जीतू पटवारी ने इशारों में सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद, तोमर के बेटे का वीडियो वायरल कराने का जड़ा आरोप?

Chandresh Sharma | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
जीतू पटवारी ने इशारों में सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद, तोमर के बेटे का वीडियो वायरल कराने का जड़ा आरोप?
जीतू पटवारी ने इशारों में सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद, तोमर के बेटे का वीडियो वायरल कराने का जड़ा आरोप?

जीतू पटवारी का कहना था कि आपने नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का जो वीडियो वायरल कराया, जिसमें 10 हजार करोड़ रुपए तक की रिश्वत की बात हो रही थी। यह आपने बेहद नेक काम किया है।

BHOPAL. पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बीजेपी की अंदरूनी राजनीति पर कटाक्ष करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद भी दिया है और साधुवाद भी। जीतू पटवारी का कहना था कि आपने नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का जो वीडियो वायरल कराया, जिसमें 10 हजार करोड़ रुपए तक की रिश्वत की बात हो रही थी। यह आपने बेहद नेक काम किया है। हम इसके लिए आपको धन्यवाद देते हैं, साधुवाद देते हैं।

दरअसल पटवारी ने इशारों में सीएम शिवराज सिंह चौहान पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने सीएम पद के दावेदार नरेंद्र सिंह तोमर का पत्ता काटने के लिए ऐन वक्त पर उनके बेटे का वीडियो वायरल करा दिया।

आरोप के पीछे दिया यह तर्क

जीतू पटवारी बोले कि बीजेपी इस मर्तबा के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व के चेहरे पर चुनाव मैदान में उतरी, उसने 20 साल तक मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति पर भी विश्वास नहीं किया। ऐसे में मुख्यमंत्री पद के लिए दूसरे नंबर के दावेदार नरेंद्र सिंह तोमर थे। ऐसे में उनके बेटे का वीडियो ऐन चुनाव के वक्त कौन वायरल करा सकता है। आखिर वीडियो वायरल कराने के लिए यही टाइमिंग क्यों चुनी गई। इससे सबसे ज्यादा फायदा किसे होना था। यह कोरी काल्पनिक बात नहीं है, बल्कि मैं यथार्थ कह रहा हूं।

यह है मामला

दरअसल विधानसभा चुनाव के मतदान से कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के दो वीडियो वायरल हुए थे। पहले वीडियो में वे खनन के लिए लीज दिलाने के एवज में कई सौ करोड़ रुपए की डील की बातचीत सुनाई दे रही थी। यह वीडियो कई साल पुराना बताया जा रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में भी कई हजार करोड़ रुपयों की डील की चर्चा चल रही थी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Whose hand is behind the viral video?
  • Patwari thanks CM
  • Tomar's son's video
  • वायरल वीडियो के पीछे किसका हाथ?
  • पटवारी ने सीएम को कहा थैंक्यू
  • तोमर के बेटे का वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा