जबलपुर में बलि के लिए निकले थे चार, खुद हो गए मौत का शिकार, बच गया बकरा

Sandeep Kumar | Apr 10, 2025, 19:58 IST
Share
jabalpur-accident-scorpio
jabalpur-accident-scorpio

जबलपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर सोमती नदी में तेज रफ्तार एसयूवी पुल से गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल व्यक्तियों को बचाया।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को चौंका दिया है। यह हादसा जितना दर्दनाक है, उतनी ही विचित्र भी, क्योंकि इसमें जहां चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक बकरा, जिसकी बलि देने की तैयारी थी, वो पूरी तरह सुरक्षित बच निकला। हादसा चरगंवा थाना क्षेत्र के सोमती नहर पुल पर हुआ, जब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बकरा जिंदा बचा, बलि की चर्चा तेज

हादसे की एक और हैरान कर देने वाली बात यह रही कि स्कॉर्पियो में मौजूद बकरा पूरी तरह सुरक्षित बच गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह बकरा बलि के लिए ले जाया जा रहा था। उसका एक कान कटा हुआ पाया गया जिससे यह संकेत मिला कि बलि की तैयारी चल रही थी। दूल्हादेव मंदिर से लौटते समय यह हादसा हुआ, और अब इलाके में यह बात चर्चा का विषय बन गई है कि जिसे बलि दी जानी थी, वह तो बच गया और बलि देने वाले काल के गाल में समा गए।

749fd991-7d8
749fd991-7d8

पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही चरगंवा थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसी हुई कार की बॉडी को सब्बल से फैलाया और दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बाहर निकाला। ये दोनों घायल बोलने की स्थिति में नहीं थे। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

ये खबर भी पढ़िए... व्हाट्सएप ग्रुप से 'जय श्री राम' का मैसेज डिलीट किया तो मच गया बवाल

मृतकों और घायलों की पहचान

मृतकों की पहचान मनोज प्रताप (35) और जितेंद्र पटेल (36) के रूप में हुई है, जो चौकीताल गांव के निवासी थे। सभी मृतक भी इस गांव के ही रहने वाले थे। कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक बकरा भी सवार था, जो हादसे में बच गया।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में इतने पाकिस्तानी परिवार, नागरिकता का मामला लंबित

घटना की जानकारी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कार पुल से करीब 30 फीट नीचे गिर गई थी, जिससे बचाव कार्य और भी कठिन हो गया।

ये खबर भी पढ़िए... तहव्वुर राणा लाया गया भारत : 26/11 हमले के पीड़ितों का फूटा गुस्सा, जल्द हो फांसी

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

घटना के प्रत्यक्षदर्शी रामकुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे, जबलपुर की तरफ जाती तेज रफ्तार एसयूवी से अचानक तेज आवाज आई। ग्रामीणों ने दौड़कर पुल के पास पहुंचकर देखा कि कार 30 फीट नीचे गिरी हुई थी। पुलिस और 108 एम्बुलेंस को तुरंत सूचना दी गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

ये खबर भी पढ़िए... 3 बच्चों की मां ने 8 साल छोटे शिवा से की शादी, पति के एक्सीडेंट के बाद मायूस शबनम बनी शिवानी

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • अंधविश्वास
  • 4 की मौत
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज