करवा चौथ पर पति ने अपनी पत्नी को दिया जीवन का अनमोल उपहार
Neel Tiwari | Oct 20, 2024, 19:37 IST
successfully performed
जबलपुर में करवा चौथ के दिन पति ज्ञानदीप प्रमाणिक ने अपनी किडनी दान कर अपनी पत्नी नीना प्रमाणिक की जान बचाई। नीना पिछले दो साल से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं
Jabalpur : सत्यवान और सावित्री की कथा तो आपने सुनी ही होगी जिसमें सावित्री ने यमराज से लड़कर अपने पति के जीवन को बचाया था पर जबलपुर में ऐसा मामला सामने आया है जिसमें करवा चौथ के दिन सत्यवान ने सावित्री के जीवन को बचाया है। जब बात पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की होती है, तो करवा चौथ जैसे त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और चांद को देखने के बाद व्रत तोड़ती हैं। लेकिन इस करवा चौथ पर जबलपुर के एक पति ने अपनी पत्नी को उपहार में जीवन ही दे दिया।
यह प्रेरणादायक घटना जबलपुर के एक निजी अस्पताल में सामने आई है जहां पति ज्ञानदीप प्रमानिक ने अपनी पत्नी नीना प्रमानिक को अपनी किडनी देकर उनकी जान बचाई। नीना विगत दो वर्षों से गंभीर किडनी रोग से जूझ रही थीं और उनका नियमित डायलिसिस चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी और एकमात्र उपाय किडनी प्रत्यारोपण ही था।
करवा चौथ के दिन, जब पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। ज्ञानदीप ने अपनी पत्नी के लिए अद्वितीय पहल की और किडनी प्रत्यारोपण के जरिए उसे नया जीवन दिया। बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल में डॉ. विशाल बडेरा (नेफ्रोलॉजिस्ट) और डॉ. राजेश पटेल (किडनी प्रत्यारोपण सर्जन) की विशेषज्ञ टीम ने इस जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। प्रत्यारोपण के बाद, दोनों पति-पत्नी पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके चेहरों पर खुशी की चमक साफ नजर आ रही है।
यह घटना न केवल इस त्योहार की भावना को और भी प्रबल बनाती है। बल्कि समाज के सामने पति-पत्नी के संबंधों की गहराई और उनके बलिदानों का एक बेहतरीन उदाहरण भी पेश करती है। सफल ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने न सिर्फ एक परिवार को राहत दी, बल्कि यह साबित कर दिया कि सही समय पर लिया गया निर्णय किसी की जिंदगी बचा सकता है। इस करवा चौथ पर ज्ञानदीप ने अपनी पत्नी के लिए किडनी दान कर इस पवित्र रिश्ते का सबसे बड़ा उपहार दिया, जो लोगों के दिलों को छू गया है।
पति ने किडनी देकर बचाई जान
सफल रही सर्जरी
सही निर्णय ने बचाई जिंदगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman