जबलपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 11 मरीज पॉजीटिव

Neel Tiwari | Aug 06, 2024, 17:55 IST
Share
thesootr
thesootr

भारी बारिश के बाद डायरिया का प्रकोप अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि जबलपुर में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। मेडिकल की लैब में भेजे गए 24 में से 11 सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं...

मानसून की शुरुआत होते ही भारी बारिश के बाद दूषित पानी से जबलपुर में कई इलाकों में डायरिया के मरीज सामने आए थे अब शहर में स्वाइन फ्लू ने भी दस्तक दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मेडिकल की बायोलॉजी लैब में टेस्ट के लिए भेजे गए 24 सैंपल्स में से 11 सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं वही अभी 9 सैंपल टेस्ट होना बाकी है।

अलग-अलग अस्पतालों में हो रहा है मरीजों का इलाज

स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। निजी अस्पताल भी इस तरह के आइसोलेशन वार्ड की सुविधा दे रहे हैं। जबलपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया की निजी अस्पतालों की लैब में किए गए टेस्ट को शासकीय स्तर पर मान्य नहीं किया जाता है। निजी लैब में पॉजिटिव आए मरीजों के सैंपल मेडिकल अस्पताल में हाइटेक लब में टेस्ट किए जाते हैं जिसके बाद ही इन्हें पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। 6 अगस्त तक भेजे गए कुल 24 में से 11 सैंपल पॉजीटिव आए हैं वहीं 9 सैंपलों की जांच अभी बाकी है इन सभी 11 मरीज का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।

स्वाइन फ्लू के लिए भी कोरोना के जैसी ही हिदायत

H1N1 वायरस के जरिए होने वाले स्वाइन फ्लू में भी कोरोना के जैसे ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सर्दी खांसी के साथ इस बीमारी का मुख्य लक्षण यह होता है कि गले में तकलीफ के साथ सांस लेना मुश्किल हो जाता है। जबलपुर के सीएमएचओ संजय मिश्रा के अनुसार इस बीमारी में भी मरीज को आइसोलेशन में रखने की जरूरत होती है।

क्या हैं एच1एन1 स्वाइन फ्लू

एच1एन1फ्लू, इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक प्रकार है। इसे स्वाइन फ्लू कहा जाता हैं और यह इन्फ्लूएंजा वायरस का एक नया संयोजन था जो सूअरों, पक्षियों और इंसानों को संक्रमित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 2009 में H1N1 फ्लू को महामारी घोषित किया था। उस वर्ष इस वायरस के कारण दुनिया भर में लगभग 2 लाख 84 हजार 400 मौतें हुईं। अगस्त 2010 में, WHO ने महामारी के खत्म होने की घोषणा की, लेकिन महामारी से निकला H1N1 फ्लू स्ट्रेन मौसमी फ्लू का कारण बनने वाले स्ट्रेन में से एक बन गया।

यह है इस बीमारी के लक्षण

आमतौर पर स्वाइन फ्लू के लक्षण संक्रमण के संपर्क में आने के चार दिन के भीतर दिखाई देने लगते हैं। इस बीमारी के लक्षण आम बुखार की तरह ही होते हैं, लेकिन यह वयस्कों की तुलना में बच्चों में अधिक आम है। अगर आपको इस फ्लू के आपातकालीन लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

  • सांस लेने में तकलीफ
  • त्वचा के रंग के आधार पर त्वचा, होंठ या नाखूनों का रंग पीला, धूसर या नीला होना
  • छाती में दर्द होना
  • पेशाब ना आना
  • मांसपेशी में ज्यादा दर्द
  • दौरे आना

यदि आपको सामान्य बुखार में इस तरह का कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो खुद को परिवार से आइसोलेट कर दें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर चिकित्सीय सहायता लें।

Tags:
  • जबलपुर
  • स्वाइन फ्लू
  • 11 मरीज पॉजिटिव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई