ट्रिपल आईटीडीएम परिसर के फ्लैट में प्रोफेसर का शव मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Ravi Singh | Oct 01, 2024, 20:40 IST
Share
Awadhesh Singh
Awadhesh Singh

मध्य प्रदेश के जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट रोड स्थित ट्रिपल आईटीडीएएम परिसर की बहुमंजिला इमारत के फ्लैट नंबर 402 में रहने वाले प्रोफेसर अवधेश सिंह का शव उनके बेडरूम में पड़ा मिला।

Jabalpur : शहर के डुमना एयरपोर्ट रोड स्थित ट्रिपल आईटीडीएम परिसर ( Triple ITDM Campus ) में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तकनीकी अधिकारी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत प्रोफेसर अवधेश सिंह (52 वर्ष) का शव उनके फ्लैट में पाया गया। प्रोफेसर अवधेश सिंह का शव बुरी तरह से सड़ चुका था, जिससे पूरे कमरे में बदबू फैल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि उनकी मृत्यु लगभग 5-6 दिन पहले हो चुकी थी, लेकिन सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

हार्ट अटैक से मौत का संदेह

पुलिस और आईआईआईटीडीएम प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह संभावना जताई जा रही है कि प्रोफेसर अवधेश सिंह की मौत हार्ट अटैक के कारण हो सकती है। कुछ साल पहले प्रोफेसर सिंह ने दिल की बीमारी के चलते स्टेंट लगवाया था, और इस स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते हुए यह अटकल लगाई जा रही है कि शायद उनकी मौत इसी कारण हुई हो। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

पड़ोसी और सुरक्षा अधिकारी ने दी थी सूचना

प्रोफेसर अवधेश सिंह के फ्लैट से पिछले कुछ दिनों से किसी भी तरह की हलचल न होने और उन्हें न देखने के बाद उनके पड़ोसी डॉ. दादा साहेब रामटेके और परिसर के सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब फ्लैट का दरवाजा खोला, तो बेडरूम में प्रोफेसर सिंह का शव मिला। शव की स्थिति बहुत खराब हो चुकी थी, जिससे अनुमान लगाया गया कि उनकी मौत कई दिनों पहले हो चुकी थी।

फॉरेंसिक टीम ने की घटनास्थल की जांच

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फ्लैट की गहन जांच की और उसके बाद फ्लैट को सील कर दिया। पुलिस ने प्रोफेसर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे उनकी मौत के सही कारणों का पता चल सके।

परिजन ने किया अंतिम संस्कार

प्रोफेसर अवधेश सिंह के निधन की सूचना मिलते ही उनके परिजन जबलपुर पहुंचे। सोमवार को ग्वारीघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रोफेसर सिंह की मौत से जबलपुर शहर में रह रहे अकाल बुजुर्गों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हुआ है। सुरक्षित आईआईआईटीडीएम परिसर में हुई इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं, और अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • ट्रिपल आईटीडीएम परिसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा