ग्वालियर एयर फोर्स स्कूल में भर्ती, 14 फरवरी 2026 तक करें आवेदन

एयर फोर्स स्कूल ग्वालियर ने शिक्षकों और क्लर्क के लिए वैकेंसी निकाली है। रक्षा क्षेत्र के स्कूल में नौकरी पाने का बड़ा मौका है। आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2026 है।

author-image
Manya Jain
New Update
mp gwalior air force school vacancy sarkari naukri

ग्वालियर के नंबर 1 एयर फोर्स स्कूल में भर्ती निकली है। यहां कई तरह के पदों के लिए आवेदन माँगे गए हैं। यह ग्वालियर का एक बहुत ही नामी और प्रतिष्ठित स्कूल है। रक्षा क्षेत्र के स्कूल में सरकारी नौकरी पाने का यह अच्छा मौका है। यहाँ PGT, TGT और क्लर्क के पद खाली हैं। लैब अटेंडेंट और स्पेशल एजुकेटर (MP Jobs 2026) की भी भर्ती होगी। कुल 14 पदों को इस प्रक्रिया से भरा जाना है। आवेदन करने की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। 

जरूरी डेट्स

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 31 जनवरी 2026

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 जनवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026

  • लिखित परीक्षा की तिथि: 03 मार्च 2026

  • टीचिंग एप्टीट्यूड टेस्ट (TAT): 10 मार्च 2026

पदों की जानकारी और सैलरी

पद का नाम (Post Name)पदों की संख्यावेतन (Salary)
PGT (विभिन्न विषय)0435 हजार रुपए  – 45 हजार  500
TGT0333 हजार रुपए – 43 हजार रुपए
विशेष शिक्षक (Special Educator)0133 हजार रुपए (Fixed)
PRT0128 हजार 500 रुपए  – 37 हजार रुपए
क्लर्क (Clerk)0114 हजार 500 रुपए  – 19 हजार रुपए
लैब अटेंडेंट (Lab Attendant)0114 हजार रुपए – 18 हजार रुपए
हेल्पर (Helper)0214 हजार 500 रुपए  – 19 हजार रुपए
अकाउंटेंट असिस्टेंट0118 हजार 500 रुपए  – 24 हजार रुपए

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  1. PGT: संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री और B.Ed अनिवार्य है।

  2. TGT: स्नातक/मास्टर डिग्री (50%) के साथ B.Ed.

  3. PRT: 12वीं के साथ D.El.Ed/B.El.Ed या स्नातक के साथ B.Ed.

  4. क्लर्क: किसी भी विषय में स्नातक, अंग्रेजी टाइपिंग (40 WPM) और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान।

  5. हेल्पर: 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा (Age Limit)

  • क्लर्क और अकाउंटेंट: 25 से 50 साल।

  • अन्य पद: 21 से 50 साल। (आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी)।

विशेष आकर्षण: इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार (govt jobs 2026) से कोई आवेदन शुल्क (mp sarkari naukri) नहीं लिया जाएगा। यह सभी के लिए निशुल्क आवेदन का अवसर है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न 

  • स्टेप 1 - लिखित परीक्षा: यह पेपर कुल 70 नंबर का होगा। इसमें छोटे और बड़े दोनों तरह के सवाल आएँगे। पास होने के लिए कम से कम 42 नंबर चाहिए।

  • स्टेप 2 - स्किल टेस्ट: टीचर बनने वालों के लिए टीचिंग टेस्ट होगा। अन्य पदों के लिए टाइपिंग या स्किल टेस्ट लिया जाएगा। यह चरण कुल 130 नंबर का रखा गया है।

  • स्टेप 3 - इंटरव्यू: अंत में आपका व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाएगा। इसी के आधार पर आखिरी सिलेक्शन लिस्ट तैयार होगी। यह आपके चयन का सबसे मुख्य पड़ाव है।

आवेदन कैसे करें?  

उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र ऑफलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

  • फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले ऑफिशियल नोटिस से आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

  • डाक्यूमेंट्स तैयार करें: अपनी मार्कशीट, आईडी प्रूफ और अनुभव सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी साथ जोड़ें।

  • फॉर्म जमा करें: भरा हुआ फॉर्म खुद जाकर दें या डाक से भेजें।

  • सही पता लिखें: फॉर्म को प्राचार्य, नंबर 1 एयर फोर्स स्कूल, महाराजपुर, ग्वालियर भेजें।

Form & Notification PDF

Official Website

ये भी पढ़ें...

परीक्षा पे चर्चा 2026: PM मोदी छात्रों को देंगे जीत का मंत्र, ऐसे देंखें लाइव

बोर्ड की तर्ज पर होंगी MP में 5वीं-8वीं की परीक्षाएं, जानें क्या है नया पैटर्न

UPSC Exam के नियम बदले, अब बार-बार परीक्षा नहीं दे सकेंगे चयनित उम्मीदवार

UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 933 पदों के लिए आवेदन शुरू

mp sarkari naukri सरकारी नौकरी sarkari naukri govt jobs 2026 jobs 2026 MP Jobs 2026
Advertisment