जय विलास पैलेस के जिस रानी महल में बसता है ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिल, उसमें आया कितना बिल!

Ratan Kumar Mishra | Oct 14, 2026, 13:15 IST
Share
जयविलास पैलेस बिजली बिल Expose-2
जयविलास पैलेस बिजली बिल Expose-2

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के 400 कमरों वाले जय विलास पैलेस के बिजली बिलों को देखकर देश हैरान है। इस Expose की पहली कड़ी में आपने जाना कि कैसे पैलेस में चल रहे ट्रस्टों और दूसरे कार्यालयों का सालभर का बिल आम गरीब आदमी के बिजली बिल से भी कम आ रहा है। अब दूसरी कड़ी में thesootr और भी चौंकाने वाले खुलासे करने जा रहा है…

thesootr की पड़ताल में सामने आया है कि जयविलास पैलेस में होटल उषा को छोड़कर कुल 21 बिजली कनेक्शन हैं। कल आपने इनमें से 10 कनेक्शनों की कहानी पढ़ी थी। आज हम आपको बाकी बचे 11 कनेक्शनों के बिजली बिल और उनसे जुड़ी पूरी कहानी बताएंगे।

पहली स्टोरी आप दिए गए लिंक पर जाकर पढ़ सकते हैं

जय विलास पैलेस: 400 कमरों में 'एक बत्ती कनेक्शन' जैसा बिजली बिल, सिंधिया परिवार पर सवाल | Jay Vilas Palace: Electricity bill like 'one light connection' in 400 rooms, questions on Scindia family
400 कमरों का जय विलास पैलेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं जहां, एक बत्ती कनेक्शन जैसा बिल आता है वहां
13 Oct 2026 ,
By Ratan Kumar Mishra
जय विलास पैलेस ग्वालियर में वैसे तो बिजली कंपनी के 21 कनेक्शन हैं। श्रीमंत का महल है तो बिल भी लाखों में आता होगा। <b>thesootr</b> ने इसकी पड़ताल की, तो ये महल अटल गृह ज्योति योजना का लाभार्थी जैसा लगता है। यानी आम गरीब को एक बत्ती कनेक्शन की जिस सुविधा का दावा किया जाता है, उसका सही उपभोग महल में हो रहा है…
जय विलास पैलेस ग्वालियर में वैसे तो बिजली कंपनी के 21 कनेक्शन हैं। श्रीमंत का महल है तो बिल भी लाखों में आता होगा। <b>thesootr</b> ने इसकी पड़ताल की, तो ये महल अटल गृह ज्योति योजना का लाभार्थी जैसा लगता है। यानी आम गरीब को एक बत्ती कनेक्शन की जिस सुविधा का दावा किया जाता है, उसका सही उपभोग महल में हो रहा है…

कनेक्शन नंबर 11- ***3113

म्यूजियम का कनेक्शन और एक साल का बिल 10 रुपए 29 पैसे!

यह कनेक्शन द एडमिनिस्ट्रेटर के नाम से है। इसका पता-एच एस महाराजा जीवाजीराव सिंधिया, जय विलास पैलेस, म्यूजियम जय विलास पैलेस के नाम से है। यह स्थाई (परमानेंट), व्यावसायिक कनेक्शन 26 नवंबर 1997 को लगा था। यह थ्री फेस कनेक्शन म्यूजियम का है। इसका तीन किलोवॉट विद्युत लोड स्वीकृत है।

अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पिछले एक साल में इस कनेक्शन पर जीरो यूनिट विद्युत खपत दर्ज की गई है। इसकी डेली एवरेज बिजली खपत जीरो यूनिट है और बिल राशि 10 रुपए 29 पैसे है।

यहां आपको बता दें कि जयविलास पैलेस के इस म्यूजियम को देखने के लिए भारतीय पर्यटकों को प्रति व्यक्ति 500 रुपए का टिकट लेना पड़ता है। अगर आप कैमरा ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए 50 रुपए अलग से देने होते हैं। म्यूजियम में एमआईजी कंपनी का बिजली मीटर लगा है। इसका सीरियल नंबर ****762000 है। इस कनेक्शन का बिजली बिल हर महीने जारी किया जाता है।

कनेक्शन नंबर-12- ***3427

ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार ने एक साल में जलाई सिर्फ 360.383 यूनिट!

यह बिजली कनेक्शन द सेक्रेटरी, जयविलास परिसर, एचएस पचौरी के नाम पर है। इसका पता रानी महल, जयविलास परिसर, ग्वालियर दर्ज है। इसी रानी महल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का परिवार रहता है। यह स्थायी घरेलू बिजली कनेक्शन 18 फरवरी 2017 को लिया गया था। इस पर पंखे और बिजली के अन्य उपकरण चलाने के लिए 5 किलोवॉट का लोड स्वीकृत है। यहां स्मार्ट मीटर भी लगा हुआ है। खास बात यह है कि दिसंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच इस कनेक्शन पर कुल 360.383 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई है।

कनेक्शन नंबर 13- ***8403

12 महीनों में जीरो खपत का बिल

यह बिजली कनेक्शन द सेक्रेटरी के नाम पर है। इसका पता ग्रुप ऑफ 15 ट्रस्ट्स, जयविलास पैलेस, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 1 जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।

खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे एक साल में इस कनेक्शन पर एक भी यूनिट बिजली खर्च नहीं हुई। सभी 12 महीनों के बिल में बिजली की खपत जीरो दर्ज है। इसके बावजूद पूरे साल में कुल 1,134 रुपए का बिल आया। बिल जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर काफी पुराना बिजली मीटर लगा है। इसका सीरियल नंबर ***3467 है।

सिंधिया राजपरिवार में मचा घमासान: प्रतिमा राणा ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, 10% हिस्सेदारी पर दावा | Scuffle in Scindia Royal Family: Pratima Rana Alleges Fraud, Claims 10% Share
सिंधिया राजघराने में संपत्ति की जंग: प्रतिमा राणा को चाहिए 10% हिस्सा, एग्रीमेंट पर क्यों फंसा पेंच?
13 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
ग्वालियर के सिंधिया संपत्ति विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की फुफेरी बहन प्रतिमा राणा कोर्ट पहुंची हैं। उन्होंने ग्वालियर जिला न्यायालय में आवेदन दिया है। उनका आरोप है कि दिल्ली के होटल में दबाव में सिग्नेचर कराए गए। बता दें उन्होंने परिवार की संपत्ति में 10% हिस्से की मांग की है। साथ ही आपत्तियों के निपटारे तक फाइनल डिक्री रोकने की मांग की है।
ग्वालियर के सिंधिया संपत्ति विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की फुफेरी बहन प्रतिमा राणा कोर्ट पहुंची हैं। उन्होंने ग्वालियर जिला न्यायालय में आवेदन दिया है। उनका आरोप है कि दिल्ली के होटल में दबाव में सिग्नेचर कराए गए। बता दें उन्होंने परिवार की संपत्ति में 10% हिस्से की मांग की है। साथ ही आपत्तियों के निपटारे तक फाइनल डिक्री रोकने की मांग की है।

कनेक्शन नंबर 14- **9352

एक साल में जली 147 यूनिट बिजली

यह कनेक्शन THE ARVASA OFFICER के नाम से है। इसका पता शांति निकेतन रामबाग, जय विलास पैलेस ग्वालियर के नाम से बिल में दर्ज है। इस स्थाई घरेलू, थ्री फेस कनेक्शन को एक जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर तीन किलोवॉट विद्युत लोड स्वीकृत है। अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पिछले 12 महीनों में इस कनेक्शन पर कुल बिजली खपत 147 यूनिट आई है। इसकी पिछले 12 महीनों में कुल बिल राशि 3528 रुपए आई है। इस कनेक्शन पर एलएंडटी कंपनी का मीटर लगा हुआ है, जिसका सीरियल नंबर-**5180 है।

कनेक्शन नंबर 15- **9792

सालभर का बिल सिर्फ 947 रुपए

यह बिजली कनेक्शन एमपी सिंह सेक्रेटरी के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता हिज हाईनेस (एचएच) द महाराजा सिंधिया, जयविलास पैलेस, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू सिंगल-फेज कनेक्शन 8 मई 1991 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।

खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर सिर्फ 2 यूनिट बिजली खर्च हुई। इस दौरान कुल 947 रुपए का बिजली बिल आया। बिल 10 सितंबर 2026 को जारी हुआ था और इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर भी काफी पुराना बिजली मीटर लगा है। इसका सीरियल नंबर SEMS***2000 है।

कनेक्शन नंबर 16- ***9825

एक साल का बिल सिर्फ 1092 रुपए

यह बिजली कनेक्शन THE OFFICER के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता THE ARAYRSH DEPTT PALACE, JAI VILASH, LASHKHAR, GWALIOR दर्ज है। यह स्थायी घरेलू सिंगल-फेज कनेक्शन 28 नवंबर 1977 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।

खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर कुल 846 यूनिट बिजली खर्च हुई। इस दौरान कुल 1,092 रुपए का बिजली बिल आया। बिल 10 सितंबर 2026 को जारी हुआ था और इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर भी पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर ELYMER ****2000 है।

राजनीति से पहले खेल के मैदान में नेताओं के बेटे: सिंधिया के बेटे क्रिकेट के बॉस, अब शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने संभाली वॉलीबॉल की कमान | Sons of Leaders in the Sports Field Before Politics: Scindia's Son is Cricket Boss, Now Shivraj's Son Kartikeya Takes Charge of Volleyball
राजनीति से पहले खेल के मैदान में नेताओं के बेटे: सिंधिया के बेटे क्रिकेट के बॉस, अब शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने संभाली वॉलीबॉल की कमान
12 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
MP Politics: मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं के बेटे चुनावी राजनीति में आने से पहले खेल प्रशासन में अपनी जगह बना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया पहले ही मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष बन चुके हैं। अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी इसी राह पर कदम बढ़ाया है।
MP Politics: मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं के बेटे चुनावी राजनीति में आने से पहले खेल प्रशासन में अपनी जगह बना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया पहले ही मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष बन चुके हैं। अब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी इसी राह पर कदम बढ़ाया है।

कनेक्शन नंबर 17- **0806

12 महीनों में जली केवल दो यूनिट बिजली

यह बिजली कनेक्शन चीफ सेक्रेटरी टू श्रीमंत एचएच (हिज हाईनेस) महाराजा के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता सिंधिया जयविलास पैलेस, लश्कर, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू सिंगल-फेज कनेक्शन 31 जुलाई 2015 को लगाया गया था। इस पर 1 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।

खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर सिर्फ 2 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इसके बावजूद एक साल में कुल 4,163 रुपए का बिजली बिल आया। सितंबर महीने का बिल 13 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर AEW कंपनी का बिजली मीटर लगा है। इसका सीरियल नंबर **1244 है।

कनेक्शन नंबर 18- ****2265

सालभर की बिजली खपत 846 यूनिट

यह बिजली कनेक्शन THE OFFICER ARYASH के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता दरबार हॉल, जयविलास पैलेस, लश्कर, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 1 जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।

अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर कुल 846 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इस दौरान कुल 1,686 रुपए का बिजली बिल आया। सितंबर महीने का बिल 10 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर भी काफी पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर ELYMER***862000 है।

कनेक्शन नंबर 19-**3251

सालभर का बिजली बिल केवल 1270 रुपए

यह बिजली कनेक्शन द सेक्रेटरी के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता ग्रुप ऑफ 15 ट्रस्ट्स, जयविलास पैलेस, लश्कर, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 1 जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है। अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर कुल 916 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इस दौरान कुल 1,270 रुपए का बिजली बिल आया। आखिरी बिल की तारीख 10 अगस्त 2026 दर्ज है, जबकि इसे जमा करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर ELYMER कंपनी का पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर ***1383 है।

कनेक्शन नंबर 20- ***3898

सिंधिया इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड: खपत एक यूनिट

यह बिजली कनेक्शन सिंधिया इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता ईस्ट विंग, जयविलास पैलेस, ग्वालियर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 1 जनवरी 1980 को लगाया गया था। इस पर 3 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।

खास बात यह है कि अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे 12 महीनों में इस कनेक्शन पर सिर्फ 1 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इसके बावजूद एक साल में कुल 1,099 रुपए का बिजली बिल आया। सितंबर महीने का बिल 10 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर काफी पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर HPL**962000 है।

कनेक्शन नंबर 21- **2635

जीवाजीराव ट्रस्ट: छह महीने में जली सिर्फ 1141 यूनिट

यह बिजली कनेक्शन जीवाजीराव ट्रस्ट के नाम पर है। बिजली बिल में इसका पता जयविलास पैलेस कैंपस, लश्कर दर्ज है। यह स्थायी घरेलू थ्री-फेज कनेक्शन 19 जुलाई 2023 को लगाया गया था। इस पर 4 किलोवॉट का बिजली लोड स्वीकृत है।

अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक पूरे एक साल में इस कनेक्शन पर कुल 1,141 यूनिट बिजली की खपत दर्ज हुई। इस दौरान कुल 33,911 रुपए का बिजली बिल आया। सितंबर महीने का बिल 11 सितंबर 2026 को जारी हुआ था। इसे जमा करने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2026 थी। इस कनेक्शन पर AVON कंपनी का पुराना बिजली मीटर लगा हुआ है। इसका सीरियल नंबर ***8682 है।

सिंधिया संपत्ति विवाद: डिनर की तस्वीरें, हस्ताक्षर और 40 हजार करोड़ के बंटवारे पर कानूनी सवाल | Scindia Property Dispute: Dinner Photos, Signatures, and Legal Questions on 40 Thousand Crore Partition
सिंधिया संपत्ति विवाद: डिनर की तस्वीरें सहमति का सबूत कैसे? 40 हजार करोड़ का विवाद, हस्ताक्षर पर सवाल
08 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
सिंधिया राजघराने के संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी ने बंटवारे के हस्ताक्षरों और नोटिस की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। दूसरे पक्ष ने सहमति, दस्तावेज और पारिवारिक डिनर की तस्वीरों का हवाला दिया है। सिंधिया परिवार के संपत्ति विवाद में दिलचस्प पहलू यह है कि जिस समझौते को तैयार करने में करीब पांच साल लगने की बात कही गई। उसी पर अब सहमति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
सिंधिया राजघराने के संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी ने बंटवारे के हस्ताक्षरों और नोटिस की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। दूसरे पक्ष ने सहमति, दस्तावेज और पारिवारिक डिनर की तस्वीरों का हवाला दिया है। सिंधिया परिवार के संपत्ति विवाद में दिलचस्प पहलू यह है कि जिस समझौते को तैयार करने में करीब पांच साल लगने की बात कही गई। उसी पर अब सहमति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

बिजली विभाग की विजिलेंस टीम क्यों नहीं ले रही एक्शन

“विजिलेंस विभाग के प्रबंधक और उप महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी बिजली कनेक्शनों की चेकिंग करते हैं। इन अधिकारियों को घरेलू और 10 किलोवॉट से कम क्षमता वाले कनेक्शनों की जांच का अधिकार है। इससे अधिक क्षमता वाले कनेक्शनों की जांच कंपनी की बीआई सेल करती है। चेकिंग के दौरान कई तकनीकी पहलुओं की जांच की जाती है।”
By: —आरके अग्रवाल, उप मुख्य महाप्रबंधक, विजिलेंस विभाग

चेकिंग के दौरान ये चीजें देखी जाती हैं-

1-उपभोक्ता मीटर बाईपास करके बिजली चोरी तो नहीं कर रहा है?

2-मीटर में कोई खराबी तो नहीं है या उसमें सर्किट आदि तो नहीं लगा हुआ है?

3-उपभोक्ता अलग से तार डालकर तो बिजली चोरी नहीं कर रहा है?

4-उपभोक्ता अपनी सर्विस लाइन को बाईपास करके तो चोरी नहीं कर रहा है?

5-किसी दूसरे व्यक्ति के कनेक्शन या सर्विस लाइन में तार डालकर तो बिजली चोरी नहीं कर रहा है?

यह खबर क्यों जरूरी है:

बिजली एक सार्वजनिक सेवा है और इसके नियम हर उपभोक्ता पर बराबर लागू होते हैं। संविधान का अनुच्छेद 14 कानून के सामने समानता की गारंटी देता है। आम उपभोक्ता का बिल भी इसी व्यवस्था से बनता है। ऐसे में बड़े और रसूखदार परिसरों के बिल भी उतनी ही पारदर्शिता मांगते हैं। यह खबर दिखाती है कि सार्वजनिक रिकॉर्ड से जवाबदेही के सवाल कैसे उठते हैं। जवाब देना बिजली कंपनी और संबंधित प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

Legal Disclaimer:

खबर प्रकाशन से पहले thesootr ने सभी दस्तावेजों की अच्छे से जांच की है। हमारे पास दस्तावेज उपलब्ध हैं, लेकिन गोपनीयता का सम्मान करते हुए हम किसी भी डाक्यूमेंट को सार्वजनिक नहीं कर रहे हैं।

सभी जरूरी पक्षों से फोन और ईमेल के माध्यम से उनका पक्ष वर्जन के लिए मांगा गया था, जब पर्याप्त समय बीतने के बाद भी किसी ने जवाब नहीं दिया तो उनके उनके पक्ष के बिना ही खबर प्रकाशित की जा रही है।

जब भी कोई अपना वर्जन देगा, हम सहर्ष खबर में शामिल करेंगे।

Editor, thesootr

FAQ:

  1. जय विलास पैलेस म्यूजियम का सालभर का बिजली बिल कितना है?
    बिल रिकॉर्ड के मुताबिक, सालभर का बिल 10 रुपए 29 पैसे है। अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक इस पर जीरो यूनिट खपत दर्ज हुई। यह तीन किलोवॉट का व्यावसायिक कनेक्शन है।
  2. रानी महल ग्वालियर में पिछले एक साल में कितनी बिजली खपत दर्ज हुई?
    दिसंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच 360.383 यूनिट खपत दर्ज हुई। इस कनेक्शन पर पांच किलोवॉट लोड स्वीकृत है। यहां स्मार्ट मीटर लगा है।
  3. जय विलास पैलेस परिसर में सबसे बड़ा बिल किस कनेक्शन का है?
    जीवाजीराव ट्रस्ट के कनेक्शन का बिल सबसे बड़ा है। 12 महीनों में इसकी बिल राशि 33911 रुपए दर्ज है। इस पर 1141 यूनिट खपत दर्ज हुई।
Tags:
  • जय विलास पैलेस का बिजली बिल
  • Jai Vilas Palace electricity bill
  • सिंधिया महल बिजली बिल
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Scindia palace Gwalior
  • रानी महल ग्वालियर
  • जीवाजीराव ट्रस्ट
  • Gwalior news
  • सिंधिया परिवार
जोधपुर में चलती बस से गिरकर युवक की मौत, वॉशरूम जाते समय खुला गेट बना हादसे की वजह

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में चलती बस से गिरकर युवक की मौत, वॉशरूम जाते समय खुला गेट बना हादसे की वजह
जयपुर के 15 साल के ध्रुव शर्मा ने कम उम्र में हासिल किए 2 मेडिकल पेटेंट, रंगों से होगी सेहत और दवाओं की जांच

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर के 15 साल के ध्रुव शर्मा ने कम उम्र में हासिल किए 2 मेडिकल पेटेंट, रंगों से होगी सेहत और दवाओं की जांच
MPPSC पहुंचे अनारक्षित उम्मीदवार, हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देकर मांगा 100 फीसदी रिजल्ट

By Sanjay Gupta

MPPSC पहुंचे अनारक्षित उम्मीदवार, हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देकर मांगा 100 फीसदी रिजल्ट
नर्सिंग कॉलेजों में 75% सीटें खाली, 16 हजार से ज्यादा सीटों पर नहीं मिले छात्र, अब तीसरे राउंड का इंतजार

By Kaushiki

नर्सिंग कॉलेजों में 75% सीटें खाली, 16 हजार से ज्यादा सीटों पर नहीं मिले छात्र, अब तीसरे राउंड का इंतजार
इंदौर में सेवा से हटाए गए सात पटवारियों की नौकरी बचाने मिला अधिक रजिस्ट्री का टारगेट

By Sanjay Gupta

इंदौर में सेवा से हटाए गए सात पटवारियों की नौकरी बचाने मिला अधिक रजिस्ट्री का टारगेट
पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से गिराया 8 किलो आरडीएक्स और हथियार, पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

पाकिस्तान बॉर्डर पर ड्रोन से गिराया 8 किलो आरडीएक्स और हथियार, पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार
MP Poshan Maah 2026: पोषण माह में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, कितने बच्चे कुपोषण से बाहर आए इसका हिसाब नहीं

By Ramanand Tiwari

MP Poshan Maah 2026: पोषण माह में मध्यप्रदेश देश में तीसरे नंबर पर, कितने बच्चे कुपोषण से बाहर आए इसका हिसाब नहीं