जबलपुर: खुले में शौच कर रहे युवक को अजगर ने जकड़ा, देखें वीडियो

Neel Tiwari | Jul 21, 2024, 22:15 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-21T220714.953
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-21T220714.953

भारत सरकार के द्वारा खुले में शौच को लेकर बहुत बड़ा जागरूकता अभियान चलाया गया उसके साथ ही हर घर शौचालय जैसी योजनाएं भी चलाई गई। यह योजनाएं स्वच्छता को लेकर जागरूक करने के लिए थी पर खुले में शौच करने से जान भी जा सकती है।

जी हां जबलपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति को खुले में शौच करना भारी पड़ गया और उसकी जान जाते-जाते बची। दरअसल एक विशालकाय अजगर ने शौच के लिये बैठे युवक को जिंदा निगलने की कोशिश की। ग्रामीणों के द्वारा बनाया गया इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कल्याणपुर गांव का मामला

जबलपुर के कुंडम थाना बघराजी चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर गांव एक अजगर ने शौच के लिये बैठे युवक को अपना शिकार बनाने की कोशिश की और युवक को जिंदा निगलने की कोशिश की। युवक ने बचने की कोशिश की, लेकिन 15 फीट के लम्बें अजगर की जकड़ ने उसे असहाय कर दिया। खुद की मौत ऑखों के सामने नजर आने और बचने की कोशिश नकाम होती देख युवक मदद के लिये जोर जोर से चिल्लाने लगा। जिस पर युवक के चीखने और मदद मांगने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और उसे अजगर से बचाने की कोशिशों में जुट गये। लेकिन अजगर ने युवक को इस कदर जकड़ लिया कि बचाना मुश्किल होते देख ग्रामीणों ने फरसा,कुल्हाड़ी सहित धारदार हथियार से अजगर पर हमला किया और उसको मार कर युवक की जान बचाने में कामयाब हुये। इस दौरान ग्रामीणों ने अजगर द्वारा युवक को निगलने की कोशिश और जकड़कर रखे रहने का वीडियों बनाया, जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

बारात में आया था रामसहाय

मंडला जिले से कल्याणपुर गांव में एक विवाह समारोह के लिये बारात आई थी, जिसमें रामसहाय बराती बनकर आया था। सुबह बारात की वापसी से पहले रामसहाय शौच के लिए गॉव के बाहरी इलाके में नाले के पास गया तभी अचानक अजगर ने उस पर हमला किया और उसे जिंदा निगलने की कोशिश करने लगा, इस दौरान घबराये रामसहाय ने मौत को करीब देख कर बचने की पुरजोर कोशिश की और अजगर का मुंह दोनों हाथों से पूरी ताकत से पकड़े रखा और मदद के लिये जोर जोर से चिल्लाने लगा। ग्रामीणों ने युवक की जान बचाने के लिए पहले तो लाठी डंडों से अजगर को बेदम कर युवक को बचाने का प्रयास किया,लेकिन जब अजगर की पकड़ युवक पर और बढ़ने लगी तो ग्रामीणों ने फरसा, कुल्हाडी सहित अन्य धारदार हथियारों से अजगर पर ताबड़तोड़ वार किये और अजगर को मौत के घाट उतारकर रामसहाय की जान बचाई।

जंगल की सीमा से घिरे कल्याणपुर गांव में जंगली जानवर और जहरीले सांप, अजगर नजर आना आम बात है। वहीं सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के साथ ही ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के रेंजर मुकेश कुशवाहा ने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे, जहां गांव के बाहर एक अजगर मृत हालत में पड़ा मिला। वन विभाग ने ग्रामीणों के बयान लिये और अजगर के शव का पंचनामा दर्ज कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वन विभाग के रेंजर को ग्रामीणों ने बताया कि अजगर को मारे बगैर युवक की जान बचाना मुश्किल था, लिहाजा विवश होकर अजगर को मारना पड़ा। हालांकि इस दौरान यह बात भी सामने आई कि यदि ग्रामीणों को अजगर से व्यक्ति को बचाने का तरीका मालूम होता तो शायद अजगर को मारने की नौबत ना आती।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • युवक को अजगर ने जकड़ा
  • ग्रामीणों ने युवक को बताया
  • अजगर को उतारा मौत के घाट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज