जसवंत हत्याकांड: पुलिस रिमांड पर शूटर्स, दोनों का खालिस्तानी कनेक्शन

Vikram Jain | Dec 25, 2024, 23:10 IST
Share
jaswant-gill-murder-khalistani-shooters-remand-gwalior-police-investigation
जसवंत गिल उर्फ सोनी सरदार हत्याकांड। Photograph: (BHOPAL)

जसवंत गिल हत्याकांड में पंजाब पुलिस दो खालिस्तानी शूटरों को लेकर ग्वालियर पहुंची। अब दोनों शूटर्स की रिमांड ग्वालियर पुलिस को मिल गई है। इस केस में कनाडा और खालिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। दोनों अर्श डल्ला के गुर्गे हैं।

ग्वालियर के चर्चित जसवंत गिल उर्फ सोनी सरदार हत्याकांड में खालिस्तानी शूटर नवजोत सिंह और अनमोलप्रीत सिंह की रिमांड आखिरकार ग्वालियर पुलिस को मिल गई है। ये दोनों शूटर्स आतंकी अर्श डल्ला के गुर्गे हैं। पंजाब पुलिस ने बुधवार 25 दिसंबर को विशेष सुरक्षा के साथ इन दोनों शूटर्स को ग्वालियर के डबरा थाने पहुंचाया, इसके बाद दोनों कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, हत्याकांड में कनाडा और खालिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद यह केस हाई प्रोफाइल हो गया था। ग्वालियर पुलिस लगातार शूटर्स की रिमांड मांग कर रही थी, लेकिन अब एक महिने के बाद पुलिस को रिमांड मिली है।

8 साल पुरानी बदले की कहानी

दरअसल जसवंत गिल उर्फ सोनी सरदार का मर्डर 8 साल पुरानी बदले की कहानी का हिस्सा था। जसवंत गिल ने 5 फरवरी 2016 को अपनी पत्नी के ममेरे भाई सुखविंदर सिंह की हत्या की थी। सुखविंदर के पिता राजविंदर और मां बलविंदर कौर को भी गोली मारी गई थी, लेकिन वे बच गए थे। इस हत्याकांड के बाद जसवंत के खिलाफ बदला लेने के लिए उसकी हत्या की सुपारी दी गई थी। कनाडा में बैठे रिश्तेदार सतपाल सिंह ने 2.5 लाख रुपये में सुपारी दी और खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के शूटर नवजोत और अनमोलप्रीत को हायर किया था।

7 नवंबर को हुई थी जसवंत सिंह की हत्या

7 नवंबर की शाम को डबरा में गोपालबाग सिटी निवासी जसवंत सिंह अपने घर के पास टहल रहा था, तभी बाइक पर सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। फायरिंग में जसवंत की मौके पर मौत हो गई थी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। जसवंत सिंह 15 दिन की पैरोल पर जेल से आया था। जसवंत ने अवैध संबंध के शक में इस वारदात को अंजाम दिया था। इसी मामले में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

24 घंटे में हुई शूटर्स की पहचान

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर शूटर्स की पहचान कर ली। जांच में पंजाब के शूटर नवजोत सिंह और अनमोलप्रीत सिंह की पहचान की गई। दोनों शूटर्स का कनेक्शन कनाडा और खालिस्तानी गैंगस्टर अर्श डल्ला से सामने आया। इसके बाद यह हत्याकांड और भी ज्यादा हाईप्रोफाइल बन गया।

पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस से इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने मामले तत्काल एक्शन लिया। पंजाब पुलिस ने शूटर नवजोत सिंह और अनमोलप्रीत सिंह को मोहाली और बरनाला से गिरफ्तार किया था। दोनों शूटरों पर फरीदकोट में एक कैशियर के मर्डर का भी आरोप है। अब ग्वालियर पुलिस को इन शूटरों की पुलिस रिमांड मिली है, जिससे पुलिस हत्या के पूरी साजिश का खुलासा करने की तैयारी में है।

पुलिस पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज

पुलिस अब इन शूटरों से पूछताछ करेगी ताकि यह जान सके कि उन्हें किसने संपर्क किया, कनाडा से उनकी लिंक किसने जोड़ी, पुलिस यह भी पता करेगी कि हत्या के लिए कितनी रकम थी, और कितना पैसा पहले और कितना बाद दिया गया। इन शूटरों को किसने और कहां ठहराया था। दोनों ने किस तरह वारदात को अंजाम दिया। ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, इस मामले में अभी और कड़ी जुड़ना बाकी है।

जसवंत की हत्या का मकसद और शूटरों का नेटवर्क

जसवंत की हत्या का मकसद 8 साल पहले हुई सुखविंदर की हत्या का बदला लेना था। इस साजिश में सतपाल ने अपनी ससुराल के कनेक्शन पर पंजाब से शूटर्स भेजे। डबरा के अजय कुमार ने शूटर्स को ठहराने के लिए होटल बुक कराया और उनकी मदद की। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया है, और अब हरजीते उर्फ जीता सरदार की तलाश जारी है, जिसने सुपारी की रकम इन शूटरों तक पहुंचाई थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ग्वालियर क्राइम न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • खालिस्तानी आतंकी
  • ग्वालियर पुलिस
  • खालिस्तानी
  • जसवंत गिल हत्याकांड
  • Jaswant Gill Murder Case
  • खालिस्तानी शूटर
  • Khalistani Shooter
  • ग्वालियर हत्याकांड
  • अर्श डल्ला गैंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं