EPFO New Facility: अब अपनी मर्जी से पीएफ खाते में जमा कर सकेंगे अतिरिक्त पैसा, जानें क्या है ईपीएफओ की नई तैयारी
Kaushiki | Updated:
कंपनी पर खत्म हो सकती है निर्भरता, पीएफ खाताधारकों को मिलेगी बचत बढ़ाने की आजादी
EPFO New Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) पीएफ खाताधारकों को एक नई सुविधा देने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत कर्मचारी अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से जुड़े पीएफ खाते में सीधे अतिरिक्त पैसा जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने कंपनी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इतना ही नहीं, गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर्स को भी इस प्रस्तावित व्यवस्था का फायदा मिल सकता है।
ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 240वीं बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, अभी इसे अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
वर्तमान व्यवस्था के तहत कर्मचारी अपने तय पीएफ अंशदान (Contribution) से ज्यादा पैसा भी पीएफ खाते में जमा कर सकते हैं। इसके लिए स्वैच्छिक भविष्य निधि यानी Voluntary Provident Fund (VPF) की सुविधा उपलब्ध है।
हालांकि, अतिरिक्त राशि जमा करने के लिए कर्मचारियों को अपनी कंपनी की मदद लेनी पड़ती है। ईपीएफ स्कीम 2026 के पैराग्राफ 19 में इसकी अनुमति दी गई है। नियोक्ता को यह रकम इलेक्ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न (ECR) के जरिए ईपीएफओ के पास भेजनी होती है।
ईपीएफओ के नए प्रस्ताव का उद्देश्य अतिरिक्त पैसा जमा करने के लिए कर्मचारियों की कंपनी पर निर्भरता खत्म करना है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पीएफ सदस्य अपनी बचत का अतिरिक्त पैसा सीधे UAN से जुड़े पीएफ खाते में जमा कर सकेंगे। श्रम मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, अतिरिक्त राशि जमा करने की यह व्यवस्था कंपनी के पेरोल सिस्टम से अलग होगी। इससे कर्मचारियों को अपनी बचत बढ़ाने का एक और विकल्प मिल सकता है।
नई व्यवस्था लागू होने पर नौकरीपेशा लोग अपनी अतिरिक्त बचत को सीधे पीएफ खाते में जमा कर सकेंगे। इससे उन्हें रिटायरमेंट के लिए अधिक पैसा जुटाने में मदद मिल सकती है। अतिरिक्त पैसा जमा करने के लिए कंपनी या पेरोल विभाग (payroll department) के साथ तालमेल बैठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फाइनेंसियल ईयर 2025-26 के लिए ईपीएफ की ब्याज दर 8.25% थी। हालांकि, नई व्यवस्था में जमा होने वाली राशि से जुड़े अंतिम नियम अभी तय होना बाकी हैं।
ईपीएफओ के प्रस्ताव में गिग वर्कर्स (Gig Workers) और फ्रीलांसर्स को भी ध्यान में रखा गया है। प्रस्तावित थर्ड पार्टी माइक्रो कंट्रीब्यूशन व्यवस्था के तहत ग्राहकों से मिलने वाली टिप या अन्य छोटी रकम उनके यूएएन से जुड़े खाते में जमा हो सकती है। इससे छोटी-छोटी रकम के जरिए भी रिटायरमेंट के लिए बचत करने में मदद मिल सकती है।
फिलहाल इस प्रस्ताव को श्रम मंत्रालय की मंजूरी मिलना बाकी है। सीधे पीएफ खाते में कितनी रकम जमा की जा सकेगी, इसकी कोई सीमा होगी या नहीं और थर्ड पार्टी पेमेंट पर कोई शुल्क लगेगा या नहीं, जैसे सवालों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। इसके अलावा टैक्स छूट को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है। श्रम मंत्रालय के मुताबिक, इनकम टैक्स एक्ट में बदलाव का मुद्दा वित्त मंत्रालय के साथ उठाया जा रहा है।
ईपीएफओ 3.0 के तहत यूपीआई और एटीएम से पीएफ निकासी की सुविधा देने की भी योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक, UPI से पीएफ विथड्रावल की सुविधा दिसंबर 2026 तक आ सकती है। इसे शुरू करने से पहले भीम ऐप पर सौ लोगों के साथ अंतिम ट्रायल चल रहा है। इस ट्रायल की सफलता पर योजना का आगे बढ़ना निर्भर करेगा। फिलहाल पीएफ खाताधारकों को नई व्यवस्था के अंतिम नियम जारी होने का इंतजार करना चाहिए। अतिरिक्त पैसा जमा करने, ब्याज और टैक्स छूट से जुड़े नियमों की पूरी जानकारी आधिकारिक मंजूरी के बाद ही सामने आएगी।
FAQs:
अभी पीएफ खाते में कैसे जमा होता है अतिरिक्त पैसा
हालांकि, अतिरिक्त राशि जमा करने के लिए कर्मचारियों को अपनी कंपनी की मदद लेनी पड़ती है। ईपीएफ स्कीम 2026 के पैराग्राफ 19 में इसकी अनुमति दी गई है। नियोक्ता को यह रकम इलेक्ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न (ECR) के जरिए ईपीएफओ के पास भेजनी होती है।
कंपनी पर खत्म हो सकती है निर्भरता
नौकरीपेशा लोगों को क्या होगा फायदा
गिग वर्कर्स और फ्रीलांसर्स को भी मिल सकती है सुविधा
क्या अतिरिक्त पैसे पर मिलेगी टैक्स छूट
दिसंबर 2026 तक आ सकती है यूपीआई से पीएफ निकासी की सुविधा
FAQs:
- ईपीएफओ किस नई सुविधा की तैयारी कर रहा है?
ईपीएफओ ऐसी सुविधा शुरू करने पर विचार कर रहा है, जिससे सदस्य कंपनी की मदद के बिना सीधे अपने पीएफ खाते में अतिरिक्त पैसा जमा कर सकेंगे। - क्या पीएफ खाते में सीधे पैसा जमा करने की सुविधा शुरू हो गई है?
नहीं, अभी यह प्रस्ताव है। इसे श्रम मंत्रालय की मंजूरी मिलना बाकी है। - क्या पीएफ खाते में अतिरिक्त पैसा जमा करने पर टैक्स छूट मिलेगी?
अतिरिक्त राशि पर टैक्स छूट को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
540 करोड़ के कोयला घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
By Harrison Masih
राजस्थान में नारी शक्ति का राज: 37 में से 26 जिलों की कमान महिलाओं के हाथ, सात प्रमुखों की उम्र 30 से कम
By Raghvendra Singh Rathore
सावधान! 3 दिसंबर से पहले निपटा लें बैंक के जरूरी काम, MP के आठ हजार कर्मचारी करेंगे हड़ताल
By Aman Vaishnav
आज मुख्यमंत्री निवास में होगा जनदर्शन, शाम को संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शिरकत करेंगे सीएम विष्णुदेव साय
By Harrison Masih
एमपी के सरकारी स्कूलों में बदला मध्याह्न भोजन का मेन्यू, अब थाली में मिलेगा दाल-बाफला, भुट्टे का कीस और रंगीन चपाती!
By Aman Vaishnav
MP Board Exam 2027: परीक्षा नियमों में फिर बदलाव, अब पहले की तरह 2 अंक वाले सवालों में भी मिलेगा विकल्प
By Kaushiki
MP में एक हो रही है कांग्रेस ? क्षत्रपों के बीच पिघल रही है मतभेद की बर्फ, क्या बदल रही है कांग्रेस की सियासत ?
By Atul Dwivedi