जबलपुर में आरती के दौरान दो पक्षों में टकराव, मस्जिद की छत से चले पत्थर, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Neel Tiwari | Feb 20, 2026, 08:05 IST
jabalpur sihora tension during aarti 2 communities
जबलपुर के आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार रात आरती के दौरान अचानक विवाद हो गया। एक युवक के साथ दुर्गा मंदिर में मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
News in short
- विवाद आरती के दौरान हुआ था।
- विवाद की शुरुआत गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हुई थी।
- युवक से मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने का आरोप लगे हैं।
- दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। मस्जिद की छत से पत्थर फेंकने की बात सामने आई है।
- पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को खदेड़ा गया।
- क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
News In Detail
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक के साथ मारपीट की गई। साथ ही मंदिर परिसर में नुकसान पहुंचाया गया। यह घटना कुछ ही मिनटों में पूरे क्षेत्र में फैल गई और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया था।
4d938f80-869
मारपीट के बाद पथराव, इलाके में अफरा-तफरी
स्थानीय लोगों के अनुसार मस्जिद की छत से भी कुछ युवकों द्वारा पथराव किया गया था। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पथराव के कारण आसपास के मकानों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा, आंसू गैस के गोले छोड़े
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे। उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़कर क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाया गया था। देर रात तक पुलिस बल इलाके में फ्लैग मार्च करता रहा।
834bb785-081
पहले से संवेदनशील माना जाता है इलाका
बताया जा रहा है कि घटना के समय मंदिर में आरती चल रही थी। मस्जिद में भी लोग एकत्रिक थे। इसी दौरान किसी छोटी बात ने बड़ा रूप ले लिया और विवाद हिंसा में बदल गया।
57469a6e-d06
जांच जारी, प्रशासन की शांति की अपील
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
जबलपुर न्यूज : जबलपुर मुख्य पीठ से दोबारा इंदौर बेंच भेजा केस, 23 फरवरी को अगली सुनवाई
एमपी न्यूज: 9 थानों की पुलिस पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी पलटाने की कोशिश!
फैमिली के साथ ट्रेन में छेड़छाड़, विरोध करने पर 50 से ज्यादा युवकों ने की मारपीट
अनिल मिश्रा पर हमला या उन्होंने की मारपीट, हाईकोर्ट परिसर में हुआ नया बवाल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava