पेट इंसानों जैसा, भूख भैंसा जैसी, जीतू पटवारी ने अफसरों के बहाने सरकार को घेरा
Rohit Sahu | Jul 11, 2025, 15:43 IST
jitu pawari
अशोकनगर में लापता परिवार और शहडोल के ड्रायफ्रूट घोटाले को लेकर जीतू पटवारी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। साथ ही पटवारी ने एमपी सरकार को कई मुद्दों पर घेरा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोकनगर परिवार के गायब होने वाली घटना को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि 14 दिन हो गए, एक ही परिवार के दो भाई और उनका पूरा कुटुंब गांव से गायब है।
FIR दर्ज कराने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह खुद गांव जाकर परिजनों से मिले थे। अब सरकार को बताना चाहिए कि ये लोग कहां हैं? क्या उनका अपहरण हुआ या हत्या कर दी गई है? सरकार को इस पूरे मामले में स्थिति साफ करनी चाहिए।
हाल ही में अशोकनगर जिले में एक बड़ा राजनीतिक विवाद सामने आया। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने एक व्यक्ति गजराज लोधी से मुलाकात के बाद आरोप लगाया था कि भाजपा नेता ने पीड़ित को जबरदस्ती गंदगी खिलाई।
यह बयान मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। गजराज लोधी ने शपथ पत्र देकर यह दावा किया कि कांग्रेस नेता ने ही उसे यह झूठा आरोप लगाने के लिए उकसाया था। इस नए खुलासे के बाद अशोकनगर पुलिस ने जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
एमपी में
पटवारी ने फर्जी वोटर लिस्ट पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में प्रत्येक वोटर लिस्ट का सत्यापन जरूरी है। चुनावों में धांधली रोकने के लिए यह सबसे जरूरी कदम है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस जल्द ही संगठन सृजन की प्रक्रिया शुरू करेगी और योग्य व्यक्तियों का चयन कर ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर तक नई समितियां बनाई जाएंगी।
मूंग खरीदी के टेंडर को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने ब्लैकलिस्टेड कंपनी को टेंडर दिया है और तय कर दिया है कि 100 क्विंटल से ज्यादा की मूंग किसानों से नहीं खरीदी जाएगी। यह सीधा किसानों के साथ धोखा है। सरकार का यह रवैया किसानों की मेहनत का अपमान है।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के 75 की उम्र के बाद राजनीति से संन्यास लेने वाले बयान पर भी पटवारी ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी भी ऐसा ही कह चुके हैं और इसी आधार पर लालकृष्ण आडवाणी को किनारे कर दिया गया।
अब भागवत जी ने यह बयान देकर किसकी ओर इशारा किया है, यह समझना जरूरी है। बीजेपी नेताओं को चाहिए कि वे युवाओं को जगह दें और कुर्सी से हटें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
MP News | मोहन यादव | Jitu Patwari | MP Congress
FIR दर्ज कराने के बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह खुद गांव जाकर परिजनों से मिले थे। अब सरकार को बताना चाहिए कि ये लोग कहां हैं? क्या उनका अपहरण हुआ या हत्या कर दी गई है? सरकार को इस पूरे मामले में स्थिति साफ करनी चाहिए।
क्या है गजराज लोधी का पूरा मामला?
यह बयान मीडिया में तेजी से वायरल हुआ। गजराज लोधी ने शपथ पत्र देकर यह दावा किया कि कांग्रेस नेता ने ही उसे यह झूठा आरोप लगाने के लिए उकसाया था। इस नए खुलासे के बाद अशोकनगर पुलिस ने जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
मुख्यमंत्री जी,
अब आप ही बताएं,
गजराज गुमशुदा क्यों है?
📍Bhopal@PMOIndia#Press_Conference@CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/YgCzvrRkur
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 11, 2025
पेट इंसानों जैसा भूख भैंस जैसी: पटवारी
शहडोल में जल जीवन मिशन से जुड़े ड्रायफ्रूट घोटाले पर भी जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में कोई भी ऐसा विभाग नहीं है जहाँ 50% से कम कमीशन चलता हो। पहले एक लीटर पेंट से 233 लोगों की पुताई दिखाई गई, अब अफसरों ने एक घंटे में 14 किलो ड्राईफ्रूट और 6 लीटर दूध में 5 किलो शक्कर डालकर चाय पी गए। ऊपर से नीचे तक लूट की यह श्रृंखला हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। पेट तो इंसानों जैसा था, लेकिन खा गए भैंसों जैसा और पचा भी गए।
शहडोल : स्कूल ऑयल पेंट घोटाले के बाद जल गंगा संवर्धन अभियान में अफसर एक घंटे में 14 किलो ड्राईफ्रूट खा गए! 06 लीटर दूध में 05 किलो शक्कर डालकर चाय भी पी गए!
ऊपर की लूट नीचे तक जा रही है!
रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रही है! @PMOIndia | @CMMadhyaPradesh pic.twitter.com/1NPib2HM1r
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 11, 2025
एमपी में फर्जी वोटर लिस्ट को लेकर क्या कहा?
मूंग खरीदी पर घेराव
ऐसे समझिए पूरी खबर
|
मोहन भागवत के बयान पर निशाना
अब भागवत जी ने यह बयान देकर किसकी ओर इशारा किया है, यह समझना जरूरी है। बीजेपी नेताओं को चाहिए कि वे युवाओं को जगह दें और कुर्सी से हटें।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP News | मोहन यादव | Jitu Patwari | MP Congress
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari