उज्जैन के काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु की सुरक्षा गार्ड्स ने की पिटाई

Amresh Kushwaha | Aug 17, 2024, 15:58 IST
Share
उज्जैन के काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु की सुरक्षा गार्ड्स ने की पिटाई
उज्जैन के काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु की सुरक्षा गार्ड्स ने की पिटाई

उज्जैन के काल भैरव मंदिर में चार सुरक्षा गार्ड्स ने एक श्रद्धालु को बेल्ट और डंडों से मारा। आरोप है कि युवक महिला श्रद्धालुओं को परेशान कर रहा था।

उज्जैन के काल भैरव मंदिर से मारपीट की घटना सामने आई है। यहां चार सुरक्षा गार्ड्स ने एक श्रद्धालु को बेल्ट और डंडों से मारा। आरोप है कि युवक नशे में धुत होकर महिला श्रद्धालुओं को परेशान कर रहा था। इसके बाद महिलाओं ने उसकी शिकायत की।

ये खबर भी पढ़िए...मंदसौर में तिरंगे का अपमान, मुस्लिम लेडीज प्रबंधक निलंबित

शराब के नशे में था युवक

काल भैरव मंदिर की प्रशासक संध्या मारकंडे ने बताया कि एक युवती ने शुक्रवार दोपहर को कुछ पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सुरक्षा गार्ड्स को भेजकर उसे पुलिस के हवाले करने के लिए कहा गया था। वहां जाकर पता चला कि युवक शराब के नशे में था।

वह सुरक्षा गार्ड्स से विवाद करने लगा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद हाथापाई हुई। इस दौरान सुरक्षा गार्ड्स ने उसे पीट दिया। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। हालांकि गार्ड्स को मारपीट नहीं करना थी। बाद में जिस परिवार ने युवकों की शिकायत की थी, उन्होंने कहा कि वह पुलिस में शिकायत करना नहीं चाहते।

ये खबर भी पढ़िए...तेज बारिश के बाद जमीन में धंसी कार, फिर जो देखने को मिला जानकर दंग रह गया पूरा शहर

युवक को किया गया पुलिस के हवाले

युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिसकर्मी ने श्रद्धालुओं को उनकी गाड़ी में बैठाकर रवाना कर दिया। साथ ही नशे में धुत श्रद्धालु को भी हिदायत दी गई है। महाकाल मंदिर के अलावा श्री काल भैरव मंदिर में भी रोजाना बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • काल भैरव मंदिर उज्जैन
  • Mp news in hindi
  • MP News Update
  • ujjain kaal bhairav mandir
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग