जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मिट्टी परिवहन पर विवाद: दो मंत्री आपस में भिड़े

Amresh Kushwaha | Published:
Share
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान की बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा आमने-सामने आ गए हैं। विवाद तालाब गहरीकरण के दौरान निकाली जा रही मिट्टी के परिवहन को लेकर है।

समझें क्या है पूरा मामला...

मध्य प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान चल रहा है।
इस अभियान के तहत राज्य के तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है।
गहरीकरण में निकली मिट्टी के परिवहन पर दो मंत्री भिड़ गए हैं।
जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा आमने-सामने आए।
कैबिनेट बैठक में यह मामला गर्म रहा, पंचायत मंत्री ने भी दखल दिया है।

दो मंत्रियों में क्यों हुई तकरार

मध्य प्रदेश में 25 से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चल रहा है। इस अभियान की बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा आमने-सामने आ गए हैं।

राजस्व मंत्री वर्मा ने बैठक में साफ कहा कि तालाब गहरीकरण के लिए मिट्टी नहीं निकालने दी जा रही और उसका परिवहन भी रोका जा रहा है।

राजस्व मंत्री वर्मा का क्या कहना है

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का तर्क है कि तालाब से जब पूरी मिट्टी निकाल ली जाएगी, तो पानी रुकेगा कैसे? उनके मुताबिक सिंचाई विभाग इस काम में आपत्ति उठा रहा है। उन्होंने कहा कि तालाब गहरीकरण के नाम पर पूरी काली मिट्टी निकाली जा रही है। तालाब के नीचे की पीली मिट्टी दिखने लगती है। यदि ऐसे काम होते रहे तो तालाब में पानी ठहरेगा ही नहीं।

d89c0529-b16
d89c0529-b16


मंत्री तुलसी सिलावट ने दिया जवाब

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तालाब गहरीकरण एक मापदंड के अनुसार होता है। उनके मुताबिक इंदौर जिले की एक तालाब से काली मिट्टी निकाली गई। तीन-चार जगहों पर ऐसा हुआ है। मंत्री सिलावट ने कहा कि यह काम मापदंडों के हिसाब से होना चाहिए और कोई भी इसे रोक नहीं रहा।

पंचायत मंत्री ने भी की एंट्री

सूत्रों के मुताबिक पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जनपद और ग्राम पंचायतों में भी यही स्थिति है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कहा था कि तालाबों से मिट्टी निकाली जाए। उन्होंने कहा कि मापदंड का पूरा ध्यान रखा जाए। तीनों मंत्रियों के बीच यह मामला बढ़ता देख कहा गया कि तीनों विभागों की संयुक्त समिति बनाकर इसका सही रास्ता निकाला जाए।

publive-image
publive-image


क्या है जल गंगा संवर्धन अभियान

यह अभियान 30 मार्च 2025 को क्षिप्रा नदी के तट से शुरू हुआ था। इसका मुख्य मकसद प्रदेश के जल स्रोतों जैसे नदी, तालाब, कुएं और बावड़ियों को बचाना और फिर से जीवित करना है। अभियान में गंदे पानी के नालों को स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) 2.0 के तहत शोधित करने की भी योजना है।

पानी चौपाल बनी अभियान की पहचान

इस अभियान के तहत उद्यानिकी विभाग गांव-गांव में पानी चौपाल लगा रहा है। इसमें किसानों को जल संरक्षण, कम पानी में उगने वाली फसलों और नई तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। इसी चौपाल में किसान फलोद्यान, ड्रिप लाइन, प्लास्टिक मलचिंग और सब्जी-मसाला-पुष्प क्षेत्र विस्तार योजनाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।

publive-image
publive-image


महिलाओं की भागीदारी भी जरूरी

अभियान में खास तौर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है। नगरीय निकायों के जरिए नागरिकों को इससे जोड़ा जा रहा है। जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की मंशा इस पूरे अभियान में साफ दिखती है।

2.12 लाख संरचनाएं, बड़ा लक्ष्य

मध्यप्रदेश सरकार के मुताबिक जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अब तक दो लाख 12 हजार से अधिक जल संरचनाओं का निर्माण या पुनर्जीवन हो चुका है। सरकार ने इस संख्या को तीन लाख 66 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

FAQ

  1. जल गंगा संवर्धन अभियान क्या है?
    यह अभियान 30 मार्च 2025 को क्षिप्रा नदी के तट से शुरू हुआ था। इसका मुख्य मकसद प्रदेश के जल स्रोतों जैसे नदी, तालाब, कुएं और बावड़ियों को बचाना और फिर से जीवित करना है।
ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी का वॉटर मॉडल विदेश में होगा लागू, 6 देशों ने की जल गंगा संवर्धन अभियान की तारीफ

जल गंगा संवर्धन अभियान से बदलेगी एमपी की सूरत, गंगा दशहरा पर सीएम ने जनता से की खास अपील

MP News: सिर्फ कागज दिखाने से नहीं चलेगा काम! MP सरकार ने जल गंगा संवर्धन अभियान के बदले नियम

जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में घोटाला, नाश्ता-पानी तो दूर, गद्दों और मिठाई के नाम पर बड़ा धोखा



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मंत्री करण सिंह वर्मा
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट
  • जल गंगा संवर्धन अभियान
  • स्वच्छ भारत मिशन
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?