सीएम मोहन यादव का ऐलान, बोले- इस बार एमपी में मनेगी मथुरा-वृंदावन जैसी जन्माष्टमी

Deeksha Nandini Mehra | Aug 20, 2024, 12:01 IST
Share
CM Mohan Yadav In Bengaluru
CM Mohan Yadav In Bengaluru

मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव का ने कहा- इस बार मथुरा और वृंदावन जैसी भव्यता होगी, पंचायत स्तर पर आयोजन होंगे।

Janmashtami Celebration 2024 : रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के उत्सव के समापन के बाद मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी (Janmashtami) की धूमधाम की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी का उत्सव मथुरा (Mathura) और वृंदावन (Vrindavan) जैसी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तहसील (Tehsil) और पंचायत (Panchayat) स्तर पर भी जन्माष्टमी मनाने की तैयारी जोरो-शोरो से चल रही है।

रक्षाबंधन के बाद जन्माष्टमी की तैयारी

सावन के पूरे महीने के दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का उत्सव मनाया गया। अब रक्षाबंधन के समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर्व (Janmashtami Festival) के लिए तैयारियों को गति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश में जन्माष्टमी की मनाने की योजना इतनी भव्य होगी कि इसकी तुलना मथुरा और वृंदावन के उत्सवों से की जा सकती है।

तहसील और पंचायत स्तर पर कृष्ण जन्माष्टमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत और तहसील स्तर पर भी कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के आयोजन किए जाएंगे। बच्चों द्वारा भगवान श्री कृष्ण (Lord Krishna) और राधा (Radha) का रूप धारण करने से आयोजन में विशेष रंग भर जाएंगे। इस उद्देश्य से पंचायत स्तर पर भी इस प्रकार के आयोजनों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

उज्जैन में एसएएफ बैंड का प्रदर्शन

महाकाल की नगरी उज्जैन (Ujjain) में जन्माष्टमी के अवसर पर मध्य प्रदेश सशस्त्र बल (MP Armed Forces) का बैंड (Band) प्रदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा की है और कहा कि कोई भी त्योहार केवल घर की चार दीवारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

कई शहरों में धार्मिक विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम (Lord Ram) और श्री कृष्ण (Lord Krishna) के चरण जहां मध्य प्रदेश में पड़े हैं, उन स्थलों का तीर्थ नगरी (Pilgrimage City) के रूप में विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में वर्णित लीलाओं के आधार पर कई शहरों में धार्मिक विकास किया जाएगा। उज्जैन के महाकाल महलोक (Mahakal Mahalok) की तर्ज पर प्रदेश में 13 स्थानों पर महालोक (Mahalok) का निर्माण किया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • Krishna Janmashtami
  • कृष्ण जन्माष्टमी
  • Janmashtami Celebration
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा