RTE मापदंड पूरा नहीं करने वाले स्कूलों पर प्रशासन सख्त, यहां बंद होंगे MP बोर्ड के कई स्कूल
Vikram Jain | Mar 05, 2025, 23:24 IST
jabalpur private schools recognition crisis
मध्य प्रदेश को स्कूलों की मान्यता को लेकर प्रशासन की जांच जारी है। अब जबलपुर में 28 निजी स्कूलों की मान्यता पर संकट गहरा गया है। आरटीई के मापदंड पूरे नहीं करने पर स्कूलों की मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के माध्यमिक शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त 783 निजी स्कूलों में से 28 स्कूलों की मान्यता पर संकट खड़ा हो गया है। इन स्कूलों ने आरटीई (Right to Education) के निर्धारित मापदंडों का पालन नहीं किया है, जिससे उनके मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। बता दें कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों की मान्यता को लेकर नए नियम लागू किए हैं।
डीपीसी योगेश शर्मा के अनुसार, स्कूलों द्वारा मान्यता नवीनीकरण कराने की लास्ट डेट 24 फरवरी थी। शिक्षा विभाग से लागू नए नियमों के अनुसार, स्कूल के पास अपना भवन होना अनिवार्य है। अगर स्कूल किराए की इमारत में चल रहा है, तो रजिस्टर्ड किरायानामा देना होगा और साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में रिफंडेबल एफडी जमा करनी होगी। इन नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों की मान्यता पर संकट पैदा हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें... MP के इन 2 जिलों में 184 स्कूलों की मान्यता रद्द, राज्य शिक्षा केंद्र ने इसलिए लिया ये एक्शन
डीपीसी योगेश शर्मा के अनुसार, इन 28 स्कूलों ने अभी तक निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया है, जिससे उनकी मान्यता पर संकट खड़ा हो गया है। इन स्कूलों के लिए मान्यता नवीनीकरण की प्रक्रिया अब जोखिम में है, और यदि ये स्कूल समय पर इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द भी हो सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... प्राइवेट स्कूलों के 5-8वीं की परीक्षा नहीं लेगी सरकार, HC का फैसला
दरअसल, मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग ने स्कूलों की मान्यता को लेकर नए नियम लागू किए हैं, जिनके तहत स्कूल के पास अपना भवन होना आवश्यक किया गया है, साथ ही यदि स्कूल का संचालन किसी किराए की इमारत में हो रहा है तो रजिस्टर्ड किरायानामा और सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में रिफंडेबल एफडी जमा करनी होगी। ऐसे में कुछ स्कूल संचालक अब अपने स्कूल बंद करने की योजना बना रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में निजी स्कूलों के लिए मान्यता नवीनीकरण की तारीख बढ़ी
अब एक अभिभावक विकास साहू ने डीपीसी योगेश शर्मा से मिलकर समस्या बताई है। विकास से अनुसान वे बीपीएल कार्डधारक हैं और उन्होंने शिक्षा के अधिकार के तहत अपने बच्चे का स्कूल में दाखिला कराया था। अगर स्कूल बंद हो जाएगा तो उनके बच्चे की पढ़ाई प्रभावित होगी। विकास साहू जैसे कई अभिभावकों की चिंता है कि अगर उनके बच्चों के स्कूल बंद हो गए तो उनकी पढ़ाई रुक जाएगी, और उनका भविष्य अनिश्चित हो सकता है। ऐसे में इन अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से जल्द से जल्द समाधान की मांग की है ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई में कोई परेशानी ना आए।
ये खबर भी पढ़ें... निजी स्कूलों पर सख्ती : बस फीस अलग से नहीं, बिना अनुमति फीस बढ़ोतरी पर रोक
आरटीई नियमों का पालन नहीं करने से समस्या
ये खबर भी पढ़ें... MP के इन 2 जिलों में 184 स्कूलों की मान्यता रद्द, राज्य शिक्षा केंद्र ने इसलिए लिया ये एक्शन
नवीनीकरण प्रक्रिया में परेशानी
ये खबर भी पढ़ें... प्राइवेट स्कूलों के 5-8वीं की परीक्षा नहीं लेगी सरकार, HC का फैसला
स्कूलों की मान्यता को लेकर नए नियम लागू
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में निजी स्कूलों के लिए मान्यता नवीनीकरण की तारीख बढ़ी
बढ़ी अभिभावकों की चिंता
ये खबर भी पढ़ें... निजी स्कूलों पर सख्ती : बस फीस अलग से नहीं, बिना अनुमति फीस बढ़ोतरी पर रोक
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj