जबलपुर मस्जिद विवाद : रांझी इलाके में मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों का विरोध प्रदर्शन
Neel Tiwari | Updated:
Jabalpur Ranjhi Mosque
जबलपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रांझी इलाके में मस्जिद को अवैध करार देते हुए उसे गिराने की मांग की है।
जबलपुर शहर के रांझी इलाके के मढ़ई क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद को लेकर गुरुवार, 26 सितंबर को तनावपूर्ण माहौल बन गया। जब विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस मस्जिद को अवैध करार देते हुए उसे गिराने की मांग की। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि मस्जिद का निर्माण गायत्री बाल मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से किया गया है और यह समुदाय विशेष के लोगों का गढ़ बनता जा रहा है।
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मढ़ई इलाके की इस जमीन पर पहले गायत्री बाल मंदिर था, लेकिन उसके बाजू में धीरे-धीरे वहां एक मस्जिद का निर्माण किया गया और उसमें अतिक्रमण करते हुए उसे और बड़ा बना दिया है। संगठनों का आरोप है कि मस्जिद के निर्माण के पीछे कोई वैध दस्तावेज नहीं है और प्रशासन ने अवैध रूप से वहां पानी और बिजली जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई हैं। इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठन लंबे समय से नाराज हैं, लेकिन गुरुवार को उन्होंने "कार सेवा" करने का ऐलान करते हुए मस्जिद तोड़ने का प्रयास किया।
मौके पर दोनों पक्षों से मिली जानकारी के आधार पर यह मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है। हालांकि हाई कोर्ट में लंबित मामले के बाद भी जो अतिक्रमण किया गया है उस पर ही यह विवाद है और उस अतिक्रमण को ही हटाने के लिए यह हंगामा खड़ा हुआ था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कई थानों के पुलिस बल की तैनाती की गई। मस्जिद के पास पहुंचने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया गया, जिससे प्रदर्शनकारियों की भीड़ वहां तक न पहुंच सके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए कई दौर की बातचीत की, जिसमें एसडीएम आर एस मरावी ने आश्वासन दिया कि मस्जिद के निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक सुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर जल्द ही मस्जिद को अवैध घोषित कर उसे नहीं तोड़ा गया, तो संगठन अपने स्तर पर मस्जिद को गिराने की कार्रवाई करेगा। ठाकुर ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास मस्जिद के अवैध निर्माण के पुख्ता सबूत हैं और वे इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
एसडीएम आर एस मरावी ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मस्जिद के निर्माण की पूरी जांच कराई जाएगी और दस्तावेजों का गहराई से परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण रहा, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और प्रशासन के सख्त रवैये के कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के बाद क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
रांझी SDM के द्वारा फिलहाल मस्जिद को सील करने का आश्वासन दिया है जिसके बाद फिलहाल, इलाके में शांति बनी हुई है, लेकिन हिंदूवादी संगठनों द्वारा दिए गए अल्टीमेटम को देखते हुए स्थिति फिर से गंभीर हो सकती है। अब सबकी निगाहें प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
मस्जिद पर अवैध कब्जे का आरोप
मामला हाईकोर्ट में लंबित
मौके पर पहुंचा 7 थानों के बल
हिंदूवादी संगठनों ने दिया अल्टीमेटम
प्रशासन की प्रतिक्रिया
स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में
मस्जिद को सील करने के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
गजब MP में AI का अजब खेल! बैठे-बिठाए बना दिए तीन नए जिले, फर्जी आदेश देख निर्वाचन आयुक्त भी हैरान
By Aman Vaishnav
MPPSC का परीक्षा कैलेंडर आया, ESB का क्यों अटका? मंडल में परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी
By Sanjay Gupta
भोपाल-कोटा का सफर होगा आसान, 276 KM की नई रेल लाइन से यात्रियों के बचेंगे 3 घंटे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
Rajasthan Panchayat Election: चुनावी प्रचार के बीच इंस्टाग्राम का बदला खेल, नेताओं की पोस्ट की घट रही पहुंच; जानें क्या होगा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
सिंहस्थ 2028 में दिखेगा उज्जैन का नया रूप, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से सुविधाओं तक का खाका तैयार, 33 कामों को हरी झंडी
By Arohi Raj
राजस्थान में स्वास्थ्य योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में 601 करोड़ के बैराज पर सवाल, खतरे में चित्रकोट जलप्रपात! जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर
By Harrison Masih