इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा आज, हर विधानसभा में केवल एक घंटे रहेगी, सीएम भी रहेंगे मौजूद

Pratibha Rana | Sept 20, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा आज, हर विधानसभा में केवल एक घंटे रहेगी, सीएम भी रहेंगे मौजूद
इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा आज, हर विधानसभा में केवल एक घंटे रहेगी, सीएम भी रहेंगे मौजूद

इंदौर की नौ विधानसभा सीटों पर मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बीजेपी की जनआर्शीवाद यात्रा बुधवार को शहर की सभी पांचों सीट और राउ से गुजरेगी।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर की नौ विधानसभा सीटों पर मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार (20 सितंबर) को शहर की सभी पांचों सीट और राऊ से गुजरेगी। हर विधानसभा को एक-एक घंटे का समय दिया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजवाड़ा पर होगा, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मुख्य सभा होगी। लेकिन यात्रा का रूट काफी तेज है और यात्रा हर विधानसभा में केवल एक-एक घंटे ही रहेगी। बताया जा रहा है कि सीएम इंदौर में यात्रा में शामिल होने के बाद बीच में ओंकारेशवर का भी दौरा करेंगे और 21 सितंबर की तैयारियों की जानकारी लेंगे। फिर इंदौर लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे और 21 सितंबर को ओंकारेश्वर जाएंगे।

विधानसभा वार रूट मार्ग :-

● राऊ विधानसभा- क्षेत्र में सुबह 9 से 10 बजे तक - प्रतिक्षा ढाबा से भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए दीनदयाल उपवन, राजीव गांधी सर्किल, निर्भय सिंह पटेल प्रतिमा, चाणक्यपुरी चौराहा, दशहरा मैदान पानी की टंकी।

● विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4- सुबह दस से 11 बजे तक महूनाका, छत्रीबाग, बियाबानी, मालगंज, राजमोहहल्ला, अंतिम चौराहा।

● विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1- सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक अंतिम चौराहा, गणेश गंज, टोरी कार्नर, गौराकुण्ड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा।

● विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3- दोपहर 12 से एक बजे तक राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, नन्दलालपुरा चौराहा, गौतम पूरा, कलाल कुई, रावजी बाजार, लाल मन्दिर, गाड़ी अड्डा।

● विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 – दोपहर सवा एक से सवा दो बजे तक मालवा मिल चौराहा, गोमा की फेल मेंन रोड, पंचम की फेल मेंन रोड, नेहरूनगर मेन रोड गली नम्बर 5 तक।

● विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में- दोपहर सवा दो से सवा तीन बजे तक नेहरू नगर रोड नंबर 5, जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा, साई मन्दिर, नन्दानगर चौराहा, तीन पुलिया चौराहा, राजमाता जीजाऊ चौक, परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर, कुलकर्णी ब्रिज होते हुए कुलकर्णी नगर चौराहा पर समापन।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

वहीं ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा का रूट जारी करते हुए अलर्ट किया है कि यातायात असुविधा से बचने के लिए उक्त ऊपर दर्शाए मार्गों का उपयोग करने से बचे और परिवर्तित मार्गो का उपयोग करें। कृपया यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • BJP Jan Ashirwad Yatra
  • Jan Ashirwad Yatra in Indore today
  • बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा
  • इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा आज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा