बकायादारों के खिलाफ बड़ा अभियान, 140 करोड़ की वसूली का टारगेट

Vikram Jain | Dec 22, 2024, 24:05 IST
Share
Jabalpur Municipal Corporation big recovery campaign against defaulters
जबलपुर नगर निगम

जबलपुर नगर निगम ने शहर में बकायादारों से राजस्व वसूली के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत नगर निगम के राजस्व विभाग ने 79 वार्डों में 97000 बकायादारों से 140 करोड़ रुपए वसूलने का लक्ष्य रखा है।

जबलपुर नगर निगम ने शहर में बकायादारों से राजस्व वसूली के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत नगर निगम के राजस्व विभाग ने 79 वार्डों में 97 हजार बकायादारों से कुल 140 करोड़ रुपए वसूलने की योजना बनाई है। अभियान के दौरान, जिन बकायादारों ने अपनी बकाया राशि जमा नहीं की, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, साथ ही कुर्की की भी कार्रवाई जारी है। कई बड़े बकायादारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। बड़े बकायादारों में ऐसे कई नाम शामिल है जिन पर 10 लाख से ज्यादा की राशि बाकी है।

97 हजार बकायादारों से वसूली की तैयारी

दरअसल, जबलपुर के 79 वार्डों बड़ी संख्या में लोगों ने टैक्स जमा नहीं कराया है। शहर में कई लोगों पर 10 लाख से ज्यादा का बकाया है। ऐसे में साल के अंत में जबलपुर नगर निगम प्रशासन ने बकायादारों से राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है। वसूली अभियान के दौरान बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। राशि जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। राजस्व विभाग 97 हजार बकायादारों से 140 करोड़ का राजस्व वसूली की तैयारी की है।

होटल प्रिंस विराज को अंतिम नोटिस

अभियान के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी करने के साथ-साथ कार्रवाई भी जा रही है। इसी कड़ी में विजय नगर के एकता चौक स्थित होटल प्रिंस विराज को नोटिस भेजा गया है। नगर निगम ने होटल संचालक को नोटिस जारी कर बकाया राशि 15 लाख 40 हजार 752 रुपए की जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय से बकाया राशि जमा नहीं कराई जाती है तो 3 दिन बाद नगर निगम होटल में तालाबंदी की कार्रवाई करेगा।



नोटिस के बाद भी नहीं जमा की बकाया राशि

अपर आयुक्त वित्त प्रशांत गोटिया ने बताया कि होटल प्रिंस विराज के संचालक विजय कुमार राठौर को बकाया राशि 15 लाख 40 हजार 752 रुपए जमा करने का नोटिस जारी किया था। बावजूद इसके, होटल संचालक ने राशि जमा नहीं की। नगर निगम के अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि होटल संचालक को अंतिम नोटिस जारी किया गया है और 3 दिन के अंदर बकाया राशि जमा करने के लिए कहा गया है। अगर राशि जमा नहीं की जाती है तो होटल में तालाबंदी की जाएगी।

कुछ प्रमुख बकायादारों के नाम

ओएसिस बिलमार्ट (शताब्दीपुरम) से 37 लाख 25 हजार 545 रुपए
नरेंद्र विश्वकर्मा (आगा चौक) से 10 लाख 65 हजार 397 रुपए
जेएस कॉलेज (तिलहरी) से 44 लाख 62 हजार 493 रुपए
सुंदर बाई (सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड) से 44 लाख 24 हजार 415 रुपए
सतनाम दाल मिल (आधार ताल) से 12 लाख 24 हजार 670 रुपए

नगर निगम के पास बकायादारों की लंबी लिस्ट

इन प्रमुख बकायादारों के अलावा नगर निगम के पास कई और बकायादारों की सूची भी है, जिनसे वसूली के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं और उन्हें बकाया राशि जमा करने का अंतिम मौका दिया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि बकायादारों को कार्रवाई से बचने के लिए बकाया राशि जल्द जमा करनी होगी, अन्यथा उनकी संपत्तियों की कुर्की की जाएगी।

140 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य

नगर निगम के राजस्व विभाग की ओर से वसूली की प्रक्रिया को तेज किया गया है, ताकि नगर निगम के खजाने में तेजी से पैसे जमा हो सकें। वसूली के इस अभियान के तहत कुल 140 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य रखा गया है। निगम द्वारा बकायादारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है, जिससे यह साबित होता है कि इस बार नगर निगम इस अभियान को पूरी गंभीरता से लेकर चल रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • Jabalpur Municipal Corporation
  • जबलपुर नगर निगम
  • नोटिस
  • राजस्व वसूली
  • बकायादारों की सूची
  • राजस्व वसूली अभियान
  • होटल प्रिंस विराज जबलपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच