जबलपुर में सेमीकंडक्टर उत्पादन से BSNL फैक्ट्री के पुनरुद्धार की उम्मीद
Neel Tiwari | Sept 06, 2024, 22:52 IST
Jabalpur News
जबलपुर की बीएसएनएल टेलीकॉम फैक्ट्री, जो अब बंद हो चुकी है, उसे अब प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई में तब्दील करने की मांग जोर पकड़ रही है
जबलपुर की बीएसएनएल टेलीकॉम फैक्ट्री, जो अब बंद हो चुकी है, उसे अब प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई में तब्दील करने की मांग जोर पकड़ रही है। इसी मांग के साथ इंडियन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के कार्यपालक निदेशक से जबलपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने मुलाकात की है।
मध्यप्रदेश फेडरेशन ऑफ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे के अनुसार, भारत सरकार द्वारा इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो देश के लिए आर्थिक और तकनीकी रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। सेमीकंडक्टर चिप्स का उपयोग दूरसंचार, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, और मोबाइल फोन जैसे क्षेत्रों में बड़े स्तर पर होता है। अगर जबलपुर में इसका उत्पादन शुरू हो जाता है तो यह इकाई जबलपुर के आर्थिक विकास और नए रोज़गारों के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है।
जबलपुर में सेमीकंडक्टर निर्माण की मांग का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को भेजा जा चुका है और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इसके लिए आग्रह किया जाएगा।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सिंगापुर यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर निर्माण में अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया था। ऐसे में जबलपुर से उठ रही इस मांग को राज्य और केंद्र सरकार का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद जबलपुर भी "इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन" का हिस्सा बन सकता है।
हाल ही में, जबलपुर संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों हिमांशु खरे, राजीव अग्रवाल, और अरुण पवार ने भोपाल में मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के कार्यपालक निदेशक सुविध शाह से मुलाकात की है। इस मुलाकात में जबलपुर में सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना पर चर्चा हुई, जिस पर शाह ने निवेशकों से बातचीत करने का आश्वासन दिया है। सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई का प्रस्ताव अगर सफल होता है, तो यह जबलपुर के औद्योगिक विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।
मध्यप्रदेश फेडरेशन ऑफ़ चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष हिमांशु खरे के अनुसार, भारत सरकार द्वारा इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जो देश के लिए आर्थिक और तकनीकी रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। सेमीकंडक्टर चिप्स का उपयोग दूरसंचार, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, और मोबाइल फोन जैसे क्षेत्रों में बड़े स्तर पर होता है। अगर जबलपुर में इसका उत्पादन शुरू हो जाता है तो यह इकाई जबलपुर के आर्थिक विकास और नए रोज़गारों के लिए एक बड़ा कदम हो सकता है।
मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से भी किया है निवेदन
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
मोदी दे चुके हैं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर
जबलपुर संघर्ष समिति ने शुरू की है मुहिम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman