जबलपुर-इंदौर नई रेल लाइन के लिए 1100 करोड़ रुपए मंजूर, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

Vikram Jain | Sept 22, 2024, 19:41 IST
Share
thesootr
thesootr

भारतीय रेलवे जबलपुर-गाडरवारा-बुधनी से इंदौर तक नई रेल लाइन बिछाने जा रहा है। इस परियोजना के लिए मोदी सरकार ने 1100 करोड़ रुपए जारी किए हैं। जल्द इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में इंदौर से जबलपुर के बीच नई रेललाइन का काम जल्द शुरू होने वाला है। मोदी सरकार ने पहले चरण के कार्य के लिए 1100 करोड़ की राशि जारी दी हैं। होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह ने बताया कि जबलपुर-गाडरवारा-बुधनी-इंदौर नई रेल लाइन के लिए सरकार ने राशि जारी कर दी है। इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना से दोनों शहरों की दूरी 150 किलोमीटर कम हो जाएगी।

जल्द शुरू होगा नई रेल लाइन का काम

तेंदूखेड़ा में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान सांसद दर्शन सिंह ने बताया कि इंदौर-जबलपुर नई रेल लाइन का काम जल्द शुरू होगा। नई रेलवे लाइन के पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए 1100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

टाइम और रुपए की होगी बचत

बता दें कि जबलपुर से गाडरवारा बुधनी से इंदौर तक नई रेल लाइन बिछाई जानी है। 342 किमी लंबी यह रेल परियोजना 9000 करोड़ की है। नई रेल लाइन बनने से जबलपुर और इंदौर के बीच 150 किमी की दूरी कम हो जाएगी। इससे यात्रियों के टाइम और रुपए दोनों की बचत होगी। दोनों शहरों का सफर करने में 5 से 6 घंटे का समय ही लगेगा। अभी यात्रियों को जबलपुर से इटारसी- भोपाल- मक्सी या उज्जैन होकर इंदौर जाना पड़ता है, लेकिन नई रेल लाइन बन जाने के बाद वह गाडरवारा बुधनी होकर सीधे इंदौर जा सकेंगे।

किसानों से भूमि अधिग्रहण जारी

वर्तमान में जबलपुर से गाडरवारा डबल रेल लाइन है, लेकिन पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर से इंदौर के बीच नई रेल लाइन बिछाने का फैसला लिया है। नई लाइन गाडरवारा और बुधनी होते हुए इंदौर जाएगी। इसकी ट्रैक दूरी 342 किलोमीटर है। रेल लाइन के लिए सर्वे भी पूरा हो गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए किसानों से जमीन का अधिग्रहण जारी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • जबलपुर न्यूज
  • रेलवे न्यूज
  • Indore-Jabalpur Railway Line
  • JABALPUR INDORE NEW RAIL TRACK
  • इंदौर जबलपुर नई रेल लाइन
  • होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह
  • Hoshangabad MP Darshan Singh
  • गाडरवारा-बुधनी नई रेल लाइन
  • Gadarwara-Budhani new railway line
  • एमपी रेल परियोजना
  • MP Rail Project
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा