जबलपुर के बागान में लग्जरी मियाजाकी आम, सुरक्षा में गार्ड्स और कुत्ते तैनात

Sandeep Kumar | Apr 20, 2026, 16:57 IST
Share
miyazaki mango
miyazaki mango

जबलपुर में मियाजाकी आम की सुरक्षा के लिए Z+ सिक्योरिटी तैनात की गई है। इन आमों की अंतरराष्ट्रीय कीमत लाखों में है। इस वजह से सुरक्षा कड़ी की गई है।

News in Short

  • जबलपुर में मियाजाकी आमों की सुरक्षा के लिए जेड प्लस सुरक्षा तैनात की गई।
  • एक किलो मियाजाकी आम की कीमत 2.70 लाख तक है।
  • इस आम को 'एग ऑफ सन' कहा जाता है, इसका रंग लाल और बैंगनी होता है।
  • पिछले साल चोरों ने आम चोरी कर लिए थे, इसके बाद सुरक्षा बढ़ाई गई।
  • बागान में 50 से ज्यादा विभिन्न किस्मों के आम उगाए जाते हैं।

News in Detail

क्या आपने कभी सुना है कि किसी फल की सुरक्षा के लिए Z+ सिक्योरिटी लेवल की सुरक्षा तैनात की गई हो? जी हां, ऐसा हुआ है मध्य प्रदेश के जबलपुर में।

यहां 'मियाजाकी' आमों की सुरक्षा के लिए हथियारों से लैस गार्ड्स, 20 शिकारी कुत्ते और दर्जनों सीसीटीवी कैमरे तैनात किए गए हैं। इन आमों की अंतरराष्ट्रीय कीमत इतनी है कि एक किलो आम के दाम में आप एक शानदार एसयूवी या लग्जरी बाइक खरीद सकते हैं।

क्यों लगानी पड़ी इतनी सख्त सुरक्षा?

इस भारी-भरकम सुरक्षा के पीछे एक कहानी है। पिछले साल इस बागान में चोरों ने धावा बोलकर लाखों के आम चुरा लिए थे। उस दौरान संकल्प के पालतू कुत्तों ने चोरों का मुकाबला किया था, जिसमें उनकी एक फीमेल डॉग ‘जैरी’ बुरी तरह घायल हो गई थी। अपनी फसल और वफादार जानवरों को बचाने के लिए संकल्प ने सुरक्षा का यह ‘Z+’ मॉडल तैयार किया।

एग ऑफ सन कहा जाता है इस आम को

इस बागान की सबसे चर्चित किस्म जापान की 'मियाजाकी' है। इसे 'एग ऑफ सन' (सूर्य का अंडा) भी कहा जाता है। पकने के बाद यह गहरा लाल और बैंगनी रंग का हो जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 2.70 लाख रुपए प्रतिकिलो तक होती है। करीब 350 ग्राम वजन वाले इस आम में शुगर की मात्रा अधिक होती है और यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मददगार माना जाता है।

आम की विशेष देखभाल

रानी और संकल्प केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि फलों की सेहत का भी ख्याल रखते हैं। हर आम को कीड़ों और पक्षियों से बचाने के लिए ‘ग्रो बैग’ में पैक किया गया है। भीषण गर्मी से बचाने के लिए ग्रीन नेट का सहारा लिया गया है। यहां सिर्फ ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल किया जाता है, और किसी भी रासायनिक कीटनाशक का उपयोग नहीं होता।

बागान में दुनिया के 50 किस्में मौजूद

संकल्प परिहार के बागान में सिर्फ मियाजाकी ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की 50 से ज्यादा किस्में मौजूद हैं। इनमें नूरजहां, आइवरी, ब्लैक मैंगो, सेंसेशन, और कई अन्य प्रकार शामिल हैं, जो बागान को और भी विशेष बनाते हैं।

इंदौर हाईकोर्ट में उठी बात- ट्रैफिक पुलिस कोने में खड़े होकर बनाती हैं चालान, केवल VIP ड्यूटी करती है

बादाम कांड में फाइल दबाने वाले दो अधिकारी सस्पेंड, कमिश्नर ने की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव भर्ती: 23 हजार पदों पर होंगी नियुक्ति, जानें भर्ती के नए नियम

उज्जैन के काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु की सुरक्षा गार्ड्स ने की पिटाई

Tags:
  • जबलपुर
  • आम
  • जेड प्लस
  • सुरक्षा गार्ड्स
  • सिक्योरिटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि