जीतू पटवारी के भाई नाना फिर पुलिस थाने तलब, युवती के बयान से उलझे

Sanjay Gupta | Jul 11, 2026, 13:07 IST
Share
jitu patwari brother nana patwari drug case
jitu patwari brother nana patwari drug case

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को 24 घंटे के अंदर ही फिर से पुलिस ने थाने बुलाया है। उन्हें शनिवार दोपहर 3 बजे पूछताछ के लिए पेश होना होगा। अब मामले में युवतियों को ड्रग्स की आदत लगवाने और शोषण के आरोपों की जांच की जा रही है।

नाना पटवारी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। इस बार उन पर लगे आरोप पहले से ज्यादा गंभीर हैं। इससे पहले गुरुवार 9 जुलाई को पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले गई थी। पुलिस ने करीब 12 घंटे से ज्यादा समय तक उनसे पूछताछ की थी।

मामला तब सामने आया, जब 10.80 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़े गए ड्रग पैडलर इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और रानी भाई (संजय कौशल) से नाना के संपर्क की बात सामने आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। लेकिन बाद में हुई जांच में कुछ और बातें सामने आईं, जिससे नाना की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

युवती ने पुलिस को दिया बयान

एक युवती शुक्रवार को पुलिस के सामने पहुंची और अपना बयान दर्ज कराया। युवती ने आरोप लगाया कि राऊ के अमितेष नगर और न्यूयॉर्क सिटी में ड्रग्स से जुड़े अड्डे हैं। उसने पुलिस को बताया कि यहां नाना कई युवतियों का शोषण कर चुका है।

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के सामने युवती ने कहा कि उसकी मुलाकात नाना से एक दूसरी युवती के जरिए हुई थी। युवती के मुताबिक, इन फ्लैटों में नाना अक्सर पार्टियां करता था। पुलिस ने इन जगहों पर जाकर जांच भी की है। युवती के बयान के बाद नाना की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस ने नाना के साथ मानव गंगवानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

नाना के ड्राइवर की भी भूमिका संदिग्ध

वहीं युवती ने पुलिस को कृष्णा मोरे, बंटी असरानी, आकांक्षा और राजू खान को लेकर भी जानकारी दी है। वहीं नाना के ड्राइवर रहे भुरू बैंड की भूमिका संदिग्ध है।

नाना के ड्रग्स छोड़ने का दावा निकल रहा झूठ

नाना पटवारी ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि वह तीन साल पहले ड्रग लेते थे, लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह शराब को भी हाथ नहीं लगाते हैं।

इसके बाद पुलिस ने रिमांड पर लिए गए गोलू उर्फ इरफान से दोबारा पूछताछ की। पूछताछ में इरफान ने पुलिस को बताया कि नाना का ड्रग लेने का दावा सही नहीं है और वह अभी भी ड्रग लेते हैं।

जांच में पुलिस को पता चला कि बुधवार को नाना ने भुरू उर्फ राजू खान से ड्रग की मांग की थी। उस समय भुरू गुजरात में था, इसलिए उसने इरफान से संपर्क किया। इरफान ने मुंबई बाजार के एक सप्लायर से ड्रग की व्यवस्था कराई। इसके बाद अयान मंसूरी के जरिए ऑनलाइन 10 हजार रुपए भी भेजे गए। जांच के मुताबिक, इसके बाद ब्राउन शुगर की सप्लाई हुई, जिसकी डिलीवरी लसूडिया थाना क्षेत्र में पंचवटी के पास की गई।

पुलिस को नाना ने झटकते हुए बोला था छोड़ ना

नाना को पुलिस के साथ की गई बदतमीजी भी भारी पड़ रही है। पुलिस जब नाना को गुरुवार रात राजेंद्र नगर थाने लेकर पहुंची, तब आरक्षक उनके हाथ पकड़कर कार से उतरा। इस पर नाना ने पुलिस को गुस्से से हाथ झटकते हुए कहा था कि छोड़ ना, छोड़।

वहीं पुलिस (Indore Police) हिरासत से छूटने के बाद समर्थकों के साथ उनका वीडियो जारी हुआ, जिसमें कहा गया, नाना भैया इज बैक, टाइगर इज बैक।

मंत्री विजयवर्गीय बोले- बड़ी-बड़ी बाते करते हैं जीतू

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को इतनी ऊंची और घमंड़ से बात नहीं करना चाहिए। बड़ी-बड़ी बात करते हैं। उन्होंने कहा कि अब शराब नहीं पीते, पहले ड्रग भी लेते थे। यह उनका निजी मामला है।

वहीं जीतू पटवारी के बीजेपी सरकार पर डराने और साइकिल रैली रोकने की कोशिश के आरोपों पर विजयवर्गीय ने कहा कि राहुल गांधी ने भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी, उससे क्या फर्क पड़ा? जब उनके नेता की यात्रा से कोई असर नहीं हुआ तो साइकिल यात्रा से क्या फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी तो वैसे भी रोज साइकिल चलाते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग, अभी फंसाया गया

ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई नाना से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

कौन हैं पैडलर गोलू चंदेरी और रॉनी भाई जो नाना पटवारी को ड्रग देने जा रहे थे

जीतू पटवारी के भाई भरत ने पुलिस को दिया आवेदन मेरा भाई नाना नहीं मिल रहा है

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • Indore Police
  • जीतू पटवारी
  • नाना पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग