/sootr/media/media_files/2026/02/02/dahod-ujjain-family-attacked-train-2026-02-02-15-43-48.jpg)
ऐसे हुई घटना की शुरुआत
गुजरात के दाहोद से उज्जैन जा रहे परिवार के साथ ट्रेन में मारपीट हुई थी। रतलाम से खाचरोद के बीच यात्रा करते समय एक मुस्लिम युवक ने परिवार की लड़की से छेड़खानी की। जब परिवार ने विरोध किया तो युवक ने और मुस्लिम समाज के लोग स्टेशन से बुलाए। इसके बाद विवाद बढ़ते हुए मारपीट की घटना हुई।
/sootr/media/post_attachments/f9bb3e20-909.png)
60 लोगों ने की बेरहमी से मारपीट
विरोध करने के बाद मुस्लिम समाज के और लोग खाचरोद स्टेशन से आए और ट्रेन में चढ़ गए। इसके बाद लगभग 50 से 60 लोगों ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा।
/sootr/media/post_attachments/cc8b8e4e-dc7.png)
वीडियो में दिख रही मारपीट
मारपीट की घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें कुछ लोग लात-घूंसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में ट्रेन की बोगी में अफरा-तफरी मची हुई थी और लोग चीख रहे थे।
/sootr/media/post_attachments/6743649a-4de.png)
महिला बोली सिगरेट पी रहा था आरोपी युवक
पीड़ित परिवार की एक महिला ने बताया कि आरोपी युवक ट्रेन में सिगरेट पी रहा था। जानबूझकर लड़कियों की ओर धुआं उड़ा रहा था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक गाली-गलौज करने लगा।
घटना की सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठनों के लोग स्टेशन पर जमा हो गए। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोग भी स्टेशन पर पहुंच गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और दोनों समुदायों के बीच भिड़ंत को रोका।
/sootr/media/post_attachments/b9ac0a40-44e.png)
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा क्या बोले...
उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा नागदा भी पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि अभी हालात ठीक हैं। मामला रतलाम जीआरपी के इलाके का है, लेकिन नागदा में जीरो पर केस दर्ज हुआ है। फिर भी हम इस मामले पर ध्यान रख रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
क्राइम न्यूज: पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेहरडा पर मारपीट के लगे आरोप, एफआईआर दर्ज
लव जिहाद के नाम पर मुस्लिम युवक की पिटाई, आदिवासी युवती को लेकर शादी करने पहुंचा था कोर्ट
कारोबारी दीपक टंडन की कपड़े उतारकर पिटाई, महिला DSP पर लगाया था लव ट्रैप का आरोप, देखें वीडियो...
मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के बेटे पर महिला का आरोप, बेटे से मारपीट-अभद्रता की
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us