CM मोहन यादव की यात्रा पर जीतू पटवारी बोले- अब विदेश दौरे पर कर्जदार
Sandeep Kumar | Updated:
Jitu Patwari CM MOHAN
सीएम मोहन यादव की विदेश यात्रा को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने निशाना साधा है। पटवारी ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में सरकारी धन डुबा चुकी सरकार अब विदेश दौरे में कर्जदार प्रदेश का सरकारी धन लुटाएगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी (PCC Chief Jitu Patwari ) ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम की यात्रा को खुला नाटक करार दिया है। पटवारी ने तंज कसते हुए कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) की तरह अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक बनना चाहते हैं।
उपचुनाव में हुई धांधली, कांग्रेस ने की 37 बूथों पर रिपोलिंग की मांग
वहीं जीतू के बयान पर बीजेपी ने पलटवार करते कांग्रेस को विकास विरोधी बताया। बीजेपी ने कहा कि वह पर्यटन नहीं बल्कि राज्य की बेहतरी के लिए निवेश आकर्षित कर रही है। एमपी के बीजेपी सचिव रजनीश अग्रवाल ने कहा कि मोहन यादव सरकार के कार्यकाल में मध्य प्रदेश ने मानव सूचकांक और विकास के मानकों पर बढ़त हासिल की है। मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ महीनों में रोड शो के साथ-साथ क्षेत्रीय औद्योगिक सम्मेलन भी आयोजित किए हैं। आने वाले महीनों में नर्मदापुरम और शहडोल संभाग में ऐसे दो क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी ने एक बयान में कहा, मध्य प्रदेश में निवेश के नाम पर खुला नाटक चल रहा है। सरकारी प्रचार के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। जब मुख्यमंत्री और अधिकारी विभिन्न राज्यों में घूम-घूम कर ऊब गए तो अब वे विदेश में सरकारी पर्यटन की संभावनाएं तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए म्यूनिख, लंदन, और बर्लिन में रोड शो की तैयारी के लिए अधिकारियों की एक टीम मुख्यमंत्री के साथ जा रही है।
CM मोहन यादव देश की इकोनॉमी पर बोले- इंग्लैंड को पीछे छोड़ेगा भारत
जीतू ने कहा है कि रीजनल इंडस्ट्रियल कांन्कलेव (Regional Industrial Conclave ) में सरकारी धन डुबा चुकी सरकार अब विदेश दौरे में कर्जदार प्रदेश का सरकारी धन लुटाएगी। जीतू पटवारी ने कहा है कि कागजी-विकास के भरोसे कब तक तालियां बजाएगा सरकार का मासूम-मुखिया। वहीं जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है।
मध्यप्रदेश का भला कांग्रेसियों को पचता नहीं है। प्रदेश में निवेश रोजगार के अवसर आए इसके लिए रीजनल कॉन्कलेव चलाया जा रहा है, जिससे कांग्रेसियों को तकलीफ हो रही है।
ये कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा है कि कैसे मध्यप्रदेश को बदनाम किया जाए!
अब एमपी में @OfficeOfKNath का कुशासन नहीं… https://t.co/BcNfbaGgJJ
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) November 16, 2024
जीतू के बयान पर बीजेपी का पलटवार
क्या बोले पटवारी?
CM मोहन यादव देश की इकोनॉमी पर बोले- इंग्लैंड को पीछे छोड़ेगा भारत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
By Sandeep Kumar
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
By Umeshwari Baghel
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
By Sandeep Kumar
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
By Raghvendra Singh Rathore
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?
By Sanjay Gupta