ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां की तबीयत ज्यादा खराब , चुनाव छोड़ सिंधिया दिल्ली गए

Marut raj | May 05, 2024, 17:32 IST
Share
Jyotiraditya Scindia mother Madhviraje Scindia Death Mahaaryaman Scindia Priyadarshini Raje Scindia Jyotiraditya Scindia mother Death the sootr द सूत्र
Jyotiraditya Scindia mother Madhviraje Scindia Death Mahaaryaman Scindia Priyadarshini Raje Scindia Jyotiraditya Scindia mother Death the sootr द सूत्र

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत अचानक से ज्यादा खराब होने की बात सामने आ रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना चुनाव छोड़ दिल्ली चले गए हैं।

भोपाल. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सभी चुनावी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं और वह अपने बेटे महाआर्यमन सिंधिया को साथ चार्टेड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए हैं। ज्ञात हो कि ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 7 मई को वोटिंग होना है।

माधवी राजे के लंग्स में इंफेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया के लंग्स में इंफैक्शन है। उनका इलाज एम्स दिल्ली में चल रहा है। गंभीर हालत होने पर उन्हें एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उन्हें वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया है। कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की बात सामने आई थी और बताया गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनीराजे सिंधिया उनकी देखभाल के लिए दिल्ली में ही हैं।

एम्स में चल रहा इलाज

गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( jyotiraditya scindia ) की मां माधवी राजे सिंधिया की 3 महीने से पहली बार 15 फरवरी को तबीयत बिगड़ी थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम ( वेंटिलेटर ) पर हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

माधवी राजे नेपाल राजघराने से हैं

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया ( Madhvi Raje Scindia ) का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवी राजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Jyotiraditya Scindia mother Death Madhviraje Scindia Death Mahaaryaman Scindia Priyadarshini Raje Scindia Jyotiraditya Scindia mother Madhviraje Scindia

Tags:
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Mahaaryaman Scindia
  • Priyadarshini Raje Scindia
  • Jyotiraditya Scindia mother Madhviraje Scindia
  • Jyotiraditya Scindia mother Death
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां
  • माधवी राजे सिंधिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा