जबलपुर में फिर से तनाव , भीड़ ने थाना घेरा

Ravi Singh | Jun 06, 2024, 23:50 IST
Share
JBLALPUR
JBLALPUR

जबलपुर में दो समाजों के बीच चल रहा आपसी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार की देर शाम हुई झगड़े की घटना के बाद एक समाज की महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों लोगों ने ओमती थाने को घेर लिया और जमकर नारेबाजी, हंगामा किया।

नील तिवारी, JABALPUR. जबलपुर में 2 जून की देर रात दो समाजों के बीच घंटों चले संघर्ष की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार की देर शाम एक समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि दूसरे समाज के बाइक सवार युवकों ने उनके मोहल्ले में आकर हंगामा किया। इसके विरोध में कार्रवाई की मांग करते हुए समाज के सैकड़ों लोग ओमती थाना ( Omati police station ) पहुंच गए। महिलाओं और बच्चों के साथ पहुंची भीड़ ने थाने में जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। आनन फानन में पुलिस को लगभग 5 से 6 थानों का फोर्स बुलवाना पड़ा।

महिलाओं और बच्चों ने किया पुलिस थाने में प्रदर्शन

समाज विशेष की भीड़ के साथ पहुंचे आधा सैकड़ा महिलाओं एवं बच्चों ने थाने में ही धरना दे दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि देर शाम स्कूटर पर सवार होकर विरोधी समाज के दो युवक उनके मोहल्ले में पहुंचे और उन्होंने घर के बाहर बैठे कुलदीप यादव और उसके मित्र के ऊपर बम फेक कर हमला कर दिया।जिसमें एक युवक घायल भी हुआ है। हालांकि ओमती संभाग के नगर पुलिस अधीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है और पुलिस के द्वारा नियम अनुसार आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है।

पहले भी हो चुका है विवाद घंटों हुआ था पथराव और तोड़फोड़

भरतीपुर क्षेत्र में दो समाजों के बीच तनातनी लंबे समय से चली आ रही है जिसके कारण 2 जून की रात भी इन दोनों समाजों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ था और दर्जनों गाड़ियां तोड़ दी गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर 2 दर्जन से अधिक आरोपियों को नामजद किया है जिनकी तलाश जारी है।

संवेदनशील क्षेत्र में नहीं है पुलिस की सुरक्षा

मामले में कार्यवाही की मांग करने पहुंचे क्षेत्रीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि इतना बड़ा विवाद होने के बाद भी पुलिस ने वहां पर पॉइंट तो लगाया है पर उसमें कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है। तभी देर शाम आरोपियों ने इस बमबाजी की घटना को अंजाम दिया है। क्षेत्रीय जनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस के द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है और आज घटित हुई घटना की भी FIR तक दर्ज नहीं की गई। मामले में ओमती के थाना प्रभारी और नगर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि मामले की जांच कर इस पर कार्यवाही की जा रही है।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • Omati police station
  • ओमती थाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड