जबलपुर नगर निगम की बैठक में थूक को लेकर हुआ हंगामा
Neel Tiwari | Jul 10, 2024, 21:17 IST
Jabalpur Corporation
राज्यसभा से लेकर विधानसभा तक सदनों में पक्ष और विपक्ष का आपस में भिड़ना तो आम है पर जबलपुर नगर निगम की बैठक में पेज पलटने के लिए थूक लगाने पर सत्ताधारी पक्ष और विपक्ष आपस में भिड़ गया।
जबलपुर में हाल ही में हुई बारिश में ऐसा नजारा सामने आया था कि आधा शहर जलमग्न हो गया था। वहीं बीते दिनों कचरा कलेक्शन कर्मचारियों की हड़ताल के बाद से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ढप्प पड़ गई थी। पर जनता के मुद्दों एवं विकास कार्यों पर चर्चा किए जाने के लिए बुलाई गई बैठक में निर्वाचित पार्षद थूक लगाने के मुद्दे पर आपस में उलझ पड़े।
कांग्रेस के पार्षद हीरा शफीक नगर निगम के सदन में इस बात पर जवाब दे रहे थे कि पार्षद अपने क्षेत्र से कचरा नहीं उठा रहे। जिसके लिए उन्होंने भाजपा पार्षद के क्षेत्र के कुछ फोटो सबूत के तौर पर सदन में दिखाएं । इन फोटो को पलटते समय वह पन्नों पर थूक लगा रहे थे। इसके बाद जैसे ही यह पेज उन्होंने महापौर और आसंदी पर बैठे अध्यक्ष को दिए तो भाजपा पार्षद जीतू कटारे ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
![ुप्ि]()
ये खबर भी पढ़ें...
MP की इन हस्तियों के संपर्क सिर्फ 'द सूत्र' पर, Save कर लीजिए CM और 10 मंत्रियों के मोबाइल नंबर
कांग्रेस पार्षद दल ने इन आरोपों को झूठा बताया इसके बाद भाजपा के पार्षद जीतू कटारे ने निगम में एक आवेदन दिया है कि उन्हें इस 15 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग दी जाए। हालांकि निगम के द्वारा यह वीडियो रिकॉर्डिंग देने में कुछ समय जरूर लगेगा पर द सूत्र के पास यह वीडियो मौजूद है। आपको बता दें कि मोतीलाल नेहरू वार्ड से पार्षद शफीक हीरा पहले भाजपा के ही साथी हुआ करते थे। बीजेपी से पार्षद टिकट न मिलने के बाद वह एक बार निर्दलीय जीते हैं और उसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
राज्यसभा से लेकर विधानसभा तक सदनों में पक्ष और विपक्ष का आपस में भिड़ना तो आम है, पर जबलपुर नगर निगम की बैठक में पेज पलटने के लिए थूक लगाने पर सत्ताधारी पक्ष और विपक्ष आपस में भिड़ गया।#jabalpur #rajyasabha #vidhansabha #MadhyaPradesh #MPNews #latestnews #viralvideo #TheSootr pic.twitter.com/a9DWZKBINW
— TheSootr (@TheSootr) July 10, 2024
सफाई व्यवस्था के साक्ष्य दिखाते समय शुरू हुआ विवाद
ुप्ि
ये खबर भी पढ़ें...
MP की इन हस्तियों के संपर्क सिर्फ 'द सूत्र' पर, Save कर लीजिए CM और 10 मंत्रियों के मोबाइल नंबर
कांग्रेस पार्षदों ने कहा झूठा आरोप, जीतू कटारे ने वीडियो के लिए दिया आवेदन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari