जीतू पटवारी ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, क्यों कहा, एमपी-महाराष्ट्र के सीएम से करें बात

Jitendra Shrivastava | Aug 16, 2024, 19:09 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि वे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बुलाकर बात करें। साथ ही जीतू पटवारी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही...

BHOPAL. मीडिया में आ रही है कथित खबरों के अनुसार एमपी के बच्चों की महाराष्ट्र में बिक्री हो रही है। इसको लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जीतू ने पीएम मोदी से पत्र लिखकर मांग की है कि वे मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बुलाकर बात करें। क्योंकि महाराष्ट्र में मध्यप्रदेश के गरीब आदिवासी अपने बच्चों को बेच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए जीतू पटवारी ने महाराष्ट्र में मध्यप्रदेश के गरीब बच्चों की खरीद-फरोख्त का मुद्दा उठाया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

आदिवासी बच्चों को बेचकर भर रहे पेट

जीतू पटवारी ने अपने पत्र में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के कंचनवाड़ी इलाके में बच्चों की बिक्री का हवाला दिया है। इन बच्चों का दाम मात्र 25,000 रुपए है। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से महाराष्ट्र मजदूरी करने आए आदिवासियों के ये सभी बच्चे हैं। मुंडी इलाका जो खंडवा में स्थित है, वहां के 11 गांवों के आदिवासी परिवार मजदूरी कर रुपए कमाने के लिए महाराष्ट्र और गुजरात जा रहे हैं, लेकिन वहां भी आर्थिक तंगी के कारण वे अपने बच्चों को बेचकर पेट भरने को मजबूर हैं।

आपको बच्चा चाहिए हमारे पास है

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम को पत्र में लिखा कि मध्यप्रदेश के आदिवासी मजदूर महाराष्ट्र में अपने बच्चों को बेच रहे हैं। यहां काम की कमी से कई मजदूर परिवार भीख मांगकर गुजारा कर रहे हैं। मजबूरी के चलते आदिवासी परिवारों ने बच्चों को बेचने के लिए इसको एक परंपरा का नाम दिया है। वे इस सौदे के दौरान बच्चों को खरीदने-बेचने जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते हैं, बल्कि ये कहते हैं कि अगर किसी को बच्चा चाहिए तो हमारे पास है।

दलित-आदिवासियों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

जीतू पटवारी ने लिखा कि इस घटना ने फिर साबित कर दिया कि मध्यप्रदेश का दलित-आदिवासी समुदाय आज भी गरीब, पीड़ित और शोषित है। इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस खुलासे से गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन की व्यवस्था भी शक के घेरे में आ गई है। जीतू ने लिखा कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो सच्चाई सामने आई है वह मध्यप्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र सरकार की नीति, नियमों और मंशा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मध्य प्रदेश सरकार करोड़ों रुपए के कर्ज लेकर अपनी विलासिता पर खर्च कर रही है।

दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

पटवारी ने पीएम को पत्र में लिखा कि चिंताजनक बात यह है कि जब आप लाल किले से बीजेपी सरकार की कथित उपलब्धियों का बखान कर रहे थे, उसी समय गरीबी में डूबे ये आदिवासी परिवार आपकी सरकार की उपेक्षा का जवाब मांग रहे थे। उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार को जल्द ही मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों को तलब करना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • महाराष्ट्र सीएम
  • जीतू पटवारी
  • आदिवासी बेच रहे बच्चे
  • मध्यप्रदेश सीएम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा