ज्योतिरादित्य सिंधिया को करना पड़ा इंतजार तो नप गए टीआई साहब

Rohit Sahu | Published:
Share
jyotiraditya scindia convay
jyotiraditya scindia convay

माधवराव सिंधिया की 80वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जाते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले को अचानक रोकना पड़ा। इसके बाद लापवाही के चलते टीआई पर एक्शन हुआ।

ग्वालियर में वीर सावरकर मार्ग पर सिंधिया छतरी पर सोमवार को केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 80वीं जयंती पर विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था में खलल पड़ गया। जिसके चलते ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रोकना पड़ गया। मामला एसपी तक पहुंचा और फिर इसकी गाज ड्यूटी पर तैनात किए गए टीआई पर गिरी।

सिंधिया को इंतजार कराना TI को पड़ा भारी

सिंधिया के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से पहले पार्किंग में कई गाड़ियां गलत तरीके से लगी थी। मौके पर टीआई जीतेंद्र तोमर की ड्यूटी लगाई गई थी। उन्हें कार्यक्रम में पार्किंग व्यवस्था की निगरानी के लिए तैनात किया गया था।लेकिन वे वहां मौजूद नहीं थे। इस वजह से मुख्यमंत्री मोहन यादव और सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) समेत अन्य मेहमाने के काफिलों को रोकना पड़ा। जिससे समारोह में अव्यवस्था फैल गई। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीआई को निलंबित कर दिया।

चंबल को मिली नेशनल टाइगर रिजर्व की सौगात

माधवराव सिंधिया की जयंती के अवसर पर चंबल क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिवपुरी में मध्य प्रदेश के 9वें और देश के 58वें नेशनल टाइगर रिजर्व (National Tiger Reserve) का शुभारंभ किया।
इस मौके पर पुनर्स्थापन प्रक्रिया (Reintroduction Process) के तहत एक बाघिन को रिजर्व क्षेत्र के मुक्त आवास में छोड़ा गया। यह फैसला राज्य में वन्यजीव संरक्षण (Wildlife Conservation) को बढ़ावा देने और जैव विविधता (Biodiversity) को संरक्षित करने के लिए लिया गया है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के B टीम वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, दिग्विजय सिंह की भी एंट्री

पहले ग्रामीणों ने रोका था सिंधिया का काफिला

घटना 9 जनवरी की है तब शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। जिससे हाइवे पर हजारों वाहनों का जाम लग गया था। यह चक्काजाम दो दिन पहले एक हादसे में घायल हुए बाइक सवार के परिजनों ने हत्या की प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कराने को लेकर था।

चक्काजाम करने वालों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला भी रोक लिया। हालांकि, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने चक्काजाम करने वालों की बात सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Gwalior News
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा
  • Gwalior
  • BJP leader Jyotiraditya Scindia
  • Convoy
  • cm mohan yadav
  • Jyotiraditya Scindia
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर