युवाओं के भविष्य से लेकर डिजिटल सुरक्षा तक, मन की बात के 140वें एपिसोड में पीएम मोदी ने उठाए कई मुद्दे

Kaushiki | Updated:
Share
मन की बात में पीएम मोदी ने युवाओं को दिया संदेश, खोए मोबाइल का बताया समाधान
मन की बात में पीएम मोदी ने युवाओं को दिया संदेश, खोए मोबाइल का बताया समाधान

आज के दौर में हर युवा बड़ा सपना देखता है और उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देता है। वहीं दूसरी तरफ, हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में मोबाइल फोन हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है, जिसके खो जाने पर मानो सब कुछ रुक सा जाता है। आज रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित हुए अपने मंथली रेडियो प्रोग्राम मन की बात (Mann Ki Baat) के 140वें एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने इन्हीं दोनों जरूरी मुद्दों पर देशवासियों से सीधे बात की।

पीएम मोदी ने एक तरफ जहां युवाओं को नशे की लत से बचकर अपने सपनों को पूरा करने का मंत्र दिया। वहीं दूसरी तरफ डिजिटल सुरक्षा और सरकारी कर्मचारियों के बीच सीखने के नए उत्साह की भी जमकर तारीफ की है।

युवाओं के सपनों की राह में नशा बड़ी चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत के युवाओं की प्रतिभा की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। देश के युवा बड़े लक्ष्य तय कर रहे हैं और उन्हें हासिल करने के लिए लगातार मेहनत भी कर रहे हैं। हालांकि, नशे की लत उनके सपनों और मेहनत के रास्ते में बड़ी चुनौती बन रही है।

पीएम मोदी ने युवाओं को संदेश दिया कि यदि वे अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, तो उन्हें नशे से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' सिर्फ देश की उपलब्धियों को साझा करने का मंच नहीं है, बल्कि इसके जरिए समाज के सामने मौजूद चुनौतियों पर भी चर्चा होती है और लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने इस लड़ाई में पूरे समाज से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला | PM Modi gifted Rajasthan's Golden Pichwai painting to Trump, know what other world leaders received
पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला
18 Nov 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे के दौरान दुनिया के कई नेताओं को भारत की पारंपरिक कलाकृतियां और खास हस्तशिल्प भेंट किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान के नाथद्वारा की गोल्डन पिचवई पेंटिंग दी गई। यह पेंटिंग अपनी बारीक कारीगरी और सोने की सजावट के लिए खास पहचान रखती है। वहीं, फिलीपींस के राष्ट्रपति को कश्मीरी रेशमी कालीन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को चोला कांस्य मूर्ति भेंट की गई। इन उपहारों के जरिए भारत की अलग-अलग राज्यों की कला और संस्कृति की झलक दुनिया के सामने रखी गई।

नशा मुक्त युवा अभियान की तारीफ

प्रधानमंत्री ने देश में नशे के खिलाफ बढ़ रही सामाजिक सक्रियता और जागरूकता पर संतोष जताया है। उन्होंने नशा मुक्त युवा अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि यह अभियान पूरे देश में जोर-शोर से चल रहा है। पीएम मोदी के मुताबिक, समाज से ऐसे कई प्रेरक उदाहरण सामने आ रहे हैं, जहां युवाओं ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर नशे की लत को मात दी है। उन्होंने उन युवाओं की सराहना की, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों से लड़कर नशे को छोड़ा और अपनी जिंदगी को एक नई दिशा दी है।

नौकरी के साथ पढ़ाई, नई स्किल सीख रहे सरकारी कर्मचारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में सीखने की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। देश में ऐसे कई सरकारी कर्मचारी हैं, जो 20 से 25 साल तक नौकरी करने के बाद भी नई चीजें सीखने के लिए समय निकाल रहे हैं। इसके लिए सरकारी कर्मचारी आईगॉट कर्मयोगी (iGOT Karmayogi) डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं।

इस प्लेटफॉर्म पर कर्मचारियों के लिए अलग-अलग विषयों से जुड़े हजारों कोर्स उपलब्ध हैं। कोई कर्मचारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बारे में सीख रहा है, तो कोई भारतीय सांकेतिक भाषा की पढ़ाई कर रहा है। नौकरी और जिम्मेदारियों के बीच कर्मचारी अपनी रुचि के अनुसार नई स्किल विकसित कर रहे हैं।

सोने की कीमत गिरी: पीएम मोदी ने याद दिलाई भविष्यवाणी, कहा- 'एक साल पहले ही कहा था मत खरीदो गोल्ड' | Gold Price Crash: PM Modi Recalls Prediction, Says 'Advised Against Buying Gold a Year Ago'
Gold Price Crash: सोने का भाव गिरा तो PM मोदी ने याद दिलाई अपनी भविष्यवाणी, बोले- एक साल पहले ही कहा था मत खरीदो गोल्ड
21 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
सोना खरीदने वालों को पीएम मोदी ने एक साल पहले ही आगाह कर दिया था। अब जब सोने के दाम क्रैश हुए, तो प्रधानमंत्री ने अपनी पुरानी सलाह याद दिलाकर नया सियासी और आर्थिक सवाल खड़ा कर दिया। लखनऊ में पीएम मोदी बोले- मैंने कहा था गोल्ड कम खरीदिए, देशवासियों ने बात मानी और दाम टूट गए। अब उनका यह बयान सुर्खियों में है।

17 भारतीय भाषाओं में सात हजार से ज्यादा कोर्स

पीएम मोदी ने बताया कि iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म पर 17 भारतीय भाषाओं में सात हजार से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं। देश के लाखों सरकारी कर्मचारी इस प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी जानकारी और कार्यक्षमता बढ़ाने में जुटे हैं। खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक से जुड़े 200 से ज्यादा कोर्स मौजूद हैं। इन डिजिटल माध्यमों से अब तक तीन करोड़ 25 लाख से अधिक कोर्स पूरे किए जा चुके हैं।

मोबाइल खो जाए तो काम आएगा Sanchar Saath

आज मोबाइल फोन केवल बातचीत करने का जरिया नहीं रह गया है। इसमें हमारी निजी तस्वीरें, जरूरी डॉक्यूमेंट, परिचितों के फोन नंबर और कई जरूरी जानकारियां मौजूद रहती हैं। ऐसे में मोबाइल खो जाने पर लोगों को फोन वापस मिलने के साथ अपने निजी डेटा की सुरक्षा की भी चिंता सताती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी परेशानी का जिक्र करते हुए संचार साथी (Sanchar Saathi) प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल सुविधा की मदद से लोग अपने खोए हुए मोबाइल को ब्लॉक करा सकते हैं। इसके साथ ही फोन वापस पाने की प्रक्रिया में भी मदद मिल सकती है।

8वें वेतन आयोग पर पेंशनर्स का विरोध: पुराने कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग, पीएम मोदी को लिखा पत्र | 8th Pay Commission Protest by Pensioners: Demand to Increase Pension of Old Employees, Letter Written to PM Modi
8th Pay Commission: क्या पुराने पेंशनर्स की नहीं बढ़ेगी पेंशन? लाखों की बढ़ी चिंता, विरोध में उतरे संगठन, जानें पूरा मामला
27 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
8वें वेतन आयोग से पेंशन बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए अब चिंता बढ़ गई है। खासकर उन पेंशनर्स की परेशानी ज्यादा है, जो 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं नई सिफारिशों का फायदा उनसे छूट न जाए। इसी मुद्दे पर पेंशनर्स संगठन अब सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

IMEI नंबर से ऐसे काम करता है संचार साथी

प्रधानमंत्री ने आम लोगों को आसान भाषा में समझाया कि यह प्लेटफॉर्म काम कैसे करता है। उन्होंने बताया कि हर मोबाइल फोन की एक अलग पहचान होती है, जिसे IMEI नंबर कहा जाता है। संचार साथी इसी खास नंबर की मदद से खोए हुए फोन को ब्लॉक करने में सहायता करता है।

खोए फोन को ब्लॉक करने की प्रक्रिया

  • मोबाइल फोन खो जाने पर सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत (Police Complaint) दर्ज करानी होती है।
  • इसके बाद संचार साथी प्लेटफॉर्म पर जाकर मोबाइल का IMEI नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां भरनी होती हैं।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद खोए हुए फोन को तुरंत ब्लॉक कराया जा सकता है।
  • फोन एक बार ब्लॉक हो जाने के बाद, अगर कोई दूसरा व्यक्ति उसमें नया सिम कार्ड (SIM Card) भी डाल ले, तब भी वह उस फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
पीएम मोदी ने देश के सभी नागरिकों से इस उपयोगी डिजिटल सुविधा के बारे में जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करने का संदेश दिया है। मन की बात के इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने नशामुक्त जीवन, लगातार कुछ नया सीखने और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों के जरिए युवाओं, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों से बातचीत किया।

'850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर', परिसीमन बिल पर राहुल गांधी का BJP पर हमला | '850 is the number to end democracy', Rahul Gandhi attacks BJP on Delimitation Bill
850 लोकतंत्र को खत्म करने का नंबर, परिसीमन बिल पर राहुल गांधी बोले- BJP बदलना चाहती है देश का चुनावी नक्शा
28 Nov 2026 ,
By Arohi Raj
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन और SIR को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर चुनावी नक्शा बदलने की तैयारी का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पारित हो चुका है। अब इसे 850 सीटों के बहाने लागू करने की बात हो रही है।

FAQs:

  1. मन की बात के 140वें एपिसोड में पीएम मोदी ने किन मुद्दों पर चर्चा की?
    प्रधानमंत्री ने युवाओं में नशे की समस्या, नशामुक्ति अभियान, सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास और संचार साथी प्लेटफॉर्म पर चर्चा की।
  2. आईगॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म क्या है?
    यह सरकारी कर्मचारियों के लिए एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है, जहां वे अलग-अलग विषयों की पढ़ाई करने के साथ नई स्किल सीख सकते हैं।
  3. संचार साथी पोर्टल का क्या फायदा है?
    संचार साथी पोर्टल की मदद से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक कराया जा सकता है। यह मोबाइल वापस पाने की प्रक्रिया में भी मदद करता है।
Tags:
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • नशे की लत
  • Digital Security
  • मन की बात
  • नशा मुक्त युवा अभियान
  • iGOT Karmayogi
  • Artificial Intelligence
  • Sanchar Saathi
  • डिजिटल सुरक्षा
छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, टूटकर बिखरा कांच, वाई-प्लस सुरक्षा देने की उठी मांग
NEET UG में बड़े बदलाव की आहट, साल में दो बार नीट होने पर बदलेगा काउंसलिंग कैलेंडर, कोटा एक्सपर्ट ने बताई बड़ी चुनौती

By Jageshwar Prasad

NEET UG में बड़े बदलाव की आहट, साल में दो बार नीट होने पर बदलेगा काउंसलिंग कैलेंडर, कोटा एक्सपर्ट ने बताई बड़ी चुनौती
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती

By Arun Tiwari

रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा

By Jageshwar Prasad

परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक

By Kaushiki

MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक