लक्ष्मी छिब्बर के इस रिसर्च में शरीर के अंदर ब्लड फ्लो से जुड़े संकेतों को पहचान का आधार बनाने की संभावना पर काम किया गया है। यह बायोमेट्रिक सुरक्षा का एक अलग तरीका है। हालांकि, यह मौजूदा फिंगरप्रिंट और फेस लॉक जैसी तकनीकों से कितना प्रभावी होगा, इसका पता आगे होने वाले टेस्ट से ही चलेगा।
आज घरों, अस्पतालों और दफ्तरों में इंटरनेट से जुड़े स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे डिवाइस को इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तकनीक से जोड़ा जाता है। इन डिवाइस की सुरक्षा भी बेहद जरूरी होती है। खासकर मेडिकल गैजेट्स में मरीजों की निजी और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सुरक्षित रखना जरूरी है।
लक्ष्मी छिब्बर के शोध में बताई गई तकनीक का भविष्य में स्मार्ट डिवाइस, मेडिकल गैजेट्स और आपस में जुड़े डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा में इस्तेमाल होने की संभावना है। जहां किसी डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की आइडेंटिटी वेरिफिकेशन करना जरूरी है, वहां जैविक संकेतों पर आधारित यह तकनीक सुरक्षा का एक नया विकल्प बन सकती है।
इस रिसर्च के सामने आने के बाद सबसे दिलचस्प सवाल यही है कि क्या भविष्य में लोगों को पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी? फिलहाल ऐसा कहना जल्दबाजी होगी। लक्ष्मी छिब्बर का रिसर्च डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई संभावना सामने रखता है। इस तकनीक का व्यावहारिक इस्तेमाल करने से पहले इसके प्रदर्शन, विश्वसनीयता और सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच जरूरी होगी।
आने वाले समय में इस तकनीक का डेवलपमेंट और टेस्टिंग ही तय करेगा कि इसका इस्तेमाल कहां और कितने प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। भोपाल की लक्ष्मी छिब्बर का ये शोध बताता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंसानी शरीर से मिलने वाले जैविक संकेतों का मेल भविष्य में डिजिटल सुरक्षा के नए रास्ते खोल सकता है
FAQs:
इंटरनेशनल स्टेज पर भोपाल की लक्ष्मी ने पेश किया शोध
उनके रिसर्च का टॉपिक 'CNN-Based Biometric Authentication from Image-Transformed PPG Signals for IoT Environments' है। आसान भाषा में समझें तो इस रिसर्च में इंसान के शरीर से मिलने वाले खास संकेतों की मदद से उसकी डिजिटल पहचान का कन्फर्मेशन करने का तरीका बताया गया है।
आखिर क्या है PPG सिग्नल
इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल कई स्मार्टवॉच और फिटनेस डिवाइस में भी किया जाता है। इनके जरिए दिल की धड़कन जैसी जानकारियां हासिल की जाती हैं। लक्ष्मी छिब्बर ने अपने रिसर्च में इन्हीं संकेतों का इस्तेमाल डिजिटल पहचान के लिए करने की संभावना पर काम किया है। खास बात यह है कि इसमें शरीर से मिलने वाले संकेतों को सीधे इस्तेमाल करने के बजाय तस्वीरों यानी इमेज में बदला जाता है।
शरीर के संकेतों से कैसे होगी डिजिटल पहचान
CNN मॉडल इन इमेज का एनालिसिस करके उनमें मौजूद खास पैटर्न की पहचान करता है। इसी जानकारी के आधार पर व्यक्ति की डिजिटल पहचान की वेरिफिकेशन करने का तरीका डेवेलप किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (Biometric Authentication) कहा जाता है। आसान शब्दों में कहें तो किसी व्यक्ति की शारीरिक विशेषताओं या बायोलॉजिकल सिग्नल्स की मदद से उसकी पहचान की जांच करना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कहलाता है।
फिंगरप्रिंट और फेस लॉक से कैसे अलग है ये तकनीक
स्मार्टवॉच से मेडिकल गैजेट्स तक हो सकता है इस्तेमाल
लक्ष्मी छिब्बर के शोध में बताई गई तकनीक का भविष्य में स्मार्ट डिवाइस, मेडिकल गैजेट्स और आपस में जुड़े डिजिटल सिस्टम की सुरक्षा में इस्तेमाल होने की संभावना है। जहां किसी डिवाइस का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति की आइडेंटिटी वेरिफिकेशन करना जरूरी है, वहां जैविक संकेतों पर आधारित यह तकनीक सुरक्षा का एक नया विकल्प बन सकती है।
क्या सच में खत्म हो जाएगा पासवर्ड का झंझट
आने वाले समय में इस तकनीक का डेवलपमेंट और टेस्टिंग ही तय करेगा कि इसका इस्तेमाल कहां और कितने प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। भोपाल की लक्ष्मी छिब्बर का ये शोध बताता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंसानी शरीर से मिलने वाले जैविक संकेतों का मेल भविष्य में डिजिटल सुरक्षा के नए रास्ते खोल सकता है
FAQs:
- भोपाल की लक्ष्मी छिब्बर ने अपना शोध कहां पेश किया?
लक्ष्मी छिब्बर ने न्यूजीलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन AINA 2026 में डिजिटल सुरक्षा से जुड़ा अपना शोध प्रस्तुत किया। - PPG सिग्नल क्या होते हैं?
PPG शरीर में रक्त की मात्रा और प्रवाह से जुड़े बदलावों की जानकारी देने वाले संकेत हैं। इनका इस्तेमाल कई स्मार्टवॉच और स्वास्थ्य निगरानी उपकरणों में भी होता है। - लक्ष्मी छिब्बर की तकनीक कैसे काम करती है?
इस तकनीक में शरीर से मिलने वाले PPG सिग्नलों को इमेज में बदलकर AI आधारित CNN मॉडल से उनका विश्लेषण किया जाता है।
सिंहासन छत्तीसी : सेहरे की तैयारी और मैडम से यारी, आईएफएस साहब को तीन तरफा टेंशन पड़ रही भारी
By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग
By Umeshwari Baghel
NEET UG में बड़े बदलाव की आहट, साल में दो बार नीट होने पर बदलेगा काउंसलिंग कैलेंडर, कोटा एक्सपर्ट ने बताई बड़ी चुनौती
By Jageshwar Prasad
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
By Arun Tiwari
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
By Jageshwar Prasad
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
By Harish Divekar
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
By Umeshwari Baghel