FIR से नाम नहीं हटाया तो सड़क पर दिखेगी कांग्रेस : जीतू पटवारी
Sandeep Kumar | Nov 30, 2024, 23:11 IST
JEEUT PATWARI
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने SP से मिलकर कांग्रेस पदाधिकारी के खिलाफ दर्ज FIR को अन्यायपूर्ण बताया है। पटवारी ने पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए 24 घंटे में निर्दोषों के नाम FIR से हटाने की मांग की है।
उज्जैन के महिदपुर में बीजेपी के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ हुई मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में कांग्रेस के पदाधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष JEEUT PATWARI उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी से मिलकर इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया और पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए 24 घंटे में निर्दोषों के नाम FIR से हटाने की मांग की है। उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अगर 24 घंटे में यह नाम नहीं हटाए जाते हैं तो फिर प्रदेश की कांग्रेस उज्जैन की सड़कों पर दिखाई देगी।
इस पूरे मामले की विवेचना अभी जारी है। यह हमें भी पता चला है कि जिन 30 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ है, उनमें से कुछ लोगों के विरुद्ध हमारे पास साक्ष्य नहीं हैं। हम पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कर रहे हैं। जो भी निर्दोष हैं, उनके नाम कानूनी प्रक्रिया के तहत फिर से हटा दिए जाएंगे। ASP नितेश भार्गव ने इसके साथ यह भी बताया कि अभी इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
दरअसल, बीजेपी के तीन बार के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान की आज महिदपुर में जमकर पिटाई हो गई थी। इस दौरान बीजेपी नेता प्रताप आर्य भी प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान 30 लोगों पर FIR दर्ज की गई थी।
पटवारी ने सीएम मोहन को लिया आड़े हाथ
जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम डॉ. मोहन यादव आप अच्छी सरकार चलाओ। आप हमारे सीएम हो, आपका रवैया गलत है। अगर कांग्रेसियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं तो यह विपक्ष में बैठी कांग्रेस बिल्कुल सहन नहीं करेगी। हम लड़ने वाले हैं, दबने वाले नहीं।
मामले की जांच जारी : ASP
क्या है पूरा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari