जबलपुर के होटल समदड़िया इन की महिला सफाईकर्मी को पुलिस ने बिना FIR के थाने बुलाया, मारपीट कर उतरवाए कपड़े
Pratibha Rana | Dec 05, 2023, 24:00 IST
जबलपुर के होटल समदड़िया इन की महिला सफाईकर्मी को पुलिस ने बिना FIR के थाने बुलाया, मारपीट कर उतरवाए कपड़े
जबलपुर में पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है। एक ओर जंहा पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है।
नील तिवारी, JABALPUR. जबलपुर में पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है। एक ओर जहां पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम नजर आ रही है। वहीं कानून को हाथ में लेकर पुलिसिया डंडा भांजने में इन्हें महारत हासिल है। दरअसल जबलपुर के एक होटल की कर्मचारी को चोरी के शक में पुलिस ने इस कदर पीटा कि उसकी हालत अस्पताल में भर्ती करने लायक हो गई।
पीड़िता महिला ने बताया कि वह जबलपुर के होटल समदड़िया इन मे साफ सफाई का काम करती है। 3-4 दिन पहले उसे होटल में एक ब्रेसलेट पड़ा मिला, जिसे उसने अपनी आफिस की यूनिफॉर्म के जेब मे रख दिया। पीड़िताने बताया कि साफ सफाई के दौरान ऐसी चीजें अक्सर मिलती हैं और वह अपने होटल के फैसिलिटी स्टाफ को दे देती है। इस बार भी वह ऐसा ही करने वाली थी। फैसिलिटी स्टाफ को उसने बताया कि उसे ब्रेसलेट मिला था, लेकिन जब उसने ब्रेसलेट बाकी स्टाफ के सामने जेब मे टटोला तो वह गायब था। इस घटना के 2 दिन बाद होटल में पुलिस आई और महिला सहित कुल 4 लोगों को थाने ले गई, जहां ओमती थाने की महिला पुलिसकर्मी ने उसे तलाशी के नाम पर निर्वस्त्र किया और फिर बेरहमी से पिटाई की।
पुलिस ने महिला को तब तक पिटा जब तक उसकी हालत खराब नहीं हो गई। घर पहुंचने पर महिला के परिजनों ने उसके पूरे शरीर पर बेरहम पिटाई के निशान देखे। पीड़िता का परिवार समाज के लोगों के साथ थाने पहुंचा।
महिला को इलाज के लिए नियम अनुसार शासकीय अस्पताल ना ले जाकर, निजी अस्पताल भेजा गया। मीडिया के प्रश्न करने पर पुलिस ने बताया कि वहां अच्छे इलाज के लिए भेजा जा रहा है। हालांकि मीडिया की उपस्थिति में निजी अस्पताल ने भी नियमों का हवाला देते हुए उसके इलाज से मना कर दिया।
द सूत्र की टीम ने जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने आश्वस्त किया कि CSP संपर्क करेंगे और पीड़िता का इलाज निजी अस्पताल में ही होगा। लेकिन आखिर थक हार कर परिजनों को पीड़िता को शासकीय अस्पताल विक्टोरिया ले जाना पड़ा, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
मामले में की जा रही विभागीय जांच
नगर पुलिस अधीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी पर विभागीय जांच की जा रही है। उसके लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। बता दें, बिना FIR के थाने में मारपीट और पूछताछ के मामले में जवाब देने से अधिकारी बचते रहे।
चोरी के शक पर बिना FIR थाने में की गई पिटाई
हालत खराब होने पर छोड़ा
इलाज के लिए भेजा निजी अस्पताल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का आश्वाशन भी निकला झूठा
मामले में की जा रही विभागीय जांच
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari