MP हाईकोर्ट के वीडियो से छेड़छाड़: खुद को बताया सुप्रीम कोर्ट एडवाइजर, फिर धराया
Manya Jain | Jul 08, 2026, 17:34 IST
jabalpur high court fake ADVISER arrest
सिंगरौली में जबलपुर हाई कोर्ट के वीडियो से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार। खुद को सुप्रीम कोर्ट का लीगल एडवाइजर बताकर जज को निर्देश देने का फर्जी वीडियो बनाया था, अब पहुंचा जेल।
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जबलपुर हाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के एक वीडियो से छेड़छाड़ की गई थी। आरोपी ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का लीगल एडवाइजर बताकर हाई कोर्ट के जज को निर्देश देने जैसा वीडियो बना दिया था।
पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित कुमार तिवारी है। वह कोतवाली थाना खुटार चौकी क्षेत्र के पिपराझाँपी गांव का रहने वाला है। उसे बैढ़न पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस के मुताबिक यह मामला करीब चार महीने पुराना है। आरोपी अमित 'प्रचंड प्रहार' नाम से एक फेसबुक आईडी चलाता था।
अमित ने सबसे पहले जबलपुर हाई कोर्ट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का एक असली वीडियो डाउनलोड किया। इसके बाद उसने इस वीडियो के साथ एडिटिंग की। वीडियो में उसने खुद को सुप्रीम कोर्ट का लीगल एडवाइजर बताया।
इतना ही नहीं, उसने वीडियो में हाई कोर्ट के जज को ही निर्देश देने जैसा आपत्तिजनक कंटेंट तैयार कर दिया। इसके बाद उसने यह फर्जी वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा।
अदालत से जुड़ी इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री वायरल होते ही जबलपुर हाई कोर्ट ने खुद इसका संज्ञान लिया। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
सोमवार को हाई कोर्ट के आदेश के बाद जबलपुर के सिविल लाइन थाने में सबसे पहले 'शून्य' पर FIR दर्ज की गई। इसके बाद केस डायरी को जांच के लिए सिंगरौली के बैढ़न थाने भेज दिया गया।![whatsapp-video-2026-07-08-at-10.29.36-am_mp4_hd.original-118711]()
![whatsapp-video-2026-07-08-at-10.29.36-am_mp4_hd.original-916361]()
![whatsapp-video-2026-07-08-at-10.29.36-am_mp4_hd.original-138701]()
बैढ़न थाना पुलिस ने आरोपी अमित कुमार तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS – Bharatiya Nyaya Sanhita) की कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इसमें धारा 351(4), 353(2), 356(2), 319(2) और 296 शामिल हैं। साथ ही आईटी एक्ट (IT Act – Information Technology Act) की धारा 67 के तहत भी मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी अमित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि उसी ने यह वीडियो एडिट किया था। उसी ने इसे अपने फेसबुक पेज से वायरल भी किया था।
पुलिस ने वीडियो बनाने और अपलोड करने में इस्तेमाल हुए मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं। इससे जांच को और मजबूती मिली है।
पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अदालत या किसी भी संवैधानिक संस्था के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री डालना गंभीर अपराध है। पुलिस ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखे हुए है। कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें...
वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल और 2 IAS के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना केस
सिम्स अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट गंभीर, कहा हमारा मकसद सिर्फ व्यवस्था सुधारना
उज्जैन में 118 साल बाद बदलेगा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का रास्ता, जानें नया रूट
रेगुलर टीचर आने पर भी नहीं जाएगी गेस्ट फैकल्टी की नौकरी, HC का बड़ा फैसला
पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
कौन है आरोपी युवक
पुलिस के मुताबिक यह मामला करीब चार महीने पुराना है। आरोपी अमित 'प्रचंड प्रहार' नाम से एक फेसबुक आईडी चलाता था।
कैसे बनाया गया फर्जी वीडियो
इतना ही नहीं, उसने वीडियो में हाई कोर्ट के जज को ही निर्देश देने जैसा आपत्तिजनक कंटेंट तैयार कर दिया। इसके बाद उसने यह फर्जी वीडियो अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगा।
हाई कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान
सोमवार को हाई कोर्ट के आदेश के बाद जबलपुर के सिविल लाइन थाने में सबसे पहले 'शून्य' पर FIR दर्ज की गई। इसके बाद केस डायरी को जांच के लिए सिंगरौली के बैढ़न थाने भेज दिया गया।
whatsapp-video-2026-07-08-at-10.29.36-am_mp4_hd.original-118711
whatsapp-video-2026-07-08-at-10.29.36-am_mp4_hd.original-916361
whatsapp-video-2026-07-08-at-10.29.36-am_mp4_hd.original-138701
किन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस ने वीडियो बनाने और अपलोड करने में इस्तेमाल हुए मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त कर लिए हैं। इससे जांच को और मजबूती मिली है।
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
ये भी पढ़ें...
वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल और 2 IAS के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना केस
सिम्स अस्पताल की बदहाली पर हाईकोर्ट गंभीर, कहा हमारा मकसद सिर्फ व्यवस्था सुधारना
उज्जैन में 118 साल बाद बदलेगा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का रास्ता, जानें नया रूट
रेगुलर टीचर आने पर भी नहीं जाएगी गेस्ट फैकल्टी की नौकरी, HC का बड़ा फैसला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari