8th Pay Commission: क्या पुराने पेंशनर्स की नहीं बढ़ेगी पेंशन? लाखों की बढ़ी चिंता, विरोध में उतरे संगठन, जानें पूरा मामला

Arohi Raj | Sootr Creatives | Updated:
Share
आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनर्स की पेंशन बढ़ाने की मांग की।
आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनर्स की पेंशन बढ़ाने की मांग की।

8वें वेतन आयोग से पेंशन बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों के लिए अब चिंता बढ़ गई है। खासकर उन पेंशनर्स की परेशानी ज्यादा है, जो 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं नई सिफारिशों का फायदा उनसे छूट न जाए। इसी मुद्दे पर पेंशनर्स संगठन अब सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनर्स को भी शामिल करने की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर दो प्रमुख संगठनों ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। उनकी मांग है कि पेंशन संशोधन को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाएं। ताकि रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर किसी के साथ भेदभाव न हो। 25 नवंबर को दिल्ली में कई पेंशनर्स संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

क्यों बढ़ी पुराने पेंशनर्स की चिंता?

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है। नवंबर 2025 में सरकार ने आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी किए थे। इन ToR में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS), नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन सिस्टम (UPS) से जुड़े पेंशन और ग्रेच्युटी में बदलाव की बात कही गई है। हालांकि, 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में संशोधन का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

यही बात पुराने पेंशनर्स को परेशान कर रही है। उन्हें डर है कि कहीं नए वेतन आयोग का लाभ केवल बाद में रिटायर होने वाले कर्मचारियों तक ही सीमित न रह जाए। पेंशनर्स संगठनों का कहना है कि आयोग के दायरे में सभी पुराने पेंशनर्स को शामिल किया जाना चाहिए। ताकि किसी कर्मचारी को केवल रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर बढ़ी हुई पेंशन से वंचित न किया जाए।
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खबर: 27 नवंबर को 9 जिलों में लगेंगे 'निधि आपके निकट 2.0' शिविर | Big news for PF account holders: 'Nidhi Aapke Nikat 2.0' camps to be held in 9 districts on November 27
कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं
25 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
आप भी अपने पीएफ खाते या पेंशन से जुड़ी किसी उलझन में फंसे हैं तो अब आपको दफ्तरों के बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अक्सर छोटी छोटी तकनीकी दिक्कतों या कागजी कार्यवाही के चलते लोगों का पैसा अटक जाता है और सुनवाई नहीं हो पाती है। अब आपकी इसी परेशानी को खत्म करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) खुद आपके शहर आ रहा है।

पेंशनर्स संगठनों ने पीएम मोदी से क्या मांग की?

फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन (FCPA) ने 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भेजा है। संगठन ने वेलिडेशन ऑफ पेंशन रूल एक्ट, 2025 को पूरी तरह रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही संगठन ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात का समय भी मांगा है। इस बैठक में पेंशन संशोधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है। पेंशनर्स संगठनों का मानना है कि पुराने कर्मचारियों को भी नए वेतन आयोग के तहत समान लाभ मिलना चाहिए। उनकी मांग है कि सरकार इस मामले में स्पष्ट फैसला ले।

भ्रष्ट अफसरों पर सरकार का सख्त एक्शन: 300 से ज्यादा पर कार्रवाई, बड़े चेहरों पर भी शिकंजा | Government's Strict Action on Corrupt Officers: Action Against Over 300, Big Faces Also Under Scrutiny
सरकार का नौकरशाही को सख्त संदेश, प्रभाव की आड़ में नहीं बचेगा कोई भ्रष्ट अफसर, अब तक 300 से ज्यादा भ्रष्ट कार्मिकों पर एक्शन
19 Nov 2026 ,
By Jageshwar Prasad
राजस्थान में भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ सरकार ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने नौकरशाही को स्पष्ट संदेश दिया कि अब पद और प्रभाव की आड़ में गड़बड़ी करने वाले किसी भी अधिकारी को संरक्षण नहीं मिलेगा। सरकार के करीब पौने तीन साल के कार्यकाल में 300 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।

क्या है Validation of Pension Rules Act, 2025?

वेलिडेशन ऑफ पेंशन रूल एक्ट, 2025 को लेकर भी पेंशनर्स के बीच नाराजगी है। सरकार ने इस कानून को फाइनेंस एक्ट 2025 के जरिए लागू किया था। इस कानून के तहत केंद्र सरकार को पेंशनर्स के बीच अंतर करने का अधिकार मिलता है। यह अंतर केंद्रीय वेतन आयोग की स्वीकार की गई सिफारिशों के आधार पर किया जा सकता है। इसमें कर्मचारियों की रिटायरमेंट की तारीख को भी आधार बनाया जा सकता है।

पेंशनर्स संगठनों का आरोप है कि इस कानून से पुराने और नए पेंशनर्स के बीच भेदभाव हो सकता है। खासकर 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को नुकसान होने की आशंका है। संगठनों का कहना है कि रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर पेंशन में अंतर करना उचित नहीं है। सभी पेंशनर्स को समान आधार पर पेंशन संशोधन का लाभ मिलना चाहिए।

PF नियमों में बड़ा बदलाव: 55 साल से पहले निकालें 90% पैसा, नौकरी छोड़ने वालों को भी राहत | Big change in PF rules: Withdraw 90% money before 55 years, relief for job leavers too
PF के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे 90% पैसा, नौकरी छोड़ने वालों को भी राहत
19 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
अगर आपकी सैलरी से हर महीने PF कटता है, तो यह खबर आपके काम की है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पैसे निकालने के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी की है। अब 55 साल की उम्र से पहले रिटायर होने या नौकरी छोड़ने वाले पात्र कर्मचारी अपने PF खाते से 90% तक रकम निकाल सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का हवाला

पेंशनर्स संगठनों ने अपनी मांग के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले का भी हवाला दिया है। यह फैसला 1983 में डी.एस. नकारा vs यूनियन ऑफ इंडिया मामले में आया था। इस फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि केवल रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर पेंशनर्स को अलग-अलग वर्गों में बांटना मनमाना है। अदालत ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14 यानी समानता के अधिकार के खिलाफ माना था।

पेंशनर्स संगठनों का आरोप है कि नया कानून इस फैसले की भावना के खिलाफ है। उनका कहना है कि सरकार को पेंशन से जुड़े पुराने न्यायिक फैसलों का सम्मान करना चाहिए। इसी वजह से संगठन कानून वापस लेने और सभी पेंशनर्स को समान पेंशन संशोधन देने की मांग कर रहे हैं।

एमपी पेंशनर्स के लिए खुशखबरी: अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, डाकिया पहुंचाएगा सुविधा | Good news for MP Pensioners: Digital Life Certificate will now be made at home, postman will deliver the facility
एमपी के लाखों पेंशनर्स की टेंशन खत्म! अब घर बैठे बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, एक कॉल करते ही घर आएगा डाकिया
19 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
आपके घर में कोई बुजुर्ग पेंशन लेता है, तो आप अच्छे से जानते होंगे कि हर साल नवंबर के महीने में उनकी टेंशन बढ़ जाती है। यह टेंशन होती है अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की। इसके लिए उन्हें बैंक या सरकारी दफ्तरों की लंबी लाइनों में लगना पड़ता है।

FAQs

  1. आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनर्स को लेकर क्या विवाद है?
    विवाद यह है कि 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन संशोधन का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है, जिससे पुराने पेंशनर्स को चिंता है कि नए आयोग के लाभ केवल बाद में रिटायर होने वाले कर्मचारियों तक ही सीमित न रह जाए।
  2. पेंशनर्स संगठनों ने प्रधानमंत्री से क्या मांग की है?
    पेंशनर्स संगठनों ने मांग की है कि पुराने पेंशनर्स की पेंशन संशोधन को आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में शामिल किया जाए और Validation of Pension Rules Act, 2025 को रद्द किया जाए।
  3. पेंशनर्स संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के किस फैसले का हवाला दिया है?
    संगठनों ने 1983 के D.S. Nakara vs Union of India फैसले का हवाला दिया है, जिसमें केवल रिटायरमेंट की तारीख के आधार पर पेंशनर्स को अलग करने को मनमाना बताया गया था।
Tags:
  • 8वां वेतन आयोग
  • 8th Pay Commission
  • पुराने पेंशनर्स
  • Pension Revision
  • Pensioners Protest
  • पेंशन विवाद
  • पेंशन का अधिकार
  • पेंशन नियम 2025
  • पीएम मोदी
  • सेवानिवृत्त कर्मचारी
500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

By VINAY VERMA

500 करोड़ की वक्फ संपत्तियों की जांच पर RTI से सवाल, बोर्ड के पास दस्तावेज नहीं, सलीम राज ने कर्मचारी को किया सस्पेंड
इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल

By Neel Tiwari

इधर बहाल होंगी याचिकाएं, उधर संवरेगा बच्चों का भविष्य... MP हाईकोर्ट ने शुरू की अनूठी पहल
35 लाख रुपए में बेचे थे थानेदार भर्ती के लीक पेपर, दो साल से फरार इनामी आरोपी को SOG ने दबोचा, अब तक 158 गिरफ्तार

By Jageshwar Prasad

35 लाख रुपए में बेचे थे थानेदार भर्ती के लीक पेपर, दो साल से फरार इनामी आरोपी को SOG ने दबोचा, अब तक 158 गिरफ्तार
जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी पर अपहरण का आरोप! 50 हजार की फिरौती मांगने के मामले में आरक्षक गिरफ्तार

By Arohi Raj

जिसके कंधों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी, उसी पर अपहरण का आरोप! 50 हजार की फिरौती मांगने के मामले में आरक्षक गिरफ्तार
NEET-PG काउंसलिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेवारत डॉक्टरों के बोनस अंक से बनेगी मेरिट, रुकी काउंसलिंग फिर शुरू होगी

By Neel Tiwari

NEET-PG काउंसलिंग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेवारत डॉक्टरों के बोनस अंक से बनेगी मेरिट, रुकी काउंसलिंग फिर शुरू होगी
नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच

By Ashish Bhardwaj

नैनवां में अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, विधायक समेत 12-13 लोगों पर FIR; CID-CB करेगी जांच
CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान, अब राजभवन के फैसले का इंतजार

By Arun Tiwari

CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, मुख्यमंत्री साय ने किया एलान, अब राजभवन के फैसले का इंतजार