जबलपुर में स्टाइपेंड ना मिलने से भड़के जूनियर डॉक्टर, प्रशासन को दिया सेवाएं ठप करने का अल्टीमेटम

Harish Divekar | Jan 07, 2024, 24:00 IST
Share
जबलपुर में स्टाइपेंड ना मिलने से भड़के जूनियर डॉक्टर, प्रशासन को दिया सेवाएं ठप करने का अल्टीमेटम
जबलपुर में स्टाइपेंड ना मिलने से भड़के जूनियर डॉक्टर, प्रशासन को दिया सेवाएं ठप करने का अल्टीमेटम

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने शुरुआती दौर में कॉलेज की डीन और संभाग आयुक्त को पत्र भेज कर अपनी समस्याएं बताई हैं।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. पिछले लंबे समय से स्टाइपेंड मिलने में हो रही लेट लतीफी ने जूनियर डॉक्टर्स को आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है। जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने शुरुआती दौर में कॉलेज की डीन और संभाग आयुक्त को पत्र भेज कर अपनी समस्याएं बताई हैं। जूनियर डॉक्टरों ने ऐलान किया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर उन्हें स्टाइपेंड नहीं मिला तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। जबलपुर के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रबाबू रजक ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में अगर जूनियर डॉक्टर्स को स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया गया तो 9 और 10 जनवरी को वे ओपीडी बंद रखेंगे और 11 जनवरी से सभी सेवाएं बंद करने जैसे कदम उठाए जाएंगे।

जिम्मेदार रो रहे हैं बजट का रोना

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 350 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर हैं, जिन्हें पिछले 1 साल से अनियमित तौर पर स्टाइपेंड का भुगतान किया जा रहा है। जबलपुर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रबाबू रजक का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी लगातार बजट का रोना रो रहे हैं। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई है कि जूनियर डॉक्टरों को मिलने वाली राशि में ही बजट का अभाव है, जबकि बाकी सुविधाओं और सेवाओं में किसी प्रकार की कोई अड़चन नहीं आ रही है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Jabalpur Doctors strike
  • junior doctors angry not getting stipend
  • ultimatum stop doctors services
  • जबलपुर में हड़ताल पर डॉक्टर
  • स्टाइपेंड ना मिलने से भड़के जूनियर डॉक्टर
  • डॉक्टर्स का सेवाएं ठप का अल्टीमेटम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा