जीवाजी यूनिवर्सिटी में रैगिंग के नाम पर फार्मेसी छात्रों ने सीनियर को पीटा

Sandeep Kumar | Feb 05, 2026, 18:06 IST
Share
jivaji-university
jivaji-university

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में फार्मेसी छात्रों ने लॉ छात्र को पीटा। छात्र ने रैगिंग और शराब पार्टी की शिकायत की। विश्वविद्यालय और पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।

News in Short

  • फार्मेसी के छात्रों ने लॉ छात्र सुधांशु अस्थाना को पीटा।
  • छात्र ने रैगिंग और शराब पार्टी की शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
  • घटना 2 फरवरी को जीवाजी विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉस्टल में हुई।
  • पीड़ित छात्र ने कोर्ट में इस्तेगासा दायर किया।
  • विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस ने अब तक कोई एक्शन नहीं लिया।

News in Detail

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉस्टल में घटना हुई। फार्मेसी के छात्रों ने एक लॉ छात्र को पीटा। शराब पार्टी के बाद फार्मेसी छात्रों ने सीनियर से मारपीट की। छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित छात्र ने यूजीसी, विश्वविद्यालय और पुलिस से शिकायत की। विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। छात्र ने कोर्ट में इस्तेगासा दायर किया है। छात्र ने हॉस्टल में रैगिंग की भी शिकायत की है।

ये भी पढ़ें...BRTS इंदौर पर एलिवेटेड कॉरिडोर पर अभी रोक नहीं, याचिका ट्रैफिक मामलों के साथ हुई लिंक

घटना 2 फरवरी को हुई। बीकॉम एलएलबी 10वें सेमेस्टर का छात्र सुधांशु अस्थाना हॉस्टल के बाहर टहल रहा था। इस दौरान फार्मेसी के छात्र हिमांशु शुक्ला, अनंत प्रताप सिंह, आनंद चतुर्वेदी, सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट, सौरभ तिवारी पार्टी कर रहे थे। सुधांशु अस्थाना ने बताया कि छात्र शोर मचा रहे थे। नशे में छात्रों ने गाली दी। गाली देने से मना किया तो मारपीट शुरू हो गई। मारपीट से शोल्डर डैमेज हुआ है और मोच आई है।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश के ग्वालियर एयर फोर्स स्कूल में भर्ती, 14 फरवरी 2026 तक करें आवेदन

पहले भी हो चुरी हैं ऐसी घटनाएं

पीड़ित छात्र ने कहा कि हॉस्टल में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। सख्त कार्रवाई न होने से मामले नहीं रुक रहे। रैगिंग की शिकायत पर आठ सीनियर छात्रों को परीक्षा से वंचित किया गया था। इसके बावजूद घटनाएं जारी हैं।

ये भी पढ़ें...ब्राह्मण बेटियों के खिलाफ की गंदी बात, यूट्यूबर मनीष पटेल पर FIR

रैगिंग या आपसी विवाद की जांच की जाएगी

जीवाजी यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विमलेन्द्र सिंह राठौर ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि रैगिंग या आपसी विवाद की जांच की जाएगी। हॉस्टल कैंपस के बाहर छात्रों में विवाद हुआ है। फार्मेसी छात्रों ने लॉ छात्र को पीटा है। कुलगुरु से शिकायत हुई है। फार्मेसी संस्थान से मारपीट में शामिल छात्रों की जानकारी मांगी गई है। जांच कमेटी बनाई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...क्या ​चुनाव ड्यूटी से बिजली कर्मचारियों को मिलेगी राहत? आईएएस आरती डोगरा ने लिखा पत्र

जूनियर छात्र करते थे परेशान

पीड़ित छात्र ने बताया कि मारपीट करने वाले छात्र हिमांशु शुक्ला, अनंत प्रताप सिंह, आनंद चतुर्वेदी हॉस्टल में रहते हैं। सौरभ गुर्जर, निखिल कुशवाह, गौरव जाट और सौरभ तिवारी कैंपस के बाहर रहते हैं। इन छात्रों का हॉस्टल में अकसर आना-जाना रहता है। सुधांशु अस्थाना ने कहा कि ये सभी छात्र मेरे जूनियर हैं। वे रैगिंग कर परेशान करते हैं। वे कई दिनों तक हॉस्टल में रहते हैं और शराब पार्टी करते हैं। शराब पार्टी के खिलाफ पहले भी शिकायतें हुई हैं। यूनिवर्सिटी ने कोई एक्शन नहीं लिया।

पीड़ित छात्र ने बताया कि वह 2021 से हॉस्टल में रह रहा है। फार्मेसी के कुछ छात्रों के आने से माहौल खराब हो गया है। वे जूनियर होने के बावजूद अभद्रता करते हैं। गेट के बाहर खड़े होकर शोर मचाते हैं। पास से गुजरते समय कमेंट करते हैं।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • ग्वालियर
  • जीवाजी यूनिवर्सिटी
  • रैगिंग
  • जनसंपर्क अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान