बिजनेस पार्टनर ने महिला को मारी गोली, फिर खुद को किया शूट, पुलिस पर उठे सवाल

Neel Tiwari | Jun 15, 2026, 18:52 IST
Share
jabalpur-murder-beauty-parlour-partner
Photograph: (the sootr)

जबलपुर के भंडारी रोड पर बिजनेस पार्टनर ने पार्लर संचालिका शक्ति कोहली को गोली मारी, फिर खुद को भी शूट किया। दोनों की मौत। परिजनों का आरोप-पुलिस को पहले शिकायत दी थी, कार्रवाई नहीं हुई।

समझें क्या है पूरा मामला

  • भंडारी रोड स्थित राजुल डुप्लेक्स में सोमवार दोपहर हुई वारदात।
  • मृतिका की पहचान शक्ति कोहली, ब्यूटी पार्लर संचालिका के रूप में हुई।
  • आरोपी दीपेश राठौर, ओमती क्षेत्र के भंटाटाल का निवासी था।
  • पुलिस के अनुसार दोनों के बीच बिजनेस को लेकर विवाद चल रहा था।
  • परिजनों ने दावा किया कि पहले शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया।
जबलपुर के भंडारी रोड स्थित राजुल डुप्लेक्स में गुरुवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया। ब्यूटी पार्लर संचालिका शक्ति कोहली की कथित तौर पर उसके बिजनेस पार्टनर दीपेश राठौर ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना से पहले पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई।

दो गोलियों की आवाज और फिर छा गया सन्नाटा

जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित भंडारी रोड का राजुल डुप्लेक्स गुरुवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले एक फ्लैट के भीतर दो लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी।

ब्यूटी पार्लर संचालिका को मारी गोली फिर खुद..

पुलिस के अनुसार मृतिका शक्ति कोहली राजुल डुप्लेक्स में किराए से रहती थीं और ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दीपेश राठौर उनका बिजनेस पार्टनर था। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से व्यावसायिक मामलों को लेकर विवाद और तनाव चल रहा था। गुरुवार दोपहर दीपेश राठौर शक्ति कोहली का पीछा करते हुए उनके निवास तक पहुंचा और वहां पहुंचकर पहले शक्ति को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ दिनों से चल रही थी अनबन, विवाद ने लिया खूनी रूप

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच व्यवसायिक संबंध थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से रिश्तों में खटास आ गई थी। इसी विवाद ने गुरुवार को हिंसक और जानलेवा रूप ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात की पूरी योजना कब और कैसे बनाई गई।

पहले ही की थी शिकायत-परिजनों का आरोप

घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मृतका के जीजा शरद जाटव का आरोप है कि दीपेश राठौर द्वारा लगातार परेशान किए जाने और विवाद की स्थिति को लेकर पहले ही थाना विजयनगर में लिखित शिकायत दी गई थी। उनका कहना है कि यदि पुलिस समय रहते मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करती तो शायद यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी। परिजनों के इस आरोप के बाद पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस, हर पहलू की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में हथियार की वैधता, दोनों के बीच विवाद का इतिहास, पूर्व शिकायतों की स्थिति और वारदात के पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।

शहर में चर्चा का विषय बनी वारदात

दिनदहाड़े हुई इस दोहरी मौत की घटना ने पूरे जबलपुर को झकझोर दिया है। एक ओर जहां एक महिला उद्यमी की हत्या हुई, वहीं दूसरी ओर आरोपी ने खुद की भी जान ले ली। अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर विवाद की असली वजह क्या थी और क्या समय रहते हस्तक्षेप किया जाता तो दो जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।

यह खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर के PNB में 43 लाख का गोल्ड लोन घोटाला, वैल्यूअर सहित 15 पर FIR

जबलपुर क्रूज हादसा: पर्यटन, मौसम विभाग और प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

तिरंगे के अपमान पर युवा भड़के, जबलपुर में अमेरिका के झंडे की फाड़ी गई प्रतियां

जबलपुर में 6600 नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप जब्त, 2 एमआर समेत 6 गिरफ्तार

Tags:
  • जबलपुर
  • विवाद
  • सनसनीखेज वारदात
  • गोरखपुर पुलिस
  • बिजनेस पार्टनर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा