जबलपुर जेल में कैदी की मौत, परिजन ने लगाए मारपीट के आरोप
Neel Tiwari | Aug 05, 2024, 19:31 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार में आज सुबह एक कैदी की मौत हो गई। जहां जेल प्रशासन ने कैदी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया है तो कैदी के परिजनों ने मारपीट के आरोप लगाए हैं...
जबलपुर के घमापुर निवासी राजा सोनकर साल 2012 से जबलपुर की जेल में बंद था। उसे आजीवन कारावास का दंड दिया गया था। जेल अधिकारियों के अनुसार सोमवार की सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और उसके बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 2 घंटे के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक कैदी राजा सोनकर के परिजन जब मेडिकल अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने बताया कि वह जेल में जब भी कैदी से मिलने जाते थे तो वह उन्हें बताता था कि उसके साथ पुलिसकर्मियों के द्वारा बहुत मारपीट की जाती है। मृतक के शरीर पर निशानों को दिखाते हुए परिजनों ने यह आरोप लगाया कि उसकी जान पुलिस द्वारा की गई मारपीट के कारण गई है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार के जेलर मदन कमलेश ने बताया कि यह कैदी जेल में 2012 से कैद था इसे अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई थी। उन्होंने बताया कि कैदी मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था इसके कारण वह मानसिक रोगी विभाग में ही रहता था। सोमवार की सुबह लगभग 7:30 बजे उसकी तबीयत खराब होने के बाद उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल में रिफर किया गया, जहां उसे माइक में भर्ती कर उपचार किया गया। सुबह लगभग 8:30 बजे मेडिकल अस्पताल के डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। इस तरह इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। इस मामले की ज्यूडीशियल जांच भी की जाएगी।
परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
कैदी की मौत की होगी ज्यूडीशियल जांच
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman