गुरूदर्शन के लिए शुक्रवार और शनिवार है बेहद खास

Sandeep Kumar | Dec 05, 2024, 17:47 IST
Share
jupiter perigee
jupiter perigee

6 और 7 दिसंबर को जुपिटर पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा और अत्यधिक चमकेगा। खगोलशास्त्र प्रेमियों के लिए यह शानदार गुरूदर्शन का मौका है। इस खगोलीय घटना के दौरान, आप जुपिटर को शाम के समय चमकते हुए पूर्व दिशा में देख सकते हैं।

इस सप्ताह, 6 और 7 दिसंबर को आकाश में एक खगोलीय घटना होने जा रही है जो ग्रहों के उत्साही और खगोलशास्त्र प्रेमियों के लिए बेहद खास है। इस बारे में जानकारी देते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया इस घटना में सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर या बृहस्पति पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा, जिससे यह ग्रह अधिक चमकीला और बड़ा दिखाई देगा।

पृथ्वी के सबसे नजदीक

सारिका घारू के मुताबिक 6 दिसंबर को Jupiter इस साल के लिए Earth के सबसे नजदीक होगा। इसे 'Jupiter at perigee' कहा जाता है, जब जुपिटर की पृथ्वी से दूरी लगभग 61 करोड़ 17 लाख 61 हजार किलोमीटर होगी। इस समय जुपिटर अपनी अधिकतम चमक के साथ दिखाई देगा, और आकाश में अपेक्षाकृत बड़ा और चमकीला दिखाई पड़ेगा।

पृथ्वी, सूर्य और जुपिटर की सीधी रेखा

7 दिसंबर को 'जुपिटर एट अपोजीशन' की खगोलीय घटना घटेगी, जिसमें सूर्य, पृथ्वी और जुपिटर एक सीधी रेखा में होंगे। इस स्थिति में जुपिटर पृथ्वी से सीधे सामने होगा, जिससे यह और भी चमकीला दिखाई देगा। इस घटना में जुपिटर माइनस 2.8 के मैग्नीट्यूड से चमक रहा होगा।

खगोलशास्त्र प्रेमियों के लिए खास अवसर

इस खगोलीय घटना के दौरान, आप जुपिटर को शाम के समय चमकते हुए पूर्व दिशा में देख सकते हैं। अगर आप टेलिस्कोप का उपयोग करते हैं, तो आप जुपिटर की डिस्क की पट्टिकाएं और इसके मून को भी देख सकते हैं। जुपिटर वृषभ तारामंडल में स्थित होगा, और यह रात भर आकाश में रहेगा। मध्यरात्रि के आस-पास यह आकाश में सिर के ऊपर होगा और सुबह पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा।

गुरूदर्शन का शानदार अवसर

यह विशेष खगोलीय घटना खगोलशास्त्र प्रेमियों के लिए एक अद्भुत अवसर प्रदान करती है। 6 और 7 दिसंबर की शाम तैयार हो जाइए, आकाश में जुपिटर को देख सकते हैं, जो इस समय अपनी सबसे तेज चमक और सबसे अधिक आकार में दिखाई देगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • खगोलीय घटना
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सारिका घारू
  • खगोलविद् सारिका घारू
  • Jupiter at Perigee
  • गुरूदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा