युवती को जलाने के मामले को लेकर भड़के जीतू पटवारी, तालिबान से की तुलना
Raj Singh | Oct 13, 2024, 16:34 IST
the sootr
खंडवा जिले में युवती को जलाने के मामले में कांग्रेस मोहन सरकार पर हमलावर नजर आ रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एमपी सरकार की तुलना तालिबान से कर दी...
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 7 अक्टूबर को एक शख्स ने लड़की से छेड़छाड़ की, जिसके बाद आरोपी और उसके बेटे ने लड़की और उसके परिवार को धमकाया। 12 अक्टूबर को आरोपी के बेटे ने लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पहले इस घटना को आत्महत्या बताया गया, लेकिन बाद में पता चला कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि, हत्या की कोशिश थी। अब इस मामले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हमला बोला है, उन्होंने एमपी सरकार की तुलना तालिबान से की है।
इस पूरे मामले पर एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि खंडवा में 18 साल की लड़की के साथ जघन्य अपराध होता है और जब वो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है तो आरोपी का बेटा उसे पेट्रोल डालकर जला देता है। मध्य प्रदेश अब बेटियों के लिए तालिबान से भी बदतर जगह बन गया है, जहां वो सुरक्षित नहीं हैं। अपराधियों को बीजेपी सरकार का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण बेटियों के खिलाफ अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' का नारा देने वाली सरकार न तो बेटियों को पढ़ा पा रही है, न ही बचा पा रही है। आखिर बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों पर मुख्यमंत्री कब तक चुप रहेंगे?
ये भी खबर पढ़िए... पिकनिक स्पॉट पर नाबालिग से रेप की कोशिश और मारपीट, दुखी छात्रा ने घर आकर कर दिया ये कांड
दरअसल, घटना की शुरुआत 7 अक्टूबर को हुई, जब एक शख्स ने लड़की से छेड़छाड़ की। लड़की किसी तरह भागने में सफल रही और घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, अगले ही दिन उसे जमानत मिल गई। इसके बाद आरोपी और उसके बेटे ने पीड़िता और उसके परिवार को धमकाना शुरू कर दिया।
12 अक्टूबर को आरोपी के बेटे ने पीड़िता के घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले इस मामले को आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन पीड़िता ने खुद बयान देकर कहा कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई थी।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी के बेटे ने उसे धमकी दी थी कि तूने मेरे पिता को जेल भेज दिया, अब मैं तुझे जान से मार दूंगा। इसके बाद उसने लड़की पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। उस समय गांव में रावण दहन की तैयारियां चल रही थीं और आरोपी ने इसी मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।
जीतू पटवारी ने बोला हमला
मध्य प्रदेश में अब जंगलराज सिर चढ़ कर बोल रहा है। आए दिन अखबारों के पन्ने बेटियों के खून से रंगे हुए मिलते हैं।
खंडवा में 18 वर्ष की बेटी के साथ घिनौना अपराध होता है, और जब वह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराती है, तो आरोपी के बेटे द्वारा उसे पेट्रोल डालकर जला दिया जाता है।
बेटियों…
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) October 13, 2024
क्या है पूरा मामला?
12 अक्टूबर को आरोपी के बेटे ने पीड़िता के घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तुरंत इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले इस मामले को आत्महत्या बताया जा रहा था, लेकिन पीड़िता ने खुद बयान देकर कहा कि उसे जान से मारने की कोशिश की गई थी।
आरोपी के बेटे ने दी जान से मारने की धमकी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari