जबलपुर में हुई राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलती-जुलती वारदात, पत्नी निकली मास्टरमाइंड

Sandeep Kumar | Jun 21, 2025, 22:56 IST
Share
jabalpur-wife-kills-husband
jabalpur-wife-kills-husband

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यह कहानी इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलती-जुलती है। अधारताल इलाके में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या की।

MP News: जबलपुर के अधारताल में एक हत्या हुई है, जो इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिलाती है। अरविंद नामक युवक का शव तालाब में मिला। उसकी पत्नी गणेशी बाई ने कहा कि वह डूबने से मरा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान पाए गए।

पूछताछ के बाद गणेशी बाई ने हत्या स्वीकार की। उसने पत्थर से सिर कुचल कर पति की हत्या की थी। फिर शव को तालाब में फेंक दिया था। महिला ने बताया कि उनके बीच झगड़े होते थे और इस तनाव के कारण उसने हत्या की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़िए... राजा रघुवंशी हत्याकांड: अंतिम संस्कार के दिन आरोपी राज ही लाया था राजा के लिए कफन, सोनम-राज को 13 दिन की जेल

पत्नी ने दी बताई झूठी कहानी

दो दिन पहले अधारताल निवासी अरविंद का शव तालाब में मिला था। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी पत्नी गणेशी बाई ने कहा कि अरविंद तालाब में नहाने गया था और डूबने से मौत हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम में मृतक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। इससे पुलिस का शक गहरा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

ये खबर भी पढ़िए... सोनम रघुवंशी का काला बैग ढूंढ रही पुलिस, इसमें छिपा राजा को मारने का एक और खौफनाक प्लान

कबूलनामे में खुला खौफनाक सच

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने गणेशी बाई से कड़ी पूछताछ की। वह टूट गई और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने अपने पति के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद उसने शव को तालाब में फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा लगे और किसी को शक न हो।

ये खबर भी पढ़िए... राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम-राज की दो दिन की रिमांड बढ़ी, बाकी तीनों जेल भेजे गए

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के राजा और सोनम के परिजनों पर मानहानि का केस नहीं करेगी मेघालय सरकार, परिजनों ने मांगी थी माफी

घरेलू कलह बनी हत्या की वजह

पूछताछ के दौरान गणेशी बाई ने यह भी बताया कि उसके और पति अरविंद के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मामूली बातों पर होने वाले विवादों से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मामले का खुलासा होने के बाद जबलपुर पुलिस ने आरोपी गणेशी बाई को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के आरोप में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अब इस केस से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • जबलपुर
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • पत्नी
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा