मुख्यमंत्री निवास में CM शिवराज सिंह ने की पत्रकारों से चर्चा, बोले- प्रियंका को कुछ नहीं आता जाता
Pratibha Rana | Oct 13, 2023, 24:00 IST
मुख्यमंत्री निवास में CM शिवराज सिंह ने की पत्रकारों से चर्चा, बोले- प्रियंका को कुछ नहीं आता जाता
मध्य प्रदेश के मंडला में कांग्रेस ने 12 अक्टूबर को 'जन आक्रोश रैली' की। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंचीं थी।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के मंडला में कांग्रेस ने 12 अक्टूबर को 'जन आक्रोश रैली' की। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंचीं थी। यहां प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की तरफ से बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर यहां कांग्रेस की सरकार बनती है तो फिर बच्चों के लिए 'पढ़ो-पढ़ाओ योजना' शुरू की जाएगी। हर बच्चे को सालाना 500 से 1,500 रुपए दिए जाएंगे। इसपर प्रियंका ने करेक्शन करते हुए कहा कि हर साल नहीं हर महीने दिए जाएंगे। इस दौरान प्रियंका काफी कंफ्यूज नजर आईं। इस बात को लेकर आज (13 अक्टूबर) को सीएम शिवराज सिंह ने प्रियंका पर निशाना साधा है।
शिवराज का प्रियंका पर हमला
मुख्यमंत्री निवास समत्व कार्यालय में मीडिया के साथियों से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान बोले गांधी परिवार ने पहले सबको ठगा था, लेकिन कमलनाथ गांधी परिवार को ही ठग रहे है। 13 अक्टूबर को मंडला में जिस तरह से कमलनाथ ने उनसे घोषणाएं करवाई, मैंने वो वीडियो देखा। प्रियंका ने कई घोषणा की। इस दौरान कमलनाथ ने उन्हें बोला- एक और घोषणा करो। उन्होंने पता नहीं बोलने से पहले पढ़ा कि नहीं। प्रियंका बोलती है कि अभी-अभी एक और घोषणा मुझे बताई है। बच्चों को पहली से 12वीं तक शिक्षा नि:शुल्क दी जाएगी। फिर भाषण शुरू हुआ, कमलनाथ फिर प्रियंका को रोकते है तो प्रियंका उनसे मंच से कहती है कि आप ही आकर बोल दीजिए। प्रियंका फिर पढ़ती है, बच्चों को कक्षा एक से आठ तक 500 रुपए हर महीने मिलेंगे। जबकि 9-10th के छात्रों को 1000 प्रतिमाह मिलेंगे और 11वीं और 12वीं के छात्रों को 1500 हर साल देंगे। फिर कमलनाथ आ जाते है कि हर साल नहीं हर महीने। इस दौरान प्रियंका कहती है इसमें तो हर साल लिखा है। इसी बात पर अब शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधा है
वोट के लिए से झूठ बुलवाना गलत- CM
शिवराज ने कहा कांग्रेस पहले कुछ लिखती है, जब पढ़ने का कहते है,तो कुछ और पढ़ती है, कितने गंभीर है वो कि अगर इससे काम नहीं चलेगा तो हम महीने पर आ जाओ। ना लेना है ना देना है, हर महीने बोल दो। वोट के लिए इस तरह से झूठ बुलाना गलत है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी से बुलवा लिया कि कर्जा माफ। ये कांग्रेस का तरीका का कंफ्यूज करो और वोट लो।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari