जबलपुर नगर निगम सदन का गंगाजल और मंत्रोच्चार से किया शुद्धिकरण

Neel Tiwari | Jul 18, 2024, 18:33 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश में जबलपुर नगर निगम के जिस सदन की जवाबदारी शहर की व्यवस्थाओं सहित विकास की है। वहां बैठने वाले नेता कभी तो कागज पर थूक लगाने पर उलझ पड़ते हैं तो कहीं विपक्षी नेता के सदन में आने के बाद उस सदन का शुद्धिकरण किया जाता है...

जबलपुर में बीजेपी पार्षदों ने विरोध करते हुए नर्मदा गंगाजल सहित मंत्र 4 के बीच निगम सदन का शुद्धिकरण किया। इस शुद्धिकरण के लिए बीजेपी के पार्षदों ने इलाहाबाद से गंगाजल मंगाया और जबलपुर से नर्मदा जल इकट्ठा किया था। शुद्धिकरण के दौरान सरस्वती विद्यापीठ के आचार्य भी मंत्रोच्चार भी किया। निगम सदन के शुद्धिकरण के दौरान बीजेपी पार्षदों ने कहा कि जिस तरह लकड़ी को घुन खराब कर देती है उसी तरह कांग्रेस पार्टी के लिए दिग्विजय सिंह भी साबित हो रहे हैं।

दिग्विजय के आने से अशुद्ध हुआ सदन : बीजेपी पार्षद

बीजेपी पार्षद जीतू कटारे ने यह आरोप लगाया है कि नगर निगम सदन में कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के आ जाने से सदन अशुद्ध हो चुका है। बीजेपी पार्षदों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सरस्वती शिशु मंदिर और आरएसएस में बच्चों के मन में सिर्फ जहर घोला जाता है। इसी बयान का विरोध करते हुए नर्मदा गंगाजल सहित मंत्र 4 के बीच निगम सदन का शुद्धिकरण किया गया। इस शुद्धिकरण के लिए बीजेपी के पार्षदों ने इलाहाबाद से गंगाजल मंगाया और जबलपुर से नर्मदा जल इकट्ठा किया था। शुद्धिकरण के दौरान सरस्वती विद्यापीठ के आचार्य भी मंत्रोच्चार भी किया।

कांग्रेस के लिए दिग्विजय सिंह कर रहे घुन का काम

निगम सदन के शुद्धिकरण के दौरान बीजेपी पार्षदों ने कहा कि जिस तरह लकड़ी को घुन खराब कर देती है उसी तरह कांग्रेस पार्टी के लिए दिग्विजय सिंह भी साबित हो रहे हैं और पार्टी के पूरे विनाश के पीछे उनका ही हाथ है।

बीजेपी पहले करे महापौर का शुद्धिकरण : कांग्रेस पार्षद

कांग्रेस पार्षद जतिन राज ने बीजेपी के इस शुद्धिकरण को समय की बर्बादी और नौटंकी बताते हुए यह कहा कि दिग्विजय सिंह तो नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके हैं और जब भी जबलपुर आते हैं तो मंदिरों के दर्शन सबसे पहले करते हैं पर कांग्रेस की टिकट से महापौर बने जगत बहादुर अन्नू ने जब बीजेपी जॉइन की तो क्या भारतीय जनता पार्टी ने उनका शुद्धिकरण कर दिया है। इसी तरह कई बड़े नेता कांग्रेस से भाग कर बीजेपी में शामिल हुए हैं तो क्या उनका भी शुद्धिकरण किया जाएगा। जतिन राज ने बीजेपी पार्षदों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदि यह नौटंकी करनी भी है तो सबसे पहले महापौर का शुद्धिकरण करें।

सदन में विकास की चर्चा के अलावा सब हो रहा

जिस सदन की जिम्मेदारी पूरे शहर के विकास की है उस सदन में नागरिकों की सुविधाओं और शहर के विकास की चर्चा के अलावा बाकी सब होता हुआ नजर आ रहा है। हालात यह है कि जबलपुर शहर में हल्की सी बारिश होने से ही नालों का पानी रहवासियों के घरों में घुस जाता है। तो ऐसे समय में सदन के शुद्धिकरण से ज्यादा सफाई व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दे पर ध्यान देना ज्यादा आवश्यक है।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर नगर निगम
  • बीजेपी
  • शुद्धिकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई